रिश्वतखोरी पर शिवराज का बड़ा एक्शन, दो दिन में 3 अधिकारियों को किया सस्पेंड, जानिए क्या है पूरा घपला

रिश्वतखोरी पर शिवराज का बड़ा एक्शन, दो दिन में 3 अधिकारियों को किया सस्पेंड, जानिए क्या है पूरा घपला


Last Updated:

कृषि विभाग ने रिश्वतखोरी मामले में मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ी कार्रवाई की है. कृषि मंत्रालय के दो विपणन अधिकारियों नीरज वर्मा और संदीप दीदावत को वेयरहाउस संचालकों से सब्सिडी की राशि जारी करने के एवज में कथित तौर पर रिश्वत मांगने की शिकायत के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.

Zoom

कृषि विभाग में रिश्वतखोरी मामले पर शिवराज सिंह ने दो दिन में 3 अधिकारियों को किया सस्पेंड

भोपाल. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि विभाग ने रिश्वतखोरी की शिकायतों के मामले में दो दिन के अंदर दूसरी बड़ी कार्रवाई की है. शिवराज ने विभाग के दो अधिकारियों को निलंबित किया. विपणन (Marketing) अधिकारी नीरज वर्मा और संदीप दीदावत को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड तक दिया गया है. इस कार्रवाई के बाद पूरे विभाग में हड़कंप मची हुई है. दो दिन में तीन अधिकारियों पर गाज गिर चुकी है.

आरोप है कि मार्केटिंग अधिकारी नीरज वर्मा ने सीहोर जिले के वेयर हाउस संचालकों से सब्सिडी की राशि जारी के करने के लिए 50-50 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी. वहीं संदीप दीदावत ने रायसेन में निरीक्षण के दौरान प्रकाश वेयर हाउस के संचालक से सब्सिडी की राशि जारी करने के एवज में 60 हजार रुपए रिश्वत की मांग की गई थी. शिकायत केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तक पहुंची थी. दोनों अधिकारियों के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद मंत्री ने जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए थे. जिसके बाद दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है.

एक्शन में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान
आपको बता दें कि विभाग पर लगे रिश्वतखोरी के आरोपों के बीच केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान एक्शन मोड में दिख रहे हैं. रिश्वतखोरी की शिकायतों पर कृषि मंत्रालय में यह दो दिन के भीतर दूसरी बड़ी कार्रवाई है. इससे पहले 21 सितंबर को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विपणन अधिकारी अनुराग को निलंबित किया था. अनुराग पर सीहोर जिले के दो वेयरहाउस संचालकों से सब्सिडी जारी करने के बदले रकम मांगने का आरोप था. शिकायत के मुताबिक भैरुंदा तहसील के शिवाय वेयरहाउस से 1 लाख रुपये और रेहटी क्षेत्र के बेहराखेड़ी स्थित श्री कृष्णा वेयरहाउस से 60 हजार रुपये की मांग की गई थी.



Source link