Last Updated:
महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में ब्रह्मांड के रहस्यों, विज्ञान की सीमाओं और आस्था के महत्व पर गहरे विचार साझा किए हैं. उन्होंने लिखा कि अंतरिक्ष, आकाशगंगा और ब्लैक होल जैसे अनसुलझे रहस्य आज भी इंसानों से बहुत दूर हैं और विज्ञान के पास भी हर सवाल का पक्का जवाब नहीं है. जब इन बातों के जवाब नहीं मिलते, तो इंसान सब कुछ भगवान या किसी अनजान ताकत पर छोड़ देता है. बिग बी ने अपने पोस्ट के जरिए एक बार फिर फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया.
अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं.
नई दिल्ली. अमिताभ बच्चन अपनी फिल्मों के साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं. अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पोस्ट और ब्लॉग्स के जरिए जीवन के अनछुए पहलुओं से वाकिफ कराते हैं. बिग बी ने लिखा कि आसमान के तारे अपनी चाल चलते हैं, लेकिन अंतरिक्ष, आकाशगंगा और ब्लैक होल जैसे रहस्य आज भी इंसानों से बहुत दूर हैं. वो कहते हैं कि इस ब्रह्मांड में कुछ चीजों का जवाब साइंस के बाद भी नहीं है.
एक्टर अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में जीवन के प्रति सवालों पर राय साझा करते हुए लिखा, ‘तारे तो चलते हैं लेकिन उनकी खोज हम सबसे दूर ही रहती है…अंतरिक्ष, आकाशगंगा और ब्लैक होल का कोई पक्का जवाब नहीं है. वो आज भी एक आकर्षण बने हुए हैं लेकिन हमसे दशकों दूर हैं और जब उनके अस्तित्व को समझने या बताने की कोेशिश की जाती है, तो कोई पक्का जवाब नहीं मिलता’.
अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग में लिखी बात
अमिताभ बच्चन का ब्लॉग.
ब्रह्मांड के रहस्यों में उलझे बिग बी
उन्होंने लिखा, ‘सब कुछ भगवान की कृपा पर छोड़ा जाता है या कुछ ऐसी ताकतों पर जो इसे बनाती है. शायद ऐसे तरीके से जो किसी को पता नहीं, तो अगर ये सबको पता ही नहीं होना था, तो इसे बनाया ही क्यों गया और इतनी खूबसूरती से बनाया गया. इसका अंदरूनी और बाहरी रूप हमेशा से सबसे बड़ा रहस्य बना हुआ है और जब भगवान के बारे में बताया जाता है, तो लाखों लोग अपने सारे दुख भूलकर बच्चों को इसके मूल्यों के बारे में सिखाते हैं और इस तरह आस्था और भी बढ़ती जाती है’.
अमिताभ बच्चन का ब्लॉग
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने बताया कि उन्होंने कहीं पढ़ा था कि आस्था को भी वैज्ञानिक सबूत की जरूरत होती है. बिग बी आगे लिखते हैं, ‘नहीं तो ये काम कैसे करेगी लेकिन इसके जवाब में कहा जाता है कि आस्था और प्रार्थना से जो सुकून और जवाब मिलते हैं, वो मशीनों और आविष्कारों की दुनिया में नहीं मिल सकते और बहुत सी ऐसी बातें हैं जिनका कोई जवाब नहीं है, इसलिए उन्हें जल्दी से भगवान से जोड़ दिया जाता है’.
सुपरस्टार अपने पोस्ट के अंत में लिखते हैं, ‘वो दिव्य आत्मा जो हमें ये सब समझने और महसूस करने के लिए देती है, सिर्फ हमारे लिए नहीं बल्कि लाखों लोगों के लिए. एक ऐसी दुनिया में जो एक बटन दबाते ही जानकारी चाहती है. शायद सच्चाई कभी पता ही न चले क्योंकि कुछ लोगों के लिए इसका अस्तित्व ही नहीं है तब तक जब तक रिटायरमेंट का समय नहीं आ जाता’. अमिताभ बच्चन के ब्लॉग के लिए फैंस ने सबको हैरान कर दिया है. सोशल मीडिया पर फैंस सोच में पड़ गए हैं.