Ranchi Crime: पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद भी नहीं बच पाई मिथिलेश की जान, आखिर क्या रही वजह? घर में घुसकर मारी गोली

Ranchi Crime: पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद भी नहीं बच पाई मिथिलेश की जान, आखिर क्या रही वजह? घर में घुसकर मारी गोली


Last Updated:

Ranchi Crime News: रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में पैसों के लेन-देन विवाद के कारण हुई गोलीबारी में मिथिलेश उर्फ छोटू नामक युवक की हत्या कर दी गई. अपराधी इतने बेखौफ कि घर में घुसकर गोली मारी गई. वहीं, इस घटना के कारण पुलिस पर भी सवाल उठ रहे हैं. परिजनों ने बताया है कि पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद भी पुलिस समय पर नहीं पहुंची, जिस कारण इस हत्या की घटना को अंजाम देने में अपराधी कामयाब हो सके. पूरी खबर विस्तार से आगे पढ़िए.

Zoom

रांची में कर्ज वसूली के विवाद में खूनी खेल

रांची. झारखंड की राजधानी रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी रोड नंबर 01 में बुधवार देर रात गोलीबारी की वारदात को अंजाम दिया गया. इस गोलीबारी की वारदात में मिथिलेश कुमार उर्फ छोटू की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, 17 लाख रुपये के लेन-देन के विवाद में मिथिलेश की हत्या की गई थी. इसके पीछे का मामला यूं है कि मिथिलेश के बड़े भाई मनोज ने अभिषेक उर्फ लालो से पैसे उधार लिए थे, जिसे लेकर ही विवाद शुरू हुआ था. मामले में अभिषेक पैसे लौटाने का लगातार दबाव बना रहा था.

17 लाख के बदले 40 लाख रुपये मांगने का आरोप

जानकारी के अनुसार, कुछ पैसे उसे दिए भी गए थे और एक फॉर्च्यूनर गाड़ी जो मिथिलेश की थी, उसे भी बाकायदा गिरवी रखा था. लेकिन अभिषेक तमाम बातों को दरकिनार कर 17 लाख के रुपये के एवज में 40 लाख रुपए लौटाने का दबाव डाल रहा था. इसे लेकर ही मनोज के घर अभिषेक अपने सहयोगियों के साथ पहुंचा था. बताया जा रहा है कि इसी दौरान मारपीट भी हुई और मिथिलेश के घरवालों ने विवाद के वक्त पुलिस को सूचना भी दी थी. लेकिन, मौके पर पुलिस के पहुंचने में विलंब हुआ जिस कारण ही अभिषेक के एक गुर्गे ने फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया, जिसमें मिथिलेश की मौत हो गई.

पुलिस को फोन करने के बावजूद नहीं बची जान

बता दें कि अभिषेक उर्फ लालो प्राइवेट फाइनेंसर का भी काम करता है और बकायदा मोटे ब्याज दर पर रकम भी देता है. वहीं, मिली जानकारी के अनुसार, जुए के अवैध धंधे या खेल में अभिषेक लोगों को पैसा ऊंचे ब्याज पर उधार देता है. हालांकि, मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है और अब तक 5 आरोपियों को जरूर पकड़ लिया है.

राजधानी रांची में जनता कितनी सुरक्षित?

वहीं, दूसरी ओर परिजनों का सवाल है कि पुलिस को जब विवाद के वक्त सूचना दी गई. इस दौरान परिजनों के बार-बार पुलिस को कॉल कर मदद की गुहार लगाई जा रही थी, तब भी मिथिलेश की जान नहीं बच सकी. ऐसे में सवाल यह कि आखिर राजधानी रांची में जनता कितनी सुरक्षित है ये आसानी से समझा जा सकता है. वहीं जिस तरह से इस पूरी घटना को अंजाम दिया गया उससे साफ है कि अपराधियों का मनोबल राजधानी में बढ़ा हुआ है.



Source link