NMC New Rules for Foreign Medical Graduates: रूस, यूक्रेन या फिलीपींस से MBBS कर रहे हैं? NMC बदलने वाला है लाइसेंस का पुराना नियम

NMC New Rules for Foreign Medical Graduates: रूस, यूक्रेन या फिलीपींस से MBBS कर रहे हैं? NMC बदलने वाला है लाइसेंस का पुराना नियम


Last Updated:

NMC New Rules for Foreign Medical Graduates: विदेश से एमबीबीएस करने वाले स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर! एनएमसी ने मेडिकल लाइसेंस से जुड़े नियमों में बदलाव का प्रस्ताव दिया है. अब संबंधित देश में नागरिकों जैसा प्रैक्टिस लाइसेंस पाने की पात्रता वाली शर्त हट सकती है. लेकिन रजिस्ट्रेशन जरूरी रहेगा. जानिए पूरी डिटेल.

Zoom

Foreign Medical Graduates: विदेश से MBBS करने वालों के लिए नियम बदलने वाले हैं

नई दिल्ली (NMC New Rules for Foreign Medical Graduates). हर साल हजारों भारतीय स्टूडेंट्स डॉक्टर बनने का सपना लेकर रूस, यूक्रेन, फिलीपींस, जॉर्जिया और कजाकिस्तान जैसे देशों का रुख करते हैं. लेकिन पढ़ाई पूरी करने के बाद भारत आकर प्रैक्टिस का लाइसेंस लेना किसी चुनौती से कम नहीं होता. इसी उलझन को सुलझाने के लिए राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने बड़ा कदम उठाया है. आयोग ने विदेशी मेडिकल स्नातकों (FMGs) के लाइसेंस से जुड़े नियमों में अहम बदलाव का प्रस्ताव रखा है.

एनएमसी अब नियमों की बड़ी अड़चन हटाने जा रहा है. अब तक मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए पढ़ाई वाले देश में स्थानीय नागरिकों जैसा ही प्रैक्टिस लाइसेंस पाने के योग्य होना जरूरी था. नए ड्राफ्ट में इस शर्त को खत्म करने की मांग की गई है. कई देशों में विदेशी स्टूडेंट्स को स्थानीय नागरिकों जैसा स्थायी लाइसेंस नहीं मिल पाता. इससे भारतीय स्टूडेंट्स का भविष्य फंस जाता था. हालांकि, आयोग ने नियमों को स्पष्ट करते हुए एक जरूरी शर्त को बरकरार रखा है.

एनएमसी का पुराना नियम क्या था और पेंच क्यों फंसता था?

राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (विदेशी चिकित्सा स्नातक लाइसेंसधारी) विनियम, 2021 के खंड 4(बी) में अब तक 2 बातें शामिल थीं:

  1. मेडिकल स्टूडेंट का संबंधित देश की प्रोफेशनल रेगुलेटरी बॉडी में रजिस्टर्ड होना जरूरी था.
  2. अगर रजिस्ट्रेशन नहीं है तो उसके पास उस देश में स्थानीय नागरिकों के समान मेडिकल प्रैक्टिस का लाइसेंस हासिल करने की पात्रता होनी चाहिए.

कई देशों के कानून विदेशी स्टूडेंट्स को सिर्फ डिग्री देते हैं. लेकिन स्थानीय नागरिकों की तरह प्रैक्टिस का अधिकार नहीं देते. इसी वजह से भारतीय स्टूडेंट्स भारत में परीक्षा देने के योग्य ही नहीं हो पाते थे.

नए प्रस्ताव में क्या बदलेगा और क्या अनिवार्य रहेगा?

नए रिवीजन में ‘स्थानीय नागरिकों जैसा लाइसेंस पाने की पात्रता’ वाले ऑप्शन को हटाने का प्रस्ताव है. इसकी जगह अब सीधा और साफ नियम रखा गया है- विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट का संबंधित देश के पेशेवर नियामक निकाय (Professional Regulatory Body) में रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य होगा. यानी अब किसी भी तरह की छूट या वैकल्पिक पात्रता का रास्ता नहीं बचेगा, बल्कि उस देश की मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन ही सबसे बड़ा प्रूफ होगा.

इन बातों का ध्यान रखें स्टूडेंट्स

अगर आप या आपके परिवार का कोई सदस्य विदेश से एमबीबीएस करने की योजना बना रहा है तो यह बदलाव बेहद जरूरी है:

  • सिर्फ डिग्री काफी नहीं: ऐसे किसी भी देश या यूनिवर्सिटी में दाखिला न लें, जहां विदेशी छात्रों को वहां की मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन नहीं मिलता.
  • कोर्स की भाषा और इंटर्नशिप: यह भी चेक कर लें कि जिस कोर्स में आप जा रहे हैं, वह वहां के स्थानीय लाइसेंसिंग मानकों को पूरा करता है या नहीं.

एनएमसी का नया नियम कब लागू होगा?

नेशनल मेडिकल कमीशन ने इस ड्राफ्ट अमेंडमेंट को मंजूरी देकर संबंधित पक्षों से आपत्तियां और सुझाव मांगे हैं. राजपत्र (Gazette) में प्रकाशन की तारीख से 30 दिन की अवधि पूरी होने के बाद आयोग इन सुझावों पर विचार करेगा. इसके बाद ही अंतिम नियम लागू किया जाएगा.



Source link