Madhubani News: लाठी-डंडा-कुदाल… रेस्टोरेंट में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव, CCTV में कैद हुई वारदात

Madhubani News: लाठी-डंडा-कुदाल… रेस्टोरेंट में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव, CCTV में कैद हुई वारदात


Last Updated:

Madhubani News: मधुबनी के सकरी थाना क्षेत्र में दर्जनों बदमाशों ने एक रेस्टोरेंट में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की. लाठी-डंडे और कुदाल लेकर पहुंचे बदमाश संचालक को जान से मारने की धमकी देते हुए खोज रहे थे. पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

Zoom

मधुबनी में रेस्टोरेंट में बदमाशों ने तोड़फोड़ कर रही.

मधुबनीः बिहार के मधुबनी में बदमाशों को तांडव देखने को मिला. यहां दर्जनों की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने एक रेस्टोरेंट में जमकर तोड़फोड़ की. बदमाश लाठी-डंडे और कुदाल लेकर रेस्टोरेंट में घुसे थे. इस दौरान उन्होंने जमकर गाली-गलौज की और रेस्टोरेंट संचालक को जान से मारने की धमकी दी. बदमाश संचालक को ढूंढ़ रहे थे. पूरी घटना रेस्टोरेंट में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई. घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है.

रेस्टोरेंट में घुसकर की तोड़फोड़
यह घटना सकरी थाना क्षेत्र के नवादा के पास की है. पुलिस के मुताबिक, 19 नवंबर की देर शाम बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया. बड़ी संख्या में पहुंचे बदमाशों ने रेस्टोरेंट में घुसकर सामान तोड़ना शुरू कर दिया. उनके हाथों में लाठी-डंडे और कुदाल थे. इस दौरान बदमाश लगातार गाली-गलौज कर रहे थे और रेस्टोरेंट संचालक को तलाश रहे थे.

CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
रेस्टोरेंट में हुई तोड़फोड़ की पूरी घटना CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. वीडियो में बदमाशों की भीड़ और उनकी तोड़फोड़ देखी जा सकती है. घटना को लेकर इलाके में कानून-व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं. मधुबनी के एसएसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

कानून-व्यवस्था पर उठे
घटना के बाद राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं. पूर्व विधायक ललित यादव ने भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि प्रशासन की तरफ से चूक हुई है.



Source link