टीवी देखकर सीखा योग, आज 50 आसन करते हैं सरगुजा के पेंटर नर्सिंग यादव, बच्चों को भी दे रहे ट्रेनिंग

टीवी देखकर सीखा योग, आज 50 आसन करते हैं सरगुजा के पेंटर नर्सिंग यादव, बच्चों को भी दे रहे ट्रेनिंग


Nursing Yadav Teaching Yoga: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के ग्रामीण इलाका चंपरवा का एक नौजवान नर्सिंग यादव जो पेशे से एक पेंटर 12वीं तक पढ़ाई करने के बाद घर की आर्थिक स्थिति को देखते हुए पढ़ाई अधूरी रह गई. लेकिन हौसला और जुनून दोनों को बरकरार रखा, यानी क्रिकेट प्रेमी हैं और खेलने के शौकीन हैं. यही वजह है कि जब सुबह नींद खुलती तब बाबा रामदेव देव का योग आसन देखने लगते थे. दरअसल, ये बाबा रामदेव के आस्था चैनल को जब तक देखते तब तक कि योग उनका खत्म नहीं हो जाता. फिर क्या था धीरे धीरे योग सीख गए और योग के फायदे से भी भलीभांति अवगत हुए. इतना ही नहीं नर्सिंग यादव को 80 प्रकार में से 50 फिसिदी आसन करने आता है और आसपास के स्कूली बच्चों को योग सिखाते है. पिछले 15 सालों से योग में महारथ हासिल करने वाले नर्सिंग यादव को जिला प्रशासन से लेकर राज्य सरकार तक सरहना कर चुके हैं और सम्मानित भी किया जा चुका है. देखिए ये रिपोर्ट…

आस्था चैनल पर बाबा रामदेव को देखकर शुरू किया योग, 15 साल से लगातार कर रहे अभ्यास,,
नर्सिंग यादव ने लोकल 18 को बताया कि योग के प्रति उनकी रुचि की शुरुआत आस्था चैनल से हुई. उस समय सुबह करीब 4 बजे बाबा रामदेव का योग प्रसारण होता था. वह नियमित रूप से उनके द्वारा बताए जाने वाले आसनों को ध्यान से देखते और खुद भी उनका अभ्यास करते थे. धीरे-धीरे योग में उनकी दिलचस्पी बढ़ने लगी और उन्हें इससे आनंद मिलने लगा. इसी तरह अभ्यास करते-करते योग उनकी जिंदगी का हिस्सा बन गया. आज उन्हें योग करते हुए लगभग 15 साल हो चुके हैं.

50 तरह के आसन करते हैं नर्सिंग, वृश्चिक आसन को मानते हैं सबसे कठिन
नर्सिंग यादव बताते हैं कि वह लगभग 50 प्रकार के योगासन कर लेते हैं. उन्हें सामान्य आसनों के साथ कठिन आसन करने का भी विशेष शौक है. उनके अनुसार, वृश्चिक आसन सबसे कठिन आसनों में से एक है. इसमें दोनों हाथों के सहारे पूरे शरीर का संतुलन बनाना पड़ता है और पैरों को ऊपर उठाकर संतुलन बनाए रखना होता है. इसके अलावा वह मयूरासन, चक्रासन सहित कई कठिन आसनों का अभ्यास करते हैं.

मयूरासन से हुई थी शुरुआत, कठिन आसनों ने बढ़ाया आत्मविश्वास
नर्सिंग बताते हैं कि जब उन्होंने योग करना शुरू किया तो सबसे पहले मयूरासन सीखा था. इस आसन में दोनों हाथ जमीन पर टिकाकर कोहनियों को पेट के पास रखते हुए पूरे शरीर का संतुलन हाथों पर बनाना पड़ता है. जब उन्होंने इस कठिन आसन को करना सीख लिया तो उनका आत्मविश्वास बढ़ा और इसके बाद वृश्चिकासन, चक्रासन जैसे कठिन आसनों का अभ्यास शुरू कर दिया. उनका कहना है कि किसी भी कठिन आसन को एक दिन में करना संभव नहीं है. इसके लिए नियमित अभ्यास और धैर्य जरूरी है.

गांव के बच्चों और एकलव्य विद्यालय के विद्यार्थियों को भी दे रहे योग की ट्रेनिंग
योग को केवल अपने तक सीमित नहीं रखने वाले नर्सिंग यादव आसपास के लोगों और विद्यार्थियों को भी योग सिखाते हैं. उनके पास गांव के कई लोग और एकलव्य विद्यालय के बच्चे योग सीखने आते हैं. वह अपनी सुविधानुसार बच्चों को 2 मिनट, 4 मिनट, 10 मिनट या आधे घंटे तक योगाभ्यास कराने का प्रयास करते हैं. उनका उद्देश्य है कि गांव के बच्चे और युवा भी योग के महत्व को समझें और स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं.

