मिस्ट्री-परिवार और भक्ति का अनोखा मेल है ‘द वन’, तमन्ना-सिद्धार्थ की फिल्म किसी को लगी फीकी, कोई बता रहा पैसा वसूल

मिस्ट्री-परिवार और भक्ति का अनोखा मेल है ‘द वन’, तमन्ना-सिद्धार्थ की फिल्म किसी को लगी फीकी, कोई बता रहा पैसा वसूल


Last Updated:

The Vvaan X Review: जबरदस्त बज के बीच तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा की मच अवेटेड फिल्म द वन आज थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है. तमन्ना और सिद्धार्थ के साथ ही फिल्म में अहम किरदारों में नजर आए कलाकारों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं. सुनील ग्रोवर, मनीष पॉल और अनूप सोनी के अभिनय की भी जमकर तारीफ हो रही है. ‘द वन’ को एक्स पर मिले-जुले रिएक्शन मिल रहे हैं.

Zoom

‘द वन’ को एक्स पर मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है.

नई दिल्ली.  तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म द वन आज 25 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है. रिलीज के पहले फिल्म के छठ गीत ने दर्शकों के बीच अपनी खास जगह बनाई. गाने को सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिस्पांस मिला. आज जब फिल्म थिएटर्स में रिलीज हुई तो सोशल मीडिया पर इसको लेकर लोगों के व्यूज बंटे हुए नजर आए. जहां कुछ लोगों को जंगल में खोई हुई मिस्ट्री की कहानी दिलचस्प लगी, तो वहीं कुछ ने इसे फीकी और बेकार बताया है.

अभी तक तमन्ना और सिद्धार्थ की द वन को लेकर क्रिटिक्स ने अपना ओपिनियन साफ नहीं किया है. धीरे-धीरे फिल्म के रिव्यू सामने आ रहे हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर द वन की रिलीज के साथ ही बज बन गया है. मेकर्स ने मास्टरस्ट्रोक चलते हुए रिलीज के कुछ दिन पहले ही छठ गीत रिलीज किया जिसने यूट्यूब पर धूम मचा दी. गाने को यूट्यूब पर 47 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं.

‘वन’ के छठ गीत ने मचाई थी धूम

गाने की लोकप्रियता के बीच अब फिल्म को लेकर जबरदस्त बज था. जब सिद्धार्थ और तमन्ना की फिल्म को देखकर ऑडियंस थिएटर्स से बाहर निकली तो लोगों के विचार बंटे हुए नजर आए. एक यूजर ने फिल्म पर अपनी राय रखते हुए कहा कि जंगल की कहानी में सस्पेंस, ड्रामा, भक्ति और परिवार का महत्व सबकुछ है. दीपक कुमार मिश्रा के निर्देशन में बनी फिल्म द वन को लोगों ने एक बड़ा बदलाव बताया है.



Source link