Last Updated:
Pakistan PM Avoids Hafiz Saeed Question: पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने संयुक्त राष्ट्र में आतंकवाद पर बड़ी-बड़ी बातें कीं पर जब भारतीय पत्रकार ने सवाल किया कि हाफिज सईद पर मुकदमा कब चलेगा? तो पाकिस्तानी पीएम वहां से भागते हुए नजर आए.
हाफिज सईद के सवाल पर भागे शहबाज शरीफ.
Pakistan PM Avoids Hafiz Saeed Question: न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में शामिल होने के लिए जब पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ पहुंचे, तो उन्होंने खुद को ऐसे देश के तौर पर पेश किया, जो आतंकवाद को खत्म करना चाहता है. इस बीच आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के मुखिया हाफिज सईद को लेकर सवाल उठा, तो मुंह चुराते नजर आए. दरअसल भारतीय पत्रकार ने उनसे जाते हुए सीधे-सीधे पूछा- हाफिज सईद पर मुकदमा कब चलेगा? इसके जवाब में शहबाज शरीफ वहां से भागते हुए नजर आए.
दिलचस्प ये था कि शहबाज शरीफ अपने यूएन भाषण में आतंकवाद का जिक्र कर चुके थे. उन्होंने ये तक कहा था कि अगर वो आतंकवादियों पर कार्रवाई न करते तो वे लंदन-न्यूयॉर्क की सड़कों पर नजर आते. इसके ठीक बाद यूएन मुख्यालय से निकलते हुए उनसे सवाल उठा – ‘आप लश्कर के प्रमुख हाफिज सईद पर मुकदमा कब चलाएंगे?’ इसके बदले में शहबाज ने कोई जवाब नहीं दिया और हाथ हिलाते हुए वहां से लगभग भागते हुए निकल गए.
#WATCH | New York, US: “When will you prosecute Lashkar-e-Taiba (LeT) chief Hafiz Saeed?” ANI questions Pakistani Prime Minister Shehbaz Sharif again as he leaves the UN headquarters. Pakistani PM refuses to answer. pic.twitter.com/hqzw9w3lDM