छात्रों को टैबलेट सौंपकर बोले CM योगी- रील और रियल लाइफ में अंतर, करियर से खिलवाड़ करने वाला होगा बर्बाद

छात्रों को टैबलेट सौंपकर बोले CM योगी- रील और रियल लाइफ में अंतर, करियर से खिलवाड़ करने वाला होगा बर्बाद


Last Updated:

छात्रों को टैबलेट सौंपते हुए CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि तकनीक का सही उपयोग जरूरी है. फोन और टैबलेट केवल सेल्फी लेने के लिए नहीं होता है. रील और रियल लाइफ में अंतर होता है. इसके साथ ही उन्होंने समाजवादी पार्टी और उनके शासनकाल पर भी निशाना साधा.

Zoom

योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 50 हजार छात्रों को टैबलेट की सौगात दी. स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत सीएम ने गोरखपुर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया के छात्रों को टैबलेट सौंपते हुए कहा कि तकनीक का सही उपयोग जरूरी है. फोन और टैबलेट केवल सेल्फी लेने के लिए नहीं होता है. रील और रियल लाइफ में अंतर होता है. इसके साथ ही उन्होंने समाजवादी पार्टी और उनके शासनकाल पर भी निशाना साधा. योगी ने कहा कि छात्रों के जीवन और करियर के साथ खिलवाड़ करने वालों को बर्बाद कर दिया जाएगा. ऐसे किसी भी माफिया को छोड़ा नहीं जाएगा.

सीएम योगी ने कहा कि टैबलेट चलता-फरता यूनिवर्सिटी है. ये जानकारी बढ़ाने का माध्यम है. टेक्नॉलजी का सही उपयोग जरूरी है. फोन और टैबलेट केवल सेल्फी लेने के लिए नहीं है. इससे पढ़ाई में मदद होती है. रील और रियल लाइफ में बहुत अंतर होता है. युवाओं की खुशी, समाज की खुशी होती है.

उन्होंने सपा के शासन पर तंज कसते हुए कहा कि पिछली सरकार में कैंपस में मुन्नाभाई होते थे. बेटियां सुरक्षित नहीं होती थी. अराजकता का माहौल था. दंगे, अपराध, गुंडागर्दी, बेटी की सुरक्षा के साथ खिलवाड़, नौजवान की नौकरी पर डकैती होती थी. नौजवान बर्बाद होता था और लोग प्रदेश को अराजक प्रदेश कहते थे. ना यूनिवर्सिटी थी, ना रोजगार ना कोई उद्योग. बिजली, सड़क, पानी की सुविधा तक नहीं थी.

उन्होंने युवाओं और छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि अपने माता-पिता, दादा-दादी, नाना-नानी से पूछना कि पहले कैसा माहौल रहता था. यूपी की तस्वीर कैसी थी, युवाओं के सामने पहचान का संकट था. कहीं जाने पर ना तो किराए पर घर मिलता था और ना ही होटल में कमरा. पिछली सरकारों ने मुन्नाभाई पैदा किए.



Source link