Magh Mela 2027: माघ मेले में नहीं होगी बस के लिए मारामारी, हर 5 मिनट में मिलेगी ई-बस, जानें पूरा प्लान

Magh Mela 2027: माघ मेले में नहीं होगी बस के लिए मारामारी, हर 5 मिनट में मिलेगी ई-बस, जानें पूरा प्लान


Last Updated:

यूपी रोडवेज ने माघ मेले को देखते हुए कई फैसले लिए है. हर पांच मिनट में ई-बस चलाई जाएगी. वहीं भीड़ को संभालने के लिए भी बैकअप प्लान तैयार किया है. जरूरत पड़ने पर जनवरी 2027 की शुरुआत में लखनऊ, कानपुर और वाराणसी से 25 अतिरिक्त ई-बसें प्रयागराज लाई जाएंगी. आइए जानते हैं पूरा प्लान.

Zoom

हर 5 मिनट में मिलेगी ई-बस (सांकेतिक तस्वीर)

प्रयागराज. अगर आप माघ मेला (Magh Mela 2027) में संगम स्नान के लिए प्रयागराज जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए ही ये खबर है. अब आपको आने-जाने के लिए बसों का लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. यूपी रोडवेज ने अभी से इसकी तैयारी शुरू कर दी है. आइए जानते हैं पूरा प्लान.

हर 5 मिनट में मिलेगी बस

माघ मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 50 अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक शटल बसें चलाई जाएंगी. भगवा रंग की ये ई-बसें श्रद्धालुओं को रेलवे स्टेशन, अस्थायी बस अड्डों और पार्किंग स्थलों से संगम तक पहुंचाने का काम करेंगी. मेला क्षेत्र में भीड़ को देखते हुए इन बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे. खासकर प्रमुख स्नान पर्वों पर कोशिश रहेगी कि हर 5 मिनट में श्रद्धालुओं को शटल बस मिल जाए. इससे लोगों को बस के इंतजार में ज्यादा देर खड़ा नहीं रहना पड़ेगा.

भीड़ बढ़ी तो आएंगी 25 और ई-बसें

इसके अलावा, ई-बसों के चलने से श्रद्धालुओं को धूल-धुएं और जाम से भी कुछ राहत मिलने की उम्मीद है. वातानुकूलित बसों में सफर ज्यादा आरामदायक भी रहेगा. यूपी रोडवेज ने भीड़ को संभालने के लिए बैकअप प्लान भी तैयार किया है. जरूरत पड़ने पर जनवरी 2027 की शुरुआत में लखनऊ, कानपुर और वाराणसी से 25 अतिरिक्त ई-बसें प्रयागराज लाई जाएंगी. ऐसा होने पर मेले में कुल 75 एसी इलेक्ट्रिक बसों का बेड़ा श्रद्धालुओं की सेवा में लगाया जा सकेगा.

प्रदूषण मुक्त बनाने की तैयारी

प्रयागराज सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के निदेशक रविंद्र कुमार के मुताबिक, माघ मेले में 50 ई-बसें शटल सेवा के तौर पर चलेंगी. महाकुंभ के दौरान बाहरी शहरों से लाई गई ई-बसों से यात्रियों को काफी मदद मिली थी. इसी मॉडल को माघ मेले में भी अपनाया जा रहा है. यानी संगम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए इस बार सफर आसान, आरामदायक और प्रदूषण मुक्त बनाने की तैयारी है.



Source link