Kitchen Tips: कुकर में चावल हो जाता है गिला-चिपचिपा, जानें खिले-खिले राइस बनाने का सही तरीका

Kitchen Tips: कुकर में चावल हो जाता है गिला-चिपचिपा, जानें खिले-खिले राइस बनाने का सही तरीका


Last Updated:

Rice Cooking Tips: कुकर में चावल बनाना आसान तो होता है, लेकिन इसमें चावल के दाने चिपचिपे हो जाते हैं. ऐसे में यदि आप जल्दबाजी में भी बिल्कुल परफेक्ट खिले-खिले राइस बनाना चाहते हैं, तो इस लेख में चावल बनाने का सही तरीका जान लीजिए.

ख़बरें फटाफट

Zoom

चावल भारतीय थाली का अहम हिस्सा है. दाल-चावल, राजमा-चावल, कढ़ी-चावल या फिर साधारण चावल, लगभग हर घर में इन्हें नियमित रूप से बनाया जाता है. चावल नरम होने के साथ-साथ खिले-खिले बने तो इसे खाने का मजा दोगुना हो जाता है. हालांकि, कई बार जल्दबाजी में चावल या तो ज्यादा गीले और चिपचिपे हो जाते हैं या फिर नीचे से जल जाते हैं.

खासकर जब चावल प्रेशर कुकर में बनाए जाते हैं, तो पानी की मात्रा और सीटी की संख्या का सही ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है. वैसे तो प्रेशर कुकर चावल बनाने का सबसे आसान और तेज तरीका माना जाता है, लेकिन अगर पानी कम या ज्यादा हो जाए तो फिर चावल खराब हो जाता है. ऐसे में कुछ आसान नियम अपनाकर आप हर बार स्वादिष्ट और खिले-खिले चावल तैयार कर सकते हैं.

प्रेशर कुकर में चावल बनाने का सही तरीका

  • कुकर में चावल बनाते समय पानी को अनुमान से डालने के बजाय किसी गिलास या कटोरी से नापना बेहतर होता है. यदि आप 1 गिलास चावल ले रहे हैं, तो उसमें लगभग 1.5 गिलास पानी डालें. इसी तरह 2 गिलास चावल के लिए करीब 3 गिलास पानी का इस्तेमाल किया जा सकता है. सही मात्रा में पानी डालने से चावल न तो सूखे रहेंगे और न ही जरूरत से ज्यादा गीले होंगे.
  • चावल पकाने से पहले उन्हें केवल 1 से 2 बार ही धोना बेहतर माना जाता है. बहुत ज्यादा बार धोने से चावल अधिक नमी सोख सकते हैं, जिससे पकने के बाद उनके चिपचिपे होने की संभावना बढ़ जाती है.
  • चावल पकाने के लिए बहुत अधिक सीटी लगाने की जरूरत नहीं होती. यदि आप 3 गिलास या उससे अधिक चावल बना रहे हैं, तो गैस की आंच तेज रखें और एक सीटी आने के बाद गैस बंद कर दें. वहीं 1 या 2 गिलास चावल के लिए मध्यम आंच पर एक सीटी पर्याप्त मानी जाती है.
  • एक और जरूरी बात यह है कि कुकर का प्रेशर पूरी तरह निकलने से पहले उसे न खोलें. प्रेशर अपने आप खत्म होने देने से चावल अच्छी तरह सेट हो जाते हैं और उनके दाने अलग-अलग बने रहते हैं.

इन बातों का ध्यान रखें
चावल के टाइप पर भी ये निर्भर करता है कि ये कितने खिले-खिले बनेंगे. इसलिए यदि आप दुकान से नया चावल खरीद रहे हैं, तो पहले इसे एक बार नॉर्मल तरीके से बनाकर चेक कर लें.



Source link