Aaj Ka Meen Rashifal: मंगल का गोचर और शनि की वक्री चाल; मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Meen Rashifal: मंगल का गोचर और शनि की वक्री चाल; मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन


Last Updated:

Aaj Ka Meen Rashifal: 18 सितंबर को मीन राशि वालों के लिए दिन उत्तम रहेगा, जिसमें व्यापार में नए अवसर और रुका हुआ धन मिलने के योग हैं. मंगल का कर्क राशि में गोचर नई ऊर्जा का संचार करेगा, जबकि शनि के प्रभाव से शारीरिक थकावट हो सकती है.

Aaj Ka Meen Rashifal: 18 सितंबर दिन शुक्रवार मीन राशि वालों के लिए उत्तम दिन रहने वाला है. इस दिन मीन राशि के जातकों के लिए किए हर तरह के कार्य क्षेत्र में प्रगति लाने वाला रहेगा और बड़े ज्योतिषीय बदलाव वाला दिन रहेगा. इस दिन दोपहर के समय मंगल कर्क राशि में गोचर हो रहा है और जो आपके जीवन में नई ऊर्जा का संचार करेगा. सागर के ज्योतिष आचार्य पंडित दीपक पटेरिया बताते हैं कि शुक्रवार के दिन मीन राशि वालों के लिए शुभ रंग हरा और पीला है. पीले रंग का उपयोग करेंगे तो यह बहुत सकारात्मक परिणाम देगा. आज शुभ अंक 8 हैं. धैर्य बनाए रखें किसी भी विवादित मामले पर तुरंत प्रतिक्रिया न दें. आज के दिन शांत रहना ही आपके लिए सबसे बड़ा फायदा होगा है.

धन प्राप्ति के योग
व्यापार को लेकर बात की जाए तो ऐसी योजनाएं जिनके बारे में आप सोच तो रहे थे लेकिन कर कुछ नहीं पा रहे थे. अब अगर इन योजनाओं पर आप ध्यान देते हैं तो इनमें गति आएगी. अगर आप पार्टनरशिप में कोई व्यवसाय करते हैं या कर रहे हैं तो अब उसमें भी तेजी देखने को मिलेगी. आज के दिन आपके लिए लंबे समय से जो उधारी का पैसा फंसा हुआ है उसके मिलने के भी योग बन रहे हैं.

अगर आर्थिक स्थिति को लेकर बात की जाए तो नए अवसर मिलने से धन आने धन प्राप्ति धन लाभ के योग हैं लेकिन आपका धन आपकी पूंजी सुरक्षित रहे. ऐसे में दिखावा करने से बचना होगा यानी की फिजूल खर्ची ना करें. अगर आप लालच में आकर किसी तरह का कोई बड़ा निवेश जल्दबाजी में कर रहे हैं तो उसमें जोखिम हो सकता है.

पारिवारिक रिश्ते
पारिवारिक रिश्तों को लेकर बात की जाए तो आज का दिन रिश्ते मधुर रहेंगे आपकी बात को परिवार में प्रमुखता से लिया जाएगा. वैवाहिक जीवन में पति-पत्नी के बीच संबंध सुधरेंगे पारदर्शी बातचीत से विश्वास और भरोसा बढ़ेगा. सिंगल लोगों के लिए भी आज का दिन बाद ही सकारात्मक रहने वाला है. आज के दिन अगर वह किसी के सामने प्रेम का प्रस्ताव रखते हैं तो उसमें खुशखबरी मिल सकती है.

शनि की वक्री चल का असर अभी भी इस राशि के जातकों पर बना हुआ है जिसकी वजह से शारीरिक और मानसिक थकावट के साथ हाथ पैरों में दर्द भी हो सकता है. इसलिए बीच-बीच में इस तरह के उपाय करते रहें जिससे मानसिक रूप से शांति मिले और शरीर को भी आराम मिलता रहे.

हनुमान चालीसा का पाठ
आज के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करना है और हनुमान जी की सेवा करनी है. बजरंगबली के सामने चमेली के तेल का दीपक जलाकर ओम हनुमते नमः मंत्र का जाप करना है. आज जरूरतमंद व्यक्ति को काले तिल गुड़ या कंबल का दान करें, जिससे शनि का नकारात्मक प्रभाव शांत होगा. गुरु को मजबूत करने के लिए आपके लिए केसर या हल्दी का माथे या नाभि पर तिलक लगाए जिससे निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी.

करियर में उन्नति
करियर में उन्नति पाने के लिए रोज आपके लिए पक्षियों को सात प्रकार का अनाज खिलाना है. इससे रुका हुआ धन वापस आएगा. व्यापार की बधाएं भी दूर होगी. तांबे के लोटा से सूर्य भगवान को अर्घ देना है, लाल चंदन पीला चंदन और थोड़ा सा गुड़ मिलाकर और कहते हैं इससे समाज में मान सम्मान बढ़ता है. नौकरी में तरक्की प्राप्त होती है और मानसिक शांति मिलेगी.



Source link