PAK vs SL: 29 साल बाद दोहराया गया शर्मनाक इतिहास, श्रीलंका को दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान ने 8 विकेट से हराया

PAK vs SL: 29 साल बाद दोहराया गया शर्मनाक इतिहास, श्रीलंका को दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान ने 8 विकेट से हराया


होमखेलक्रिकेट

29 साल बाद श्रीलंका ने दोहराया शर्मनाक इतिहास, PAK के खिलाफ गंवाया दूसरा टेस्ट

Last Updated:

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने दूसरे टेस्ट मैच में श्रीलंका को 8 विकेट से हराकर सीरीज को अपने नाम कर लिया. मैच में पाकिस्तान को चौथी पारी में जीत के लिए महज 90 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने आसानी हासिल कर लिया. इस तरह श्रीलंका के लिए इस कैलेंडर ईयर में एक भी टेस्ट मैच में जीत नहीं मिल पाई.

Zoom

पाकिस्तान ने दूसरे टेस्ट में श्रीलंका को हराया

रावलपिंडी: पाकिस्तान ने दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के चौथे दिन श्रीलंका को आठ विकेट से हरा दिया. इस तरह पाकिस्तान ने पिछले दो साल में पहली सीरीज अपने नाम किया. श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी में 316 रन बनाकर 89 रन की मामूली बढ़त हासिल की. पाकिस्तान ने चौथे दिन के पहले सत्र में 13 ओवर में दो विकेट पर 90 रन बनाकर जीत हासिल की. इस हार के साथ ही श्रीलंकाई टीम के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया.

दरअसल, श्रीलंकाई टीम इस कैलेंडर ईयर में एक भी टेस्ट मैच जीतने में सफल नहीं रही. 29 साल बाद ऐसा हुआ है जब श्रीलंका एक कैलेंडर ईयर में एक भी मुकाबला नहीं जीत पाई हो. आखिरी बार साल 1997 में ऐसा हुआ था जब श्रीलंका एक अदद टेस्ट मैच जीतने के लिए तरस गई थी. इस तरह श्रीलंकाई टीम इस कैलेंडर ईयर में बिना एक मैच जीते अपने सफर का अंत किया.

पूरे मैच में पाकिस्तानी टीम का रहा दबदबा

दूसरे टेस्ट मैच में महज 90 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की तरफ से अजान अवैस ने 32 रनों की नाबाद पारी खेली, जबकि ऑलराउंडर आमिर जमाल ने 22 गेंदों में नाबाद 34 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और एक छक्का शामिल रहा. इस तरह पाकिस्तान ने अजान और आमिर की इस दमदार बल्लेबाजी से मौजूदा विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप चक्र में 11 मैचों में तीसरी जीत हासिल की.

इससे पहले श्रीलंका की टीम अपनी पहली पारी में 98 रन पर सिमट गई थी, जिसके जवाब में पाकिस्तान ने 325 रन बनाकर 227 रन की मजबूत बढ़त हासिल की थी. पाकिस्तान ने इससे पहले 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ मुल्तान और रावलपिंडी में खेले गए टेस्ट मैच जीतकर सीरीज अपने नाम की थी. हालांकि, श्रीलंका के खिलाफ मिली इस जीत के बावजूद पाकिस्तान की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में स्थिति कुछ खास अच्छी नहीं है. पाकिस्तानी टीम टेबल में 16 अंक के साथ 9वें स्थान पर है.



Source link