कन्या राशि वालों के लिए शानदार है आज का दिन, शुभ समय का रखें ध्यान, राहुकाल में ना करें कोई काम

कन्या राशि वालों के लिए शानदार है आज का दिन, शुभ समय का रखें ध्यान, राहुकाल में ना करें कोई काम


Last Updated:

Aaj ka Kanya Rashifal 25 september 2026: देश में बहुत से लोग ज्योतिषीय गणनाओं को मानते हैं और इस पर भरोसा करते हैं. ऐसे में ज्योतिष के जानकार ज्योतिषाचार्य राशि के आधार पर लोगों के दिन की भविष्यवाणी करते हैं. यह भी बताते हैं कि उनका दिन कैसा रहेगा और किन बातों का ध्यान रखना होगा. हम आपको आज की तारीख के कन्या राशि के बारे में बताने जा रहे हैं कि जातकों को किन बातों को लेकर सावधान रहना है और क्या नहीं करना है और आज के दिन जातक के लिए क्या बेहतर होने वाला है….

ख़बरें फटाफट

देवघर: दैनिक राशिफल का आकलन ग्रह-नक्षत्रों की चाल और खासकर चंद्रमा के गोचर के आधार पर किया जाता है. ग्रहों की स्थिति में होने वाला बदलाव हर राशि के जातकों के जीवन पर अलग-अलग असर डालता है. किसी के लिए यही ग्रह-नक्षत्र खुशियां लेकर आते हैं तो किसी को छोटी-मोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. बैद्यनाथ पंचांग के अनुसार आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है. इस दिन पूर्वाभाद्रपदा नक्षत्र और शूल योग का विशेष संयोग बन रहा है. वहीं चंद्रमा आज कुंभ राशि के बाद मीन राशि में प्रवेश करेगा. ग्रह-नक्षत्रों की यही स्थिति कन्या राशि के जातकों के लिए आज के दिन को खास बना रही है.

क्या कहते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य
देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल के अनुसार आज कन्या राशि वालों के लिए दिन शुभ रहने वाला है. दिन की शुरुआत ही किसी अच्छी खबर के साथ हो सकती है. परिवार में किसी मांगलिक कार्य, पार्टी या छोटे समारोह का आयोजन होने से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा. लंबे समय से किसी शुभ समाचार का इंतजार कर रहे हैं तो आज उनकी उम्मीद पूरी हो सकती है. परिवार के लोगों के बीच आपसी प्रेम और सहयोग बढ़ेगा और घर में हंसी-खुशी का माहौल बना रहेगा. किसी जरूरी काम को लेकर भी परिवार के लोगों का सहयोग मिल सकता है, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा.

आज नौकरी की तलाश हो सकती है पूरी
नौकरी की तलाश कर रहे कन्या राशि के युवाओं के लिए भी आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है. ज्योतिषाचार्य के अनुसार नौकरी को लेकर चल रही कोशिश का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है. यानी लंबे समय से रोजगार की तलाश में जुटे युवाओं को आज अच्छी खबर मिलने की संभावना बन रही है. नौकरी पेशा लोगों के लिए भी दिन अच्छा रहने वाला है. ऑफिस में आपके काम की तारीफ हो सकती है और बॉस आपके प्रदर्शन से प्रसन्न होकर आपकी सराहना कर सकते हैं. इतना ही नहीं, कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलने के साथ-साथ प्रमोशन को लेकर भी बातचीत आगे बढ़ सकती है. ऐसे में आज अपने काम को लेकर लापरवाही करने के बजाय पूरी मेहनत से काम करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा.

प्रेम संबंध मामलों में मिलेगी सफलता
प्रेम संबंधों की बात करें तो कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन राहत देने वाला हो सकता है. अगर किसी बात को लेकर पार्टनर के बीच मनमुटाव चल रहा था तो बातचीत के जरिए स्थिति बेहतर हो सकती है. वैवाहिक जीवन में भी जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा. आपके किसी जरूरी काम में जीवनसाथी मदद कर सकते हैं. कुल मिलाकर परिवार, नौकरी और प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए सकारात्मक रहने वाला है.

आज का शुभ और अशुभ समय
हालांकि, शुभ योग के साथ दिन के कुछ समय का ध्यान रखना भी जरूरी है. पंडित नंद किशोर मुदगल के अनुसार आज सुबह 10 बजकर 49 मिनट से दोपहर 12 बजकर 18 मिनट तक राहुकाल रहेगा. इस दौरान शुभ कार्य करने से बचना चाहिए. सुबह 11 बजकर 44 मिनट से दोपहर 12 बजकर 52 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा, जिसे शुभ समय माना जाता है. इसलिए जरूरी शुभ कार्य के लिए समय का ध्यान रखना आपके लिए बेहतर रहेगा.



Source link