Last Updated:
कभी छत्तीसगढ़ और रेड कॉरिडोर में नक्सली माडवी हिडमा का आतंक रहा था. पिछले साल उसे नक्सलियों ने मार गिराया था. अब उसके द्वारा छिपाए डंप को भी सुरक्षाबलों ने बरामद कर लिया है. इसमें गोला-बारूद, जिंदा कारतूस और दूसरे हथियार शामिल हैं. यह डंप छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश की सीमा के पास मिला है.
माडवी हिडमा के ठिकाने से भारी मात्रा में विस्फोट बरामद
छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद का खात्मा हो चुका है. फिर भी नक्सलियों द्वारा छिपाए गए डंप को बरामद करने के लिए सुरक्षा बल लगातार अभियान चला रहे हैं, जिससे किसी भी बड़ी अनहोनी घटना से बचा जा सके. तलाशी अभियानों के द्वारा को कई बड़े हथियार और गोला-बारूद मिल रहे हैं. नक्सली कमांडर माडवी हिडमा 18 नवंबर 2025 को मारा गया था, लेकिन उसके द्वारा छिपाए डंप को अब पुलिस ने बरामद किया है.
माडवी हिडमा के ठिकाने से भारी मात्रा में असलहा
मोस्ट वांटेड नक्सली हिडमा के ठिकानों से बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है. आंध्र प्रदेश पुलिस और CRPF ने संयुक्त अभियान में आंध्र प्रदेश–छत्तीसगढ़ सीमा पर माओवादियों का भारी मात्रा में विस्फोटक डंप बरामद किया है. डंप से 670 जिंदा BGL शेल, 42 नॉन-इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, 250 ग्राम गनपाउडर और कॉर्डेक्स के 25 पीस बरामद किए हैं.
12 बूस्टर और जिंदा कारतूस जब्त
इसके अलावा 12 बूस्टर/एक्सप्लोसिव रिंग, 7 जिंदा भरमार कारतूस, 7.62 MM के 16 खाली कारतूस और करीब 6 मीटर फ्यूज भी जब्त किया गया है. सुरक्षा बलों की टीम को 20 प्रकार की मेडिकल सप्लाई भी मिली है, जिसमें जरूरी दवाइयां और मेडिकल किट बॉक्स शामिल हैं. पोलावरम जिला SP के. चक्रवर्ती के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने CRPF के सहयोग से यह अंतरराज्यीय अभियान चलाया गया.
बीजापुर और दंतेवाड़ा में भी सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता
दूसरी तरफ बीजापुर और दंतेवाड़ा में सर्च अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है. नक्सलियों के डंप से AK-47 समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं. इसमें 2 BGL लॉन्चर, कारतूस, कुकर बम और विस्फोटक सामग्री शामिल रही है. बारसूर थाना क्षेत्र के जंगलों में DRG, बस्तर फाइटर्स और CRPF की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता मिली है. बताया जा रहा है कि जो नक्सली सरेंडर कर चुके हैं. उनकी सूचना पर डंप की बरामदगी हुई है. आम लोगों से भी अपील की गई है कि अगर जंगल में उन्हें कोई चीज दिखाई देती है, तो इसकी सूचना तुरंत दें.
(रिपोर्ट-रंजन दास)