सर्दियों में रोज खाएं एक आंवला, डायबिटीज कंट्रोल से लेकर इम्यूनिटी तक मिलेंगे फायदे

सर्दियों में रोज खाएं एक आंवला, डायबिटीज कंट्रोल से लेकर इम्यूनिटी तक मिलेंगे फायदे


Last Updated:

सर्दियों में आंवला सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. डाइटीशियन डॉ. ज्योति सिंह के मुताबिक, आंवला विटामिन-C का अच्छा स्रोत है. इसमें मौजूद पोषक तत्व इम्यूनिटी, त्वचा और बालों की सेहत के लिए फायदेमंद हो सकते हैं. वहीं, इसमें मौजूद क्रोमियम इंसुलिन सेंसिटिविटी को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है. आंवले को चटनी, अचार, जूस और कैंडी के रूप में डाइट में शामिल किया जा सकता है.

मिर्जापुर: ठंड के मौसम में आसनी के साथ आंवला मिल जता है. आंवला स्वास्थ्य के लिए बेहद ही फायदेमंद रहता है. अगर आप भी आंवला का सेवन कर रहे हैं तो यह आपके शूगर को कंट्रोल करने में और विटामिन सी की कमी पुरा करने में बेहद ही करगर है. आंवले को डायट में शामिल करना चाहिए. सीजन में कच्चे आंवले का सेवन करना चाहिए. चाटनी बनाकर या फिर अलग-अलग तरीके से इसका सेवन कर सकते हैं. ऑफ सीजन में आंवले का जूस और पाउडर में भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

आंवला विटामिन-सी का सबसे अच्छा सोर्स

डाइटीशियन डॉ. ज्योति सिंह ने बताया कि आंवला विटामिन-सी का सबसे अच्छा सोर्स है. लोगों को लगता है कि विटामिन-सी के लिए हमें केवल नींबू पर ही निर्भर रहना है या संतरे खाने हैं, लेकिन एक छोटे से आंवले में चार संतरे के बराबर का आपको विटामिन-सी मिल जाता है. दूसरा इसमें विटामिन-सी है तो ये डेफिनेटली आपके इम्यून सिस्टम को अच्छा रखता है. आपके हीमोग्लोबिन के अब्जॉर्प्शन को बढ़ाता है, जिससे आपकी जो भी ब्लड रिलेटेड प्रॉब्लम है वो सॉल्व करने में हेल्प मिलती है. आपके बालों के झड़ने से और उनको नयापन देने में मदद करता है. स्किन अच्छी रखता है, तो ये सारे फायदे हैं.

इंसुलिन बढ़ाने में कारगर

डॉ. ज्योति सिंह इसका एक बहुत ही चौकाने वाला फायदा है. इसमें क्रोमियम नाम का कंपाउंड होता है, जो कि डायबिटीज मैनेजमेंट यानी कि इंसुलिन, जिनको भी इंसुलिन की कमी है. ये इंसुलिन की सेंसिटिविटी को बढ़ाता है और डायबिटीज को कंट्रोल करने में हेल्प करता है. अभी आंवले का सीजन चल रहा है तो प्रतिदिन एक आंवला अपने दैनिक जीवन में जरूर शामिल करें. इसके लिए आप चाहे इसका अचार बना लें, चटनी बना लें, मुरब्बा बना लें. कुछ भी या किसी फॉर्म में ले सकते हैं. बहुत लोग पाउडर बनाकर सेवन करते हैं. हालांकि, यह ऑफ सीजन होता है. आंवले का जूस बना लें. यह भी स्वास्थ्य के लिए अच्छा रखेगा.

बना सकते हैं ढेरों रेसिपी

डॉ. ज्योति सिंह ने बताया कि ऐसी बहुत सारी रेसिपीज हैं, जो आंवले से बनता है. इससे जैम भी बनते हैं. बच्चों के लिए वो बना सकते हैं. कैंडी बनती है वो आप घर पे बना लीजिए और ये सारे तरीके से हम अपनी डाइट में इसको शामिल कर सकते हैं. बहुत ही आसