Last Updated:
akashdeep statement: आकाशदीप ने अपने सेलेक्शन का सार्थक करते हुए 3 विकेट लिए. पहले दिन आकाश ने मेजबान टीम के बेस्ट बल्लेबाज रचिन रवींद्र को आउट किया तो दूसरे दिन खतरनाक दिख रहे ग्लेन फिलिप्स को बोल्ड किया और फिर जैमीसन को भी चलता किया. आकाश की माने तो पिच तीसरे दिन और आसान होगी और यहां पर रन बनाना पहले से बेहतर होता जाएगा.
टेस्ट मैच के दूसरे दिन 3 विकेट लेने वाले आकाशदीप ने दिया बड़ा बयान
नई दिल्ली. इंग्लैंड में एजबेस्टन टेस्ट के हीरो रहे आकाशदीप ने लंबे अर्से के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की. बातचीत में एक भारतीय तेज गेंदबाज ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि टेस्ट के पहले दिन गेंदबाजी करने और दूसरे दिन में अंतर था. 3 विकेट लेने वाले अर्शदीप ने बताया कि कल बॉल पुरानी और पिच स्लो थी, जबकि आज नई बॉल और खिलाड़ी फ्रेश थे, जिससे गेंदबाजी में फर्क आया.
आकाशदीप ने अपने सेलेक्शन का सार्थक करते हुए 3 विकेट लिए. पहले दिन आकाश ने मेजबान टीम के बेस्ट बल्लेबाज रचिन रवींद्र को आउट किया तो दूसरे दिन खतरनाक दिख रहे ग्लेन फिलिप्स को बोल्ड किया और फिर जैमीसन को भी चलता किया. आकाश की माने तो पिच तीसरे दिन और आसान होगी और यहां पर रन बनाना पहले से बेहतर होता जाएगा.
टप्पा पकड़कर की गेंदबाजी
आकाशदीप ने अपने विकेट लेने की रणनीति साझा करते हुए बताया कि वो लगातार एक ही एरिया में गेंद डालना, पेशेंस रखना और सही मौके पर एफर्ट लगाना जरूरी है, खासकर जब बॉल ज्यादा मूव नहीं हो रही हो. पुराने बॉल के साथ अनुशासन और प्लानिंग की अहमियत को भी वे रेखांकित करते हैं. तेज गेंदबाज के तौर पर उनका मानना है कि रन रोकना, गेम कंट्रोल में रखना और धैर्य रखना जरूरी है. न्यूजीलैंड में अपने अनुभव से वे कहते हैं कि एक प्लान के साथ लंबे समय तक एक ही एरिया में बॉल डालनी पड़ती है.
चोट के बाद वापसी चैलेंजिंग
इंजरी के बाद वापसी को आकाशदीप चुनौतीपूर्ण मानते हैं, लेकिन कोच, टीम के सपोर्ट और खुद की मेहनत से वे मजबूत होकर लौटे. सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में समय बिताकर स्किल्स और फिटनेस पर काम किया. मैच में 5 विकेट गिरने के बाद बैट्समैन की तेज रन बनाने वाली वापसी को वे टीम के लिए पॉजिटिव मानते हैं और कहते हैं कि ऐसी विकेट पर रिजल्ट के लिए तेजी से रन बनाना जरूरी है. पिछले मैचों में भले ही विकेट न मिले हों, लेकिन इकॉनमी रेट अच्छी रही, जिससे आत्मविश्वास बढ़ा. न्यूजीलैंड की कंडीशंस में भी अपनी बॉलिंग से वे संतुष्ट हैं. वे बताते हैं कि गेंदबाज का फोकस अपनी योजना पर अमल करने और टार्गेट एरिया में गेंद डालने पर होना चाहिए, क्योंकि विकेट मिलना किस्मत की बात है. कंडीशन्स बदलने पर बैट्समैन और गेंदबाज आपस में संवाद करते हैं, जिससे दोनों को विकेट की स्थिति और रणनीति तय करने में मदद मिलती है. टीम में आपसी संवाद को वे बहुत जरूरी मानते हैं.