Last Updated:
IMD Rajasthan Weather Today: राजस्थान में सर्दी का असर तेज होने लगा है. शेखावाटी क्षेत्र में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है. फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री और सीकर में 8 डिग्री दर्ज किया गया. मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार 20 नवंबर को प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा और बारिश, आंधी या तेज हवाओं का कोई अलर्ट नहीं है. 21 और 22 नवंबर को कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बादल छा सकते हैं. हालांकि बारिश की व्यापक संभावना नहीं है. मौसम विभाग के 20 नवंबर से 3 दिसंबर तक के विस्तारित पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरी राजस्थान में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री कम रह सकता है. इससे शेखावाटी और बीकानेर संभाग में रात की सर्दी बढ़ने के संकेत हैं.
राजस्थान में आज सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा और बारिश या आंधी का कोई अलर्ट नहीं है
Rajasthan Weather Today: राजस्थान में नवंबर के तीसरे सप्ताह के साथ ही सर्दी का असर धीरे-धीरे तेज होने लगा है. शेखावाटी सहित प्रदेश के कई इलाकों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है. हालांकि दिन में धूप निकलने से दोपहर के समय अभी भी हल्की गर्माहट महसूस हो रही है, लेकिन उत्तरी हवाओं के प्रभाव से आने वाले दिनों में दिन और रात दोनों के तापमान में गिरावट आने के संकेत हैं. मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने 20 नवंबर से 3 दिसंबर तक का विस्तारित मौसम पूर्वानुमान जारी किया है. इसके अनुसार प्रदेश में अगले दो सप्ताह बारिश की गतिविधियां सामान्य से कम रहने की संभावना है.
मौसम विभाग ने अगले दिनोंतक राजस्थान में बारिश की कोई व्यापक संभावना नहीं जताई है.
20 नवंबर को प्रदेश में मौसम रहेगा साफ
राजस्थान में 20 नवंबर को सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा, बारिश या आंधी का कोई अलर्ट नहीं है
शेखावाटी में सबसे ज्यादा सर्दी, पारा 7.4 डिग्री
राजस्थान में सर्दी का असर सबसे ज्यादा शेखावाटी क्षेत्र में दिखाई दे रहा है. मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार फतेहपुर AWS में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं सीकर में रात का पारा 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. प्रदेश के कई अन्य शहरों में न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा है. उत्तरी हवाओं के प्रभाव से आने वाले दिनों में रात के तापमान में गिरावट हो सकती है. खासतौर पर सीकर, चूरू, झुंझुनूं और बीकानेर संभाग के इलाकों में सुबह और रात के समय सर्दी बढ़ने की संभावना है.
आगामी दो सप्ताह का मौसम पूर्वानुमान (20.11.2026 – 03.12.2026) https://t.co/EHIYa8XP96