Stock Market Live Updates: भारी गिरावट के बाद आज कैसी हो सकती है बाजार की शुरुआत, किन फैक्टर्स पर रखें नजर

Stock Market Live Updates: भारी गिरावट के बाद आज कैसी हो सकती है बाजार की शुरुआत, किन फैक्टर्स पर रखें नजर


Last Updated:

भारतीय शेयर बाजार में आज ग्लोबल संकेत मिले-जुले हैं. गिफ्ट निफ्टी 14 अंकों की बढ़त के साथ 23,123 पर कारोबार कर रहा है, जबकि ब्रेंट और NYMEX क्रूड में गिरावट आई है. अमेरिकी 10 साल की बॉन्ड यील्ड 5.19 फीसदी पर पह…और पढ़ें

Zoom

स्टॉक मार्केट से जुड़ी जरूरी अपडेट्स इस लाइव ब्लॉग में चेक करें.

भारतीय शेयर बाजार में आज कारोबार की शुरुआत से पहले ग्लोबल संकेत मिले-जुले नजर आ रहे हैं. सुबह 7 बजे गिफ्ट निफ्टी 14 अंकों की बढ़त के साथ 23,123 के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जो घरेलू बाजार में हल्की मजबूती के संकेत दे रहा है. हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है. ब्रेंट क्रूड 0.76 फीसदी फिसलकर 105 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जबकि NYMEX क्रूड 1.17 फीसदी की गिरावट के साथ 93.50 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था. वहीं, अमेरिकी 10 साल की बॉन्ड यील्ड बढ़कर 5.19 फीसदी पर पहुंच गई है.

September 25, 202607:54 IST

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट

कच्चे तेल की कीमतों में शुक्रवार को हल्की गिरावट देखने को मिली. बाजार की नजर अमेरिका और ईरान के बीच संभावित सीजफायर की संभावना पर है. हालांकि, सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमले से भी चिंता बनी हुई है. ब्रेंट क्रूड 0.69% गिरकर 105.85 डॉलर प्रति बैरल, जबकि WTI 0.86% फिसलकर 93.80 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया.

September 25, 202607:53 IST

एशियाई बाजारों का हाल

एशियाई शेयर बाजारों में शुक्रवार को मिलाजुला कारोबार देखने को मिला. जापान का निक्केई 1.2% चढ़ा, जबकि हांगकांग का हैंग सेंग 1.6% फिसल गया. जापान में बैंकिंग शेयरों में तेजी से बाजार को सपोर्ट मिला. बढ़ती बॉन्ड यील्ड के बीच निवेशकों ने डिविडेंड का लाभ लेने के लिए शेयरों में खरीदारी की.



Source link