जाम से मुक्ति! दिल्ली में 5.5 KM लंबे नए फ्लाईओवर को हरी झंडी, 12 रेड लाइट का झंझट भी होगा खत्म

जाम से मुक्ति! दिल्ली में 5.5 KM लंबे नए फ्लाईओवर को हरी झंडी, 12 रेड लाइट का झंझट भी होगा खत्म


Last Updated:

दक्षिणी दिल्ली के मां आनंदमयी मार्ग पर जाम खत्‍म करने को एक 6 लेन एलिवेटेड कॉरिडोर बनाया जाएगा. नया रोड बनने से यह रूट पूरी तरह सिग्‍नल फ्री हो जाएगा.

Zoom

दक्षिणी दिल्ली के मां आनंदमयी मार्ग पर पीक आवर्स में ट्रैफिक जाम लग जाता है. (Image : AI)

नई दिल्‍ली. दिल्ली की ट्रैफिक प्लानिंग एजेंसी (UTTIPEC) ने आउटर रिंग रोड से महरौली-बदरपुर (MB) रोड के बीच 5.5 किलोमीटर लंबे 6-लेन एलिवेटेड कॉरिडोर को हरी झंडी दी है. इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि रास्ते के पूरे 12 भारी ट्रैफिक वाले चौराहे सीधे बाईपास हो जाएंगे और आपका सफर मिनटों में पूरा होगा. यानी अगर आप हर सुबह और शाम दक्षिणी दिल्ली की सड़कों के भारी ट्रैफिक से तंग है तो जल्‍द आपकी मौज होने वाली है. एलिवेटेड रो बनने से बंपर टू बंपर ट्रैफिक की वह से बार-बार क्लच-ब्रेक दबाने से होने वाला झंझट तो खत्‍म होग ही हर दो मिनट पर लाल बत्ती पर रुकने की मजबूरी भी नहीं रहेगी.

दक्षिणी दिल्ली के मां आनंदमयी मार्ग पर पीक आवर्स में ट्रैफिक जाम लग जाता है. ओखला फेज-1 और फेज-2 के इंडस्ट्रियल हब का भारी लोड इसी रास्ते पर रहता है. नया एलिवेटेड कॉरिडोर बनने से यह पूरा रूट सिग्नल-फ्री हो जाएगा. इसके बनने के बाद जमीन पर मौजूद 12 प्रमुख जंक्शन आपके सफर में रुकावट नहीं बनेंगे. वाहन सीधे फ्लाईओवर के ऊपर से फर्राटा भरेंगे.

क्राउन प्लाजा पर अंडरपास और राउंडअबाउट

ओखला एस्टेट मार्ग पर क्राउन प्लाजा चौराहे पर जाम की समस्या खत्म करने के लिए अलग से अंडरपास और गोलचक्कर (राउंडअबाउट) तैयार किया जाएगा. भारी और लंबा ट्रैफिक ऊपर शिफ्ट होने से नीचे की सड़कों पर खाली जगह बनेगी, जहां पैदल यात्रियों और गैर-मोटर वाहनों के लिए सुरक्षित रास्ते बनेंगे.

मुकरबा चौक पर 20% ट्रैफिक घटेगा, आउटर रिंग रोड होगी 10 लेन

सिर्फ दक्षिणी दिल्ली ही नहीं, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के मुसाफिरों के लिए भी बड़ा राहत पैकेज तैयार हुआ है. उत्तर-पश्चिम दिल्ली के सबसे व्यस्त मुकरबा चौक को जाम-मुक्त करने का मास्टरप्लान पास हो चुका है. आउटर रिंग रोड पर बने पुराने 6-लेन रोड ओवर ब्रिज (ROB) को चौड़ा करके 10-लेन का बनाया जाएगा. इससे मुकरबा चौक और मधुबन चौक के बीच गाड़ियों की रफ्तार तेज होगी.



Source link