जिला प्रशासन ने किया सम्मानित, रायपुर में भी मिल चुका है सम्मान
लगातार योगाभ्यास और योग के प्रति समर्पण के चलते नर्सिंग यादव को सम्मान भी मिल चुका है. वह बताते हैं कि 21 जून 2026 को अंबिकापुर के पीजी कॉलेज में जिला प्रशासन सरगुजा की ओर से विशाल योग कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की मौजूदगी में उन्हें जिला प्रशासन की ओर से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. इसके अलावा रायपुर में आयोजित योग से जुड़े कार्यकर्ता महासम्मेलन में भी उन्हें सम्मान मिला है. वह आगे भी योग के क्षेत्र में लगातार काम करते रहने और अधिक से अधिक लोगों को योग सिखाने की इच्छा रखते हैं.

पहले क्रिकेट के थे शौकीन, अब योग से बना रहे शरीर को फिट
नर्सिंग यादव बताते हैं कि योग शुरू करने से पहले उन्हें क्रिकेट खेलने का काफी शौक था. वह गांव में होने वाले स्थानीय मैचों और टूर्नामेंट में हिस्सा लेते थे. खेल के कारण उनकी शारीरिक फिटनेस भी अच्छी रहती थी. हालांकि, समय के साथ क्रिकेट खेलना कम हुआ तो उन्होंने अपना ध्यान योग की ओर लगा दिया योग से उन्हें स्वास्थ्य संबंधी लाभ मिलने लगा और धीरे-धीरे इसमें उनकी रुचि बढ़ती चली गई.

सुबह 4 बजे उठकर करते हैं योग और प्राणायाम, ठंड में भी नहीं टूटता अभ्यास
नर्सिंग यादव की दिनचर्या भी काफी अनुशासित है वह रोज सुबह करीब 4 बजे उठ जाते हैं और इसके बाद योगाभ्यास, प्राणायाम और सूक्ष्म व्यायाम करते हैं. उनका कहना है कि ठंड के मौसम में सुबह जल्दी उठना थोड़ा मुश्किल जरूर होता है, लेकिन किसी भी अच्छी आदत को बनाए रखने के लिए अनुशासन जरूरी है. उनके मुताबिक, रोजाना सुबह एक घंटे योग करने से शरीर में दिनभर ऊर्जा बनी रहती है और काम करने की क्षमता भी बढ़ती है.

खेती-किसानी और पेंटिंग के साथ योग को दे रहे समय, 12वीं तक की है पढ़ाई
नर्सिंग यादव ने बताया कि उन्होंने 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की है. आगे पढ़ाई नहीं कर पाने की वजह खेती-किसानी और आसपास उच्च शिक्षा की सुविधाओं की कमी रही परिवार के पास जमीन होने के कारण उन्हें खेती-बाड़ी और ट्रैक्टर चलाने जैसे कामों में भी समय देना पड़ता था. बचपन में उनका सपना पढ़-लिखकर नौकरी करने का था, लेकिन परिस्थितियों के अनुसार उन्होंने खेती-किसानी और पेंटिंग को अपना पेशा बना लिया. आज वह पेंटिंग का काम भी करते हैं और योग के लिए नियमित समय निकालते हैं.

पांचवीं कक्षा से ही अच्छी थी लिखावट, धीरे-धीरे पेंटिंग को बनाया अपना पेशा
नर्सिंग यादव बताते हैं कि पेंटिंग और लिखावट के प्रति उनका लगाव बचपन से ही था. जब वह पांचवीं कक्षा में पढ़ते थे, तब उनकी लिखावट काफी अच्छी थी. स्कूल में शिक्षक उनसे शुद्ध लेख लिखवाया करते थे. यहीं से लिखने और चित्रकारी के प्रति उनकी रुचि बढ़ी धीरे-धीरे उन्होंने इस कला को निखारा और आगे चलकर पेंटिंग के काम को अपना पेशा बना लिया.

युवाओं को संदेश- मोबाइल छोड़ें, सूर्योदय से पहले उठें और योग को बनाएं दिनचर्या का हिस्सा
नर्सिंग यादव युवाओं से अपील करते हैं कि आजकल कई युवा देर रात तक मोबाइल चलाते रहते हैं और सुबह 8 से 9 बजे तक सोते रहते हैं. इससे उनकी दिनचर्या और शारीरिक गतिविधियां प्रभावित होती हैं. उनका कहना है कि युवाओं को सूर्योदय से पहले उठने की आदत डालनी चाहिए और धीरे-धीरे योग और व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए. जितना अधिक युवा अपनी फिटनेस पर ध्यान देंगे. भविष्य में उतने ही बेहतर तरीके से अपने लक्ष्य हासिल कर पाएंगे. उनका मानना है कि योग केवल 21 जून विश्व योग दिवस तक सीमित नहीं रहना चाहिए. बल्कि इसे प्रतिदिन करना चाहिए. नियमित योग से मोटापा, डायबिटीज जैसी जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं को नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है. इसलिए हर व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार योग को जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए.



Source link