Tulsi Vivah Kab Hai 2026: तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त

Tulsi Vivah Kab Hai 2026: तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त


होमताजा खबरधर्म

तुलसी विवाह कब, आज या कल? तारीख पर है कन्फ्यूज, तो जानें सही डेट,मुहूर्त

Last Updated:

Tulsi Vivah Kab Hai 2026: तुलसी विवाह आज 20 नवंबर को है या कल 21 नवंबर को? अपने कन्फ्यूजन को दूर करने के लिए जान लें कि तुलसी विवाह कार्तिक शुक्ल द्वादशी को प्रदोष काल में करते हैं. पंचांग से जानते हैं कि द्वादशी तिथि का समय कब से कब तक है? तुलसी विवाह का मुहूर्त क्या है?

Zoom

तुलसी विवाह कब है, आज या कल? (Photo: AI)

Tulsi Vivah Kab Hai 2026: तुलसी विवाह आज 20 नवंबर को है या कल 21 नवंबर को? इस पर लोगों में कन्फ्यूजन की स्थिति बन गई है. आज देवउठनी एकादशी है, ऐसे में लोगों को लग रहा है कि आज ही तुलसी विवाह करते हैं, जबकि द्वादशी को गोधूलि बेला में इसका उल्लेख मिलता है. हालांकि पद्म पुराण में तो नवमी के दिन तुलसी विवाह कहा गया है. लेकिन अन्य शास्त्रों में कार्तिक शुक्ल द्वादशी को तुलसी विवाह बताया गया है. आइए जानते हैं कि तुलसी विवाह कब है? तुलसी विवाह का मुहूर्त क्या है?

तुलसी विवाह, आज या कल?

तुलसी विवाह की तारीख जानने के लिए सबसे पहले हम द्वादशी तिथि का पता करते हैं. पंचांग के आधार पर कार्तिक शुक्ल द्वादशी तिथि 21 नवंबर को सुबह 6:31 बजे से लेकर 22 नवंबर को 4:56 एएम तक है. उदयातिथि के अनुसार, द्वादशी तिथि 21 नवंबर, शनिवार को है.

अब गोधूलि मुहूर्त द्वादशी तिथि में होनी चाहिए तो द्वादशी तिथि का गोधूलि मुहूर्त 21 नवंबर को ही प्राप्त हो रहा है. ऐसे में आप 21 नवंबर को तुलसी विवाह का आयोजन कराएं. यह शास्त्र सम्मत है.

जब एकादशी तिथि के साथ द्वादशी तिथि का गोधूलि मुहूर्त होता है तो उस दिन देवउठनी एकादशी की शाम ही तुलसी विवाह करते हैं. यह कभी-कभी होता है. हालांकि कुछ ग्रंथों में यह भी मिलता है कि एकादशी से पूर्णिमा के बीच किसी भी दिन तुलसी विवाह कर सकते हैं.

तुलसी विवाह मुहूर्त 2026

21 नवंबर को तुलसी विवाह का शुभ मुहूर्त शाम 5:25 बजे से है. उस दिन का गोधूलि मुहूर्त शाम 05:25 बजे से लेकर शाम 05:52 बजे तक है. इस दिन प्रदोष काल 05:25 पी एम से शुरू होगा क्योंकि उस समय सूर्यास्त होगा.

तुलसी विवाह के समय में लाभ-उन्नति मुहूर्त भी रहेगा. उस दिन शाम को यह मुहूर्त 05:25 पी एम से लेकर 07:06 पी एम तक है. वहीं दिन में शुभ-उत्तम मुहूर्त 08:08 ए एम से लेकर 09:28 ए एम तक है.

ब्रह्म मुहूर्त: 05:01 ए एम से 05:55 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:46 ए एम से 12:28 पी एम
निशिता मुहूर्त: 11:40 पी एम से 12:34 ए एम, नवम्बर 22

तुलसी विवाह का महत्व

तुलसी विवाह कराने से जल्द विवाह के योग बनते हैं और दांपत्य जीवन की समस्याएं दूर होती हैं. कन्या दान के समान पुण्य लाभ पाने के लिए भी तुलसी विवाह कराया जाता है.



Source link