गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ! बुरहानपुर में इन घाटों पर होगा विसर्जन, जानें पूरी व्यवस्था

गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ! बुरहानपुर में इन घाटों पर होगा विसर्जन, जानें पूरी व्यवस्था


Last Updated:

Tapti Ghat Ganesh Visarjan: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में गणेश उत्सव के समापन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. प्रशासन ने ताप्ती नदी के प्रमुख पांच घाटों को भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए चिन्हित किया है, जहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं.

Tapti Ghat Ganesh Visarjan: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में गणेश उत्सव के समापन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं.भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए प्रशासन ने ताप्ती नदी के प्रमुख घाटों को चिन्हित किया है. इन घाटों पर श्रद्धालुओं और गणेश उत्सव समितियों की सुविधा के साथ सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं. गणेश उत्सव के अंतिम चरण में बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए घाटों पर पहुंचेंगे. ऐसे में प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित स्थानों पर ही विसर्जन करें और सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करें.

नगर निगम आयुक्त ने दी जानकारी
लोकल 18 की टीम को नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि बुरहानपुर में भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन राजघाट सतीयारा घाट नागझिरी घाट सहित अन्य निर्धारित स्थानों पर किया जाएगा. वहीं, बड़ी प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए हतनूर पुलिया क्षेत्र को निर्धारित किया गया है. प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे निर्धारित घाटों पर ही प्रतिमाओं का विसर्जन करें.कलेक्टर हर्ष सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि छोटी प्रतिमाओं का विसर्जन निर्धारित छोटे घाटों पर किया जाए. जबकि बड़ी प्रतिमाओं को हतनूर पुलिया क्षेत्र में ले जाकर विसर्जित किया जाए. यहां प्रशासन और वालंटियर की टीम श्रद्धालुओं की मदद करेगी और प्रतिमाओं के विसर्जन की प्रक्रिया को व्यवस्थित तरीके से पूरा कराया जाएगा.

कुंड में होंगा होंगा विसर्जन
राजघाट पर कुंड में विसर्जन किया जाएगा. विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी तैयारियां की जा रही हैं. घाटों पर वालंटियर प्रशासनिक अमले और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जाएगी. भीड़ को नियंत्रित करने श्रद्धालुओं की आवाजाही व्यवस्थित रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं. ग्राउंड पर घाटों की साफ-सफाई, पहुंच मार्ग और विसर्जन स्थल को व्यवस्थित करने का काम भी किया जा रहा है. प्रशासन का प्रयास है कि गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन श्रद्धा और उत्साह के साथ शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो.



Source link