Last Updated:
Mithun Rashifal 25 September: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की पावन अनंत चतुर्दशी पर ग्रहों की चाल कुछ राशियों के लिए बेहद संवेदनशील योग बना रही है. चंद्रमा-राहु की युति से उपजे ग्रहण दोष और ‘शूल योग’ के प्रभाव के बीच मिथुन राशि के जातकों को खास सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है. जानिए देहरादून के ज्योतिषाचार्य संजय से कि आज का दिन आपके जीवन, मानसिक स्थिति और निर्णयों को किस तरह प्रभावित करने वाला है और नुकसान से बचने के लिए कौन सा फॉर्मूला कारगर रहेगा.
Mithun Rashifal 25 September: आज 25 सितंबर यानी शुक्रवार का दिन है. हिंदी पंचांग के अनुसार आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की अनंत चतुर्दशी तिथि है, जो रात 11 बजकर 07 मिनट तक रहेगी और इसके बाद पूर्णिमा तिथि का आरंभ होगा. नक्षत्रों की बात करें तो सुबह 11 बजकर 22 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा, जिसके बाद पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र की शुरुआत होगी. इसके अलावा, चंद्रमा पूरे दिन कुंभ राशि में संचरण करेंगे, जिससे चंद्रमा-राहु का ग्रहण दोष प्रभावी रहेगा. देहरादून के ज्योतिषाचार्य संजय के अनुसार, आज के दिन ‘शूल योग’ का निर्माण भी हो रहा है, जिसका अर्थ कांटा होता है और यह पूरे दिन मानसिक चुभन या तनाव का कारण बन सकता है.
मिथुन जातकों का मूड रहेगा ‘हाईटाइड’ पर
ज्योतिषाचार्य संजय ने बताया कि आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए ‘हाईटाइड’ जैसा रहने वाला है. इसका सीधा मतलब यह है कि यदि आपका मूड अच्छा रहा तो आप सफलता के शीर्ष पर पहुंच जाएंगे, लेकिन यदि मूड खराब हुआ तो आप सीधे निचले स्तर पर आ सकते हैं. इसके साथ ही, वर्तमान में शुक्र आपकी बौद्धिक क्षमता पर प्रभाव डाल रहा है जिसके चलते मन में प्रेम और वासना जैसे विचारों की प्रधानता बनी रह सकती है.
सफलता के लिए अपनाएं ‘मिस्टर इंडिया’ फॉर्मूला
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि अगर मिथुन राशि के जातक आज कुछ बेहतर हासिल करना चाहते हैं, तो उन्हें ‘मिस्टर इंडिया’ बनकर रहने की सलाह दी गई है. इसका तात्पर्य यह है कि आप अपनी पहचान को एक तरफ रख दें और भीड़भाड़ वाले स्थानों से दूर रहें. आज ऐसी जगह समय बिताएं जहां आप प्रकृति के करीब हों, वातावरण शांत हो और आप खुद को आत्मसात कर सकें. ऐसी एकांत जगह चुनें जहां आपको लोगों का सामना न करना पड़े ताकि आपका मन शांत रह सके.
महत्वपूर्ण कार्यों से बचें और आत्म-कल्याण पर दें ध्यान
आज के दिन किसी भी प्रकार का महत्वपूर्ण या बड़ा कार्य करने से पूरी तरह बचें, अन्यथा आपको आर्थिक या व्यक्तिगत नुकसान उठाना पड़ सकता है. अनंत चतुर्दशी से लेकर अगले तीन दिनों तक कोई भी जरूरी काम न करने की सलाह दी गई है. इसके बजाय आज से यह संकल्प लें कि आप अपना समय खुद की भलाई और मानसिक शांति के लिए लगाएंगे. अपने मूड को किसी अन्य व्यक्ति की वजह से बिल्कुल भी खराब न होने दें.
जीवन में सुकून के लिए काम के साथ खुशियां भी बटोरें
अक्सर लोग पूरे जीवन काम में व्यस्त रहते हैं और यह सोचते हैं कि वे रिटायरमेंट के बाद आराम करेंगे लेकिन यह सोच सही नहीं है. काम कभी खत्म नहीं होते, इसलिए जीवन में खुशियों के पल अभी से बटोरने शुरू करें. जब आप अपने लिए समय निकालेंगे तभी मन में उत्साह आएगा और आप अपने कार्यों को बेहतर ढंग से कर पाएंगे. आज का दिन खुद को समय देने और आत्म-संतोष पाने के लिए सबसे उत्तम है.