न दवा, न केमिकल! मोटे अनाज से बिहार के बीर सुमन ने तैयार किया अनोखा किट, दिल्ली ट्रेड फेयर में मचा है धमाल

न दवा, न केमिकल! मोटे अनाज से बिहार के बीर सुमन ने तैयार किया अनोखा किट, दिल्ली ट्रेड फेयर में मचा है धमाल


होमताजा खबरDelhi

मोटे अनाज से बिहार के बीर सुमन ने बनाया अनोखा किट, दिल्ली ट्रेड फेयर में छाया

Last Updated:

बिहार के शेखपुरा के बीर सुमन कुमार ने केमिकल मुक्त मिलेट्स से 14 प्रकार के कैंसर और 46 बीमारियों के लिए खास किट तैयार की है. उनकी इस पहल को बिहार सरकार का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है. उन्होंने बताया कि डॉ. खादर वली, जिन्हें भारत में ‘मिलेट मैन ऑफ इंडिया’ कहते हैं. उनकी भी ऐसी रिसर्च है. उस रिसर्च को भी उन्होंने पढ़ा था.

ख़बरें फटाफट

नई दिल्ली: मिलेट्स यानी मोटे अनाज की खेती बिना किसी केमिकल के की जाए तो यह अनाज नहीं, बल्कि दवा बन जाता है. यह दवा कई तरह की बीमारियों में कारगर साबित होती है. यही वजह है कि बिहार के शेखपुरा के रहने वाले बीर सुमन कुमार ने इसी मिलेट्स से 14 प्रकार के कैंसर और 46 प्रकार की अलग-अलग बीमारियों के लिए मिलेट्स किट तैयार की है. सबसे खास बात यह है कि अब उनकी इस किट
को बिहार सरकार समेत शासन -प्रशासन भी खूब सहयोग दे रहा है.

यही वजह है कि उन्होंने अपने शेखपुरा स्थित गांव में 300 हेक्टेयर में इसकी फार्मिंग शुरू की है. बिहार स्टार्टअप्स की ओर से उनको पहली बार देश की राजधानी दिल्ली के सबसे बड़े ट्रेड फेयर यानी इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में जगह भी मिली है. बिहार पवेलियन में उन्होंने अपना स्टॉल लगाया है. यहां आने वाले देश और विदेश के टूरिस्ट को वह बिहार के इस मिलेट्स किट के बारे में बता रहे हैं. आइये जानते हैं उनकी सफलता के बारे में.

मिलेट्स किट में है इन बीमारियों से लड़ने की है क्षमता

बीर सुमन कुमार ने बताया कि उन्होंने 2020 में मिलेट्स के कारोबार को शुरू किया था. तब लोगों में मोटे अनाज को लेकर बहुत ज्यादा जागरूकता नहीं थी, लेकिन अब मोटे अनाज ही ज्यादा सेहत को फायदा दे रहे हैं. उन्होंने बताया कि उन्होंने काफी रिसर्च के बाद यह पाया कि मोटे अनाज कई बीमारियों से लड़ने की क्षमता देते हैं, जैसे डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और 14 प्रकार के जो कैंसर होते हैं. उन सब से लड़ने की क्षमता मोटे अनाज में होती है, लेकिन लोग इन्हें खाना पसंद नहीं करते हैं.

उन्होंने बताया कि डॉ. खादर वली, जिन्हें भारत में ‘मिलेट मैन ऑफ इंडिया’ कहते हैं. उनकी भी ऐसी रिसर्च है. उस रिसर्च को भी उन्होंने पढ़ा था. उसके बाद ही अलग-अलग किट बनाई है. कैंसर के लिए अलग किट, ब्लड प्रेशर डायबिटीज और थायराइड के लिए अलग किट बनाई है. अगर आपने अभी से ही इसे खाना शुरू कर दिया तो आपको बीमारियां लगेगी नहीं और अगर आपको बीमारियां हैं भी तो इसे आपने खाना शुरू किया तो आपकी बीमारी नियंत्रित हो जाएगी.

8 घंटे तक नहीं लगेगी भूख

बीर सुमन कुमार ने बताया कि इन मोटे अनाज की एक खासियत यह भी है कि अगर आपने इसे खा लिया तो 8 घंटे तक कम से कम आपको भूख नहीं लगेगी. उन्होंने यह भी बताया कि जिस मिलेट्स की फार्मिंग वह करते हैं, उसमें कोई केमिकल नहीं डाला जाता है. केमिकल मुक्त यह खेती की जाती है. इसमें कोई फर्टिलाइजर या रंग भी नहीं मिलाया जाता है. इसलिए यह एकदम न्यूट्रीशन से भरा हुआ है. इसे देसी गाय के घी से बनाया जाता है.

उन्होंने यह भी बताया कि इसकी कीमत 300 रुपए से लेकर 400 रुपए प्रति किलो के हिसाब से उन्होंने रखी है. उनके बिजनेस का नाम मिलेट्स पैथी है. जिस तरह से एलोपैथ और आयुर्वेद होता है. वैसे ही उनकी बिजनेस का नाम मिलेट्स पैथी है. इसमें कई तरह के प्रोडक्ट है. जैसे दलिया से लेकर खिचड़ी और तमाम देसी गाय के देसी घी के बने हुए प्रोडक्ट है. जो कि सेहत के लिए पूरी तरह से फायदेमंद है. उन्होंने बताया कि मोटे अनाज की जो खेती होती है. उसमें पानी की खपत भी कम लगती है. इसलिए देश का भविष्य यही है.



Source link