दही पूड़ी चाट खाना है तो पूर्णिया में यहां आना है, 6 साल से परोस रहे खास स्वाद, एक प्लेट में नहीं भरता मन

दही पूड़ी चाट खाना है तो पूर्णिया में यहां आना है, 6 साल से परोस रहे खास स्वाद, एक प्लेट में नहीं भरता मन


Last Updated:

Purnia Famous Dahi Poori Chaat: पूर्णिया के पॉलिटेक्निक चौक स्थित V2 मॉल के सामने मुंबई चाट दही पूरी सेंटर का स्वाद लोगों को खूब पसंद आ रहा है. यहां पिछले 6 सालों से आशीष कुमार और राजकुमार विश्वास दुकान चला रहे हैं, जहां दही पूरी खाने के लिए लोगों की खूब भीड़ लगती है.

ख़बरें फटाफट

पूर्णिया. आजकल बदलते जमाने में लोगों को घर के खाने के साथ-साथ स्ट्रीट फूड भी खूब पसंद आ रहा है. ऐसे में कई लोग गोलगप्पे की दुकान पर गोलगप्पे खाने के लिए खड़े रहते हैं, तो कई दही पूरी का स्वाद लेने के लिए बेताब रहते हैं. अगर आप पूर्णिया में रहते हैं और दही पूरी खाने के शौकीन हैं, तो पॉलिटेक्निक चौक के समीप V2 मॉल के सामने आ सकते हैं. यहां स्थित मुंबई चाट दही पूरी सेंटर का स्वाद लोगों को खूब पसंद आ रहा है. इस दुकान पर खुलते ही ग्राहकों का आना शुरू हो जाता है और देर शाम तक लोग दही पूरी का आनंद लेते हैं.

दही पूरी खाने आए ग्राहक राजू कुमार, हर्ष कुमार, गुड़िया कुमारी सहित कई अन्य लोगों का कहना है कि पूर्णिया के मुंबई चाट दही पूरी सेंटर पर सबसे स्वादिष्ट दही पूरी मिलती है. इसका स्वाद ग्राहकों को खूब पसंद आता है. दही पूरी खाने के बाद लोगों को खट्टा-मीठा और कुरकुरा स्वाद मिलता है.

6 सालों से परोस रहे स्वाद
मुंबई चाट दही पूरी सेंटर के संचालक आशीष कुमार और राजकुमार विश्वास बताते हैं कि वे पिछले 6 वर्षों से पूर्णिया के पॉलिटेक्निक चौक पर दही पूरी की दुकान चला रहे हैं. उनकी दुकान में दही पूरी के अलावा गोलगप्पे, चाट और फास्ट फूड के कई आइटम भी उपलब्ध हैं. उन्होंने बताया कि उनकी दुकान पर ज्यादातर ग्राहक दही पूरी खाने आते हैं. दही पूरी बच्चों से लेकर बड़ों तक को खूब पसंद आती है.

दही पूरी बनाने के तरीके के बारे में उन्होंने बताया कि सबसे पहले पूरी लेते हैं और फिर उसमें दही, भुजिया, सॉस, टमाटर की मीठी चटनी, जीरा मसाले और कई सीक्रेट मसाले मिलाते हैं. इसके बाद इसे ग्राहकों को परोसते हैं. दही पूरी खाने वाले ग्राहक इसके स्वाद का खूब आनंद लेते हैं.

क्या है कीमत और टाइमिंग
उन्होंने बताया कि ग्राहकों को दही पूरी की फुल प्लेट 50 रुपये में मिलती है, जिसमें 8 पीस होते हैं. वहीं, हाफ प्लेट की मांग करने वाले ग्राहकों को 35 रुपये में 5 पीस दही पूरी खिलाई जाती है. उनकी दुकान दिन के 1 बजे से लेकर देर रात 10 बजे तक खुली रहती है. ऐसे में अगर आप भी दही पूरी का स्वाद लेना चाहते हैं, तो पूर्णिया के पॉलिटेक्निक चौक स्थित V2 मॉल के सामने मुंबई चाट दही पूरी सेंटर पर पहुंच सकते हैं.



Source link