GTA 6 खेलने के लिए नहीं खर्चने होंगे लाखों रुपये, ₹65,000 से कम में मिल रहे हैं ये धांसू 55-इंच गेमिंग टीवी

GTA 6 खेलने के लिए नहीं खर्चने होंगे लाखों रुपये, ₹65,000 से कम में मिल रहे हैं ये धांसू 55-इंच गेमिंग टीवी


नई दिल्‍ली. रॉकस्टार गेम्स (Rockstar Games) का गेम ग्रैंड थेफ्ट ऑटो 6 (GTA VI) लॉन्‍च हो चुका है. इसे प्लेस्टेशन 5 (PS5) और एक्सबॉक्स सीरीज (Xbox Series X|S) जैसे कंसोल के लिए तैयार किया गया है. वाइस सिटी (Vice City) की रंगीन दुनिया का असली रोमांच तभी मिलता है, जब आपके पास एक बड़ी और दमदार स्क्रीन हो. हालांकि, आज के आधुनिक गेमिंग दौर में सिर्फ बड़ा टीवी होना काफी नहीं है. गेमिंग के लिए तेज रिफ्रेश रेट, कम इनपुट लैग और लेटेस्ट पोर्ट्स का होना भी बेहद जरूरी है. आप भी कोई ऐसा ही स्‍मार्ट टीवी खरीदने की सोच रहे हैं, जिसमें आप जीटीए 6 खेल सकें, तो आपके लिए अच्‍छी खबर है. इसके लिए आपको लाखों रुपये नहीं खर्चने नहीं होंगे. आप केवल 65000 रुपये लगाकर एक शानदार बड़ा टीवी खरीद सकते हैं.

65 हजार रुपये की रेंज में आप सैमसंग (Samsung), एलजी (LG), सोनी (Sony), टीसीएल (TCL), हिसेंस (Hisense) और ल्यूमियो (Lumio) जैसे दिग्गज ब्रांड्स के 55-इंच टीवी ले सकते हैं जो बेहतरीन गेमिंग अनुभव देंगे.

₹65,000 से कम में GTA 6 खेलने के लिए सबसे बेस्ट 55-इंच टीवी

आप भी अगर स्‍मार्ट टीवी लेने जा रहे हैं तो आप सैमसंग एलजी, सोनी और टीसीएल सहित कुछ अन्‍य ब्रांड्स के टीवी ले सकते हैं, जिनपर आप जीटीए 6 जैसे गेम्‍स बड़े आराम से खेल सकते हैं. इनमें पहला नाम है सैमसंग एम80एच 55-इंच मिनी एलईडी (Samsung M80H 55-inch Mini LED). इसकी कीमत ₹63,990 है. यह हाई रिफ्रेश रेट वाला टीवी है. इसमें 4K VA पैनल मिलता है जो 144Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. इसमें तीन HDMI 2.1 पोर्ट, VRR, एआई ऑटो गेम मोड (AI Auto Game Mode), गेम बार (Game Bar) और मिनी मैप जूम (Mini Map Zoom) जैसे खास फीचर्स दिए गए हैं.

एलजी क्यूएनईडी82बीएक्स 55-इंच मिनी एलईडी

एलजी क्यूएनईडी82बीएक्स 55-इंच मिनी एलईडी (LG QNED82BX 55-inch Mini LED) टीवी की कीमत ₹63,490 है. यह मॉडल नेटिव 120Hz पैनल के साथ आता है, जो 144Hz तक VRR को सपोर्ट करता है. इसमें अल्फा 8 एआई प्रोसेसर 4K जेन3 (alpha 8 AI Processor 4K Gen3) लगा है. विजुअल और साउंड के लिए इसमें डॉल्बी विजन और डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट मिलता है. इसका इंटरफेस वेबओएस 26 (webOS 26) पर चलता है.

सोनी ब्राविया 2 II 55-इंच (Sony Bravia 2 II 55-inch)

सोनी का यह शानदार टीवी ₹63,990 में आता है. 55-इंच के इस स्‍मार्ट टीवी में गूगल टीवी (Google TV) और सोनी की बेहतरीन पिक्चर प्रोसेसिंग तकनीक मिलती है. हालांकि, इसमें 4K 120Hz और VRR का सपोर्ट नहीं दिया गया है. यह उन लोगों के लिए सही है जो हाई फ्रेम रेट के बजाय सोनी के भरोसे और नेचुरल पिक्चर क्वालिटी को प्राथमिकता देते हैं.
टीसीएल क्यू6सी 55-इंच क्यूडी-मिनी एलईडी (TCL Q6C 55-inch QD-Mini LED)
₹49,990 कीमत वाला यह भी एक पावरफुल गेमिंग टीवी है. इसमें नेटिव 144Hz पैनल और 512 से अधिक लोकल डिमिंग जोन मिलते हैं. यह एएमडी फ्रीसिंक प्रीमियम प्रो, ALLM, HDR10+ और आईमैक्स एन्हांस्ड (IMAX Enhanced) को सपोर्ट करता है, जो इसे कंसोल गेमिंग के लिए पैसा वसूल बनाता है.

टीसीएल सी6के 55-इंच क्यूडी-मिनी एलईडी

टीसीएल सी6के 55-इंच क्यूडी-मिनी एलईडी टीवी में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला QD-Mini LED पैनल दिया गया है. इसकी कीमत 49990 रुपये है. इसमें डॉल्बी विजन आईक्यू (Dolby Vision IQ) है और इसमें चार HDMI पोर्ट के साथ दमदार 40W के स्पीकर दिए गए हैं.

हिसेंस ई8एस 55-इंच यूएलईडी मिनी एलईडी

इस शानदार टीवी की कीमत ₹57,990 है. इसमें नेटिव 144Hz Mini LED पैनल के साथ फुल-एरे लोकल डिमिंग (Full-Array Local Dimming) और क्वांटम डॉट (Quantum Dot) तकनीक मिलती है. इसकी पीक ब्राइटनेस 700 निट्स है और यह Dolby Vision व HDR10+ सपोर्ट करता है. दमदार आवाज के लिए इसमें 49W के स्पीकर और चार HDMI पोर्ट दिए गए हैं.

ल्यूमियो विजन 9 55-इंच क्यूडी-मिनी एलईडी

₹51,999 में आने वाला यह टीवी 4K रिजॉल्यूशन पर 144Hz और 1080p रिजॉल्यूशन पर 240Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. इसके तीन HDMI पोर्ट में से दो फुल 48Gbps HDMI 2.1 पोर्ट हैं, जिनमें VRR और ALLM का सपोर्ट है. इसकी पीक ब्राइटनेस 800 निट्स है.

खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्‍यान

कोई भी गेमिंग टीवी लेते हैं तो आपको कुछ बातों का ध्‍यान रखना ही होगा. इसमें एचडीएमआई 2.1 पोर्ट (HDMI 2.1 Port) होना जरूरी है क्‍योंकि इसी के जरिए कंसोल हाई फ्रेम रेट पर 4K सिग्नल भेज पाता है. हाई रिफ्रेश रेट (120Hz/144Hz) होना चाहिए क्‍योंकि यह तेज एक्शन दृश्यों के दौरान स्क्रीन को ब्लर होने से बचाता है और मूवमेंट को बेहद स्मूद रखता है. वेरिएबल रिफ्रेश रेट (VRR) स्क्रीन फटने (Screen Tearing) की समस्या को खत्म करता है, जबकि ऑटो लो लेटेंसी मोड (ALLM) कंसोल ऑन होते ही टीवी को अपने आप गेम मोड में डाल देता है.



Source link