IIM Indore Emerging CEO Programme: अगले 5 साल में बदल जाएंगे लीडरशिप के नियम, IIM इंदौर के कोर्स में टॉप CEO सिखाएंगे कामयाबी के गुर

IIM Indore Emerging CEO Programme: अगले 5 साल में बदल जाएंगे लीडरशिप के नियम, IIM इंदौर के कोर्स में टॉप CEO सिखाएंगे कामयाबी के गुर


Last Updated:

IIM Indore Emerging CEO Programme: क्या आप कंपनी का अगला CEO या CXO बनने का सपना देख रहे हैं? आईआईएम इंदौर ने ‘इमर्जिंग चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर्स’ सर्टिफिकेट प्रोग्राम के चौथे बैच के लिए आवेदन मांगे हैं. 11 महीने के इस मैनेजमेंट कोर्स में एजेंटिक एआई और टॉप सीईओ की मास्टरक्लास शामिल है. इस कोर्स के लिए जानिए जरूरी योग्यता और खासियत.

Zoom

IIM Indore Emerging CEO Programme: आईआईएम इंदौर का यह कोर्स भावी लीडर्स के लिए बहुत महत्वपूर्ण है

नई दिल्ली (IIM Indore Emerging CEO Programme). तेजी से बदलती टेक्नोलॉजी और बढ़ते कॉम्पिटिशन के बीच आज कंपनियों को खास स्किल वाले लीडर्स की तलाश है. उन्हें सिर्फ अपने विभाग तक सीमित रहने वाले लीडर नहीं चाहिए, बल्कि पूरे बिजनेस को आगे ले जाने वालों की जरूरत है. इसी को समझते हुए आईआईएम इंदौर ने अपने चर्चित ‘इमर्जिंग चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर्स (CEO) सर्टिफिकेट प्रोग्राम’ के चौथे बैच के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी है.

आईआईएम इंदौर का 11 महीने का इमर्जिंग चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर्स प्रोग्राम खास तौर पर उन अनुभवी प्रोफेशनल्स के लिए तैयार किया गया है, जो भविष्य में सीईओ, सीओओ या अन्य टॉप लीडरशिप (C-Suite) पदों पर पहुंचना चाहते हैं. खास बात है कि इसके लिए आपको अपनी मौजूदा नौकरी छोड़ने की जरूरत नहीं है. यह मैनेजमेंट कोर्स वर्किंग प्रोफेशनल्स को फाइनेंस, स्ट्रैटेजी और नई टेक्नोलॉजी की गहरी समझ देकर बड़े फैसले लेने के लिए तैयार करता है.

सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं, ‘Agentic AI’ और असली CEO के अनुभव

आज के दौर में सफल लीडर के लिए टेक्नोलॉजी को समझना बेहद जरूरी है. इस कोर्स में प्रतिभागियों को बिजनेस एनालिटिक्स और एजेंटिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करके बड़े बिजनेस फैसले लेना सिखाया जाएगा. कोर्स की सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें देश के नामी और कार्यरत CEO की 4 मास्टर क्लास होंगी. यहां असल कॉर्पोरेट दुनिया की चुनौतियों को समझने का मौका मिलेगा. इसके अलावा, 5 दिनों के लिए IIM इंदौर के कैंपस में रहकर सीखने और दिग्गज लीडर्स से नेटवर्किंग का अवसर भी मिलेगा.

ऐसे लीडर्स की डिमांड क्यों बढ़ रही है?

हालिया ग्लोबल स्टडीज बताती हैं कि कॉर्पोरेट जगत तेजी से बदल रहा है. 83% HR लीडर्स का मानना है कि अगले 5 सालों में नई लीडरशिप क्षमताओं की मांग तेजी से बढ़ेगी. आईआईएम इंदौर के डायरेक्टर प्रो. हिमांशु राय के मुताबिक, कई बार सीईओ को विपरीत परिस्थितियों में भी मजबूत फैसले लेने पड़ते हैं. तब भी जब स्थितियां पूरी तरह स्पष्ट न हों. यह मैनेजमेंट प्रोग्राम प्रोफेशनल्स में वही कॉन्फिडेंस और फाइनेंशियल समझ विकसित करता है.

आईआईएम इंदौर के इस कोर्स के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

यह प्रोग्राम ऑनलाइन मोड में होगा. इससे काम के साथ पढ़ाई भी आसानी से हो सकेगी. आवेदन के लिए ये शर्तें पूरी करना जरूरी है:

  • अनुभव: कम से कम 8 साल का कार्य अनुभव होना अनिवार्य है.
  • योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कम से कम 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन, पोस्ट-ग्रेजुएशन या 10+2+3 डिप्लोमा होना चाहिए.

कोर्स पूरा करने पर प्रतिभागियों को आईआईएम इंदौर से सर्टिफिकेट मिलेगा. साथ ही वे संस्थान के प्रतिष्ठित एग्जीक्यूटिव एजुकेशन एलुमनाई नेटवर्क का हिस्सा बनने के भी पात्र होंगे.



Source link