8th Pay Commission: कितनी बेसिक सैलरी वाले कर्मचारियों को मिल सकता है 5.14 लाख का एरियर, फिटमेंट फैक्टर से समझें पूरा कैलकुलेशन

8th Pay Commission: कितनी बेसिक सैलरी वाले कर्मचारियों को मिल सकता है 5.14 लाख का एरियर, फिटमेंट फैक्टर से समझें पूरा कैलकुलेशन


Last Updated:

8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए नए वेतन आयोग से जुड़ा एक बड़ा सवाल है कि आखिर देरी से लागू होने पर कितना एरियर मिल सकता है? सरकार ने अभी फिटमेंट फैक्टर या नई सैलरी को लेकर कोई अंतिम फैसला नहीं किया है, लेकिन एक अनुमानित कैलकुलेशन के मुताबिक, 44,900 रुपये बेसिक सैलरी वाले लेवल-6 कर्मचारी को 12 महीने के लिए लाखों रुपये का एरियर मिल सकता है. यह कैलकुलेशन 2.57 फिटमेंट फैक्टर को आधार मानकर की गई है. अगर आप भी सरकारी कर्मचारी हैं तो ये कैलकुलेशन चेक कर लें.

8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों के बीच सैलरी बढ़ने और एरियर मिलने का इंतजार अभी भी बना हुआ है. हालांकि, अभी तक सरकार ने न तो फिटमेंट फैक्टर का ऐलान किया है और न ही नई सैलरी तय करने के लिए पे मैट्रिक्स जारी किया है. ऐसे में कर्मचारियों को मिलने वाली बढ़ोतरी का अनुमान लगाना फिलहाल संभव नहीं है. लेकिन एक अनुमान के जरिए समझा जा सकता है कि अगर वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने में देरी होती है, तो कर्मचारियों को कितना एरियर मिल सकता है.

कब से लागू हो सकता है 8वां वेतन आयोग?
8वें वेतन आयोग की सिफारिशें 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होने की उम्मीद जताई जा रही है. हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि कर्मचारियों की बढ़ी हुई सैलरी इसी तारीख से मिलनी शुरू हो जाएगी. आयोग से अपनी रिपोर्ट और सिफारिशें सरकार को मई-जून 2027 के आसपास सौंपने की उम्मीद है. इसके बाद सरकार इन सिफारिशों पर फैसला लेगी. इसलिए वास्तविक वेतन बढ़ोतरी, एरियर और भुगतान की तारीख को लेकर अभी कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं है.

नई सैलरी का अनुमान लगाने में फिटमेंट फैक्टर की सबसे अहम फैक्टर होगा. इसी के जरिए मौजूदा बेसिक पे को बढ़ाकर नया बेसिक पे तय किया जाता है. 7वें वेतन आयोग में 2.57 का फिटमेंट फैक्टर लागू किया गया था. वहीं, कर्मचारी संगठनों की ओर से 2.92, 3.61 और 3.83 जैसे फैक्टर की मांग भी की गई है. फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि 8वां वेतन आयोग किस फिटमेंट फैक्टर की सिफारिश करेगा.

Add News18 as
Preferred Source on Google

एरियर की कैलकुलेशन समझने के लिए लेवल-6 के एक कर्मचारी का उदाहरण लेते हैं, जिसकी मौजूदा बेसिक सैलरी 44,900 रुपये है. मान लेते हैं कि 8वें वेतन आयोग में भी 7वें वेतन आयोग वाला 2.57 फिटमेंट फैक्टर ही लागू होता है. इस आधार पर 44,900 रुपये को 2.57 से मल्टिपल करने पर नई बेसिक सैलरी 1,15,393 रुपये आती है. इसे अगले 100 रुपये तक राउंड करने पर नई अनुमानित बेसिक सैलरी 1,15,400 रुपये हो जाएगी.

मौजूदा वेतन में मिलने वाले महंगाई भत्ते (DA) को भी जोड़ना जरूरी है. उदाहरण के मुताबिक, जनवरी से जून 2026 तक 60% DA मानने पर कर्मचारी की मासिक सैलरी 71,840 रुपये होगी. वहीं, जुलाई से दिसंबर तक 63% DA के हिसाब से यह रकम 73,187 रुपये हो जाएगी. इसलिए एरियर की सही गणना के लिए दोनों अवधियों की सैलरी अलग-अलग निकालनी होगी.

12 महीने का एरियर कैसे निकलेगा?
अब नई अनुमानित बेसिक सैलरी 1,15,400 रुपये की तुलना मौजूदा सैलरी से करें. जनवरी से जून तक हर महीने का अंतर 43,560 रुपये होगा. छह महीने के हिसाब से यह रकम 2,61,360 रुपये बनती है. वहीं, जुलाई से दिसंबर तक मंथली अंतर 42,213 रुपये होगा. छह महीने के लिए यह रकम 2,53,278 रुपये होगी. दोनों को जोड़ने पर 12 महीने का कुल अनुमानित एरियर 5,14,638 रुपये आता है. यह रकम केवल तय की गई मान्यताओं पर आधारित है.

अगर 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 से ज्यादा रखा जाता है, तो नई बेसिक सैलरी और संभावित एरियर भी बढ़ जाएंगे. मान लीजिए, 2.92 फिटमेंट फैक्टर के आधार पर 44,900 रुपये की बेसिक सैलरी करीब 1,31,200 रुपये हो जाएगी. वहीं, 3.61 या 3.83 का फैक्टर लागू होने पर यह रकम और ज्यादा हो सकती है. हालांकि, ये सभी संभावित कंडिशन हैं. सरकार की ओर से फिटमेंट फैक्टर तय होने के बाद ही कर्मचारियों की नई सैलरी का वास्तविक हिसाब लगाया जा सकेगा.

किन चीजों को नहीं जोड़ा गया है इस एरियर में?
यहां 5,14,638 रुपये का आंकड़ा केवल अनुमानित सैलरी में अंतर है. इसमें मकान किराया भत्ता (HRA) और ट्रांसपोर्ट अलाउंस के संभावित एरियर शामिल नहीं किए गए हैं. इसके अलावा इनकम टैक्स, CGHS, CGEGIS और NPS जैसी कटौतियों को भी कैलकुलेसन से बाहर रखा गया है. यह मानकर हिसाब लगाया गया है कि कर्मचारी का पे लेवल और बेसिक सैलरी पूरे साल एक जैसी रहती है. अगर इस दौरान जुलाई में इंक्रीमेंट, प्रमोशन या MACP मिलता है, तो एरियर की रकम बदल सकती है.

इस बात का ध्यान रखें कि 8वें वेतन आयोग के फिटमेंट फैक्टर, नई पे मैट्रिक्स, DA, भत्तों और एरियर को लेकर अभी कोई अंतिम सरकारी आदेश जारी नहीं हुआ है. इसलिए 5.14 लाख रुपये का आंकड़ा किसी कर्मचारी को मिलने वाली तय रकम नहीं है. यह सिर्फ एक उदाहरण है, जिससे समझा जा सकता है कि वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने में देरी होने पर एरियर की कैलकुलेशन किस तरह की जा सकती है.



Source link