टाइगर श्रॉफ फायरिंग के फरार आरोपी अभिषेक पंडित पर महाराष्‍ट्र पुल‍िस का एक्‍शन, LOC जारी

टाइगर श्रॉफ फायरिंग के फरार आरोपी अभिषेक पंडित पर महाराष्‍ट्र पुल‍िस का एक्‍शन, LOC जारी


Last Updated:

मुंबई पुलिस ने अभिनेता टाइगर श्रॉफ के घर फायरिंग मामले में फरार आरोपी अभिषेक पंडित के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है. अभिषेक पर आरोपियों को आर्थिक मदद देने का आरोप है.

Zoom

मुंबई पुलिस ने टाइगर श्रॉफ फायर‍िंग मामले में अन‍िल पंड‍ित के भाई अभि‍षेक पंड‍ित के ख‍िलाफ लुकआउट नोट‍िस जारी क‍िया है. (फाइल फोटो)

मुंबई में बॉलीवुड अभ‍िनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग मामले में मुंबई पुल‍िस ने कड़ा एक्‍शन ल‍िया है. पुल‍िस ने फरार आरोपी अभिषेक पंडित के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी कर द‍िया है. अभिषेक पंडित इस मामले के मुख्य आरोपी अनिल पंडित का भाई है जो फायरिंग की प्‍ला‍न‍िंंगसे लेकर आरोप‍ियों को आर्थ‍िक मदद मुहैया करा रहा था. इस मामले में पुल‍िस ने फायर‍िंग करने वाले आरोप‍ियों को ग‍िरफ्तार कर ल‍िया है और उनसे जानकारी उगलवाने के बाद गैंग से जुड़े अन्‍य लोगों तक पहुंचा जा रहा है.

मुंबई पुल‍िस के मुताबि‍क अभ‍िषेक पंड‍ित पर आरोप है कि उसने फायरिंग मामले में गिरफ्तार आरोपियों को आर्थिक मदद मुहैया कराई थी. अभिषेक पंडित को गिरफ्तार करने के लिए मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम हरियाणा के करनाल पहुंची थी लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया.

ल‍िहाजा पुल‍िस ने अभिषेक पंडित की पत्नी सुनेहा पंडित को ग‍िरफ्तार कर ल‍िया था. सूत्रों के मुताबिक, अभिषेक पंडित गैंग के आर्थिक लेन-देन की जिम्मेदारी संभालता था. अभिषेक पंडित के देश छोड़कर फरार होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने LOC जारी किया है. सूत्रों के मुताबिक, अभिषेक पंडित की गिरफ्तारी होने पर गैंग के आर्थिक लेन-देन के पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सकता है.

बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर हुई फायरिंग के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच लगातार आगे बढ़ रही है. इस केस में गिरफ्तार छह आरोपियों को पुलिस कस्टडी खत्म होने के बाद अदालत में पेश किया गया. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पांच आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया, जबकि सुनेहा पंडित को 21 नवंबर तक पुलिस कस्टडी में रखने का आदेश दिया है.

मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट-2 ने सुनेहा पंडित समेत सभी छह आरोपियों को मकोका कोर्ट में पेश किया था. पुलिस ने अदालत से सुनेहा की छह दिन की कस्टडी मांगी थी.

पुलिस की जांच में पता चला है कि सुनेहा पंडित फरार आरोपी अभिषेक की पत्नी है. बताया जा रहा है कि अभिषेक विदेश में रहकर इस नेटवर्क से जुड़े बैंक खातों को संभालता था. पुलिस को शक है कि टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग करने की साजिश को अंजाम देने के लिए भी इसी नेटवर्क के एक बैंक खाते से पैसे भेजे गए थे. इसके अलावा सुनेहा के खाते में भी रकम आने की जानकारी मिली है. अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि उसे पैसे किसने भेजे और इसके पीछे क्या वजह थी.



Source link