Last Updated:
JEE Main 2027 Session 1 Registration Last Date: जेईई मेन 2027 सेशन 1 के लिए 11.67 लाख से ज्यादा फॉर्म भरे जा चुके हैं. इनमें से 9.53 लाख ने फीस जमा कर दी है. जेईई मेन 2027 सेशन 1 परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की लास्ट डेट 22 नवंबर 2026 तय की गई है. इच्छुक अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर अपना फॉर्म भर सकते हैं. सभी PYQs भी इसी वेबसाइट पर उपलब्ध हैं.
JEE Main 2027 Session 1 Registration: जेईई मेन रजिस्ट्रेशन के लिए 22 नवंबर तक का समय है
नई दिल्ली (JEE Main 2027 Session 1 Registration). जेईई मेन 2027 सेशन 1 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के बीच हलचल तेज हो गई है. एनटीए के ताजा अपडेट के मुताबिक, अब तक 11,67,228 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर दिया है. वहीं 9,53,368 अभ्यर्थी फीस का भुगतान कर चुके हैं. इससे जेईई मेन 2027 परीक्षा के लिए कॉम्पिटीशन के स्तर का अंदाजा लगा सकते हैं. जेईई मेन 2027 सेशन 1 परीक्षा से जुड़े अपडेट्स jeemain.nta.nic.in पर चेक कर सकते हैं.
11.67 लाख फॉर्म और 9.53 लाख फीस: क्या बताता है आंकड़ा?
जेईई मेन फॉर्म भरने वालों और फीस जमा करने वालों के बीच की संख्या में अंतर है. कई अभ्यर्थी फॉर्म भर देते हैं, लेकिन पेमेंट या डॉक्यूमेंट अपलोडिंग प्रोसेस में रुक जाते हैं. जब तक फीस जमा न हो और कन्फर्मेशन पेज न निकल आए, तब तक आपका आवेदन पूरा नहीं माना जाता. इसलिए सिर्फ रजिस्ट्रेशन नंबर आने से निश्चिंत न रहें. पूरा प्रोसेस खत्म करना बहुत जरूरी है.
NTA JEE Main 2027: 11 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं
आखिरी तारीख से पहले इन बातों का रखें खास ध्यान
आखिरी दो दिनों में जल्दबाजी में गलतियां होने का डर रहता है. जेईई मेन 2027 फॉर्म सबमिट करने से पहले अपने नाम की स्पेलिंग, कैटेगरी, फोटो और सिग्नेचर जैसी डिटेल्स अच्छी तरह से चेक कर लें. ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर ही काम करें. किसी भी तरह की तकनीकी परेशानी या सवाल होने पर हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 या 1800-180-4747 पर कॉल कर सकते हैं या jeemain@nta.ac.in पर मेल भेज सकते हैं.
कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करना क्यों जरूरी है?
जेईई मेन 2027 सेशन 1 परीक्षा की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया दे दौरान फीस कटने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करना न भूलें. यह आपके आवेदन का पक्का सबूत है. इसे फोन में सेव रखने के साथ-साथ एक प्रिंटआउट भी निकालकर संभाल लें. आगे जेईई मेन काउंसलिंग, एडमिट कार्ड और अन्य प्रक्रियाओं में इसकी जरूरत पड़ती है.
फॉर्म भरने के बाद क्या करें? PYQs से बनाएं स्मार्ट स्ट्रैटेजी
इस बात का ध्यान रखें कि सिर्फ जेईई मेन परीक्षा फॉर्म भर लेने से बात नहीं बनेगी. असली खेल अब तैयारी का है. जेईई यानी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाओं की लिस्ट में शामिल है. इसमें टॉप मार्क्स हासिल करने के लिए पिछले कुछ सालों के प्रश्नपत्रों यानी PYQs से अभ्यास करना सबसे कारगर तरीका माना जाता है. इससे पता चलता है कि सबसे ज्यादा सवाल किस टॉपिक से आते हैं. साथ ही परीक्षा पैटर्न और मार्किंग स्कीम भी समझ में आती है.
JEE Main PYQ: पिछले कुछ सालों के जेईई मेन पेपर्स से प्रैक्टिस करें
नोट कर लें काम के टिप्स
- नए सिलेबस और बदलते पैटर्न को समझने के लिए पुराने पेपर टाइमर लगाकर हल करें. इससे स्पीड और एक्यूरेसी में सुधार होता है.
- एक अलग कॉपी या रजिस्टर रखें. जो सवाल गलत हों, उन्हें उसमें नोट कर लें. बाद में रिवीजन करते समय मदद मिलेगी. कमजोर टॉपिक्स पर दोबारा काम करें.
- आज ही अपना आवेदन पूरा करें और स्मार्ट तरीके से प्रैक्टिस शुरू करें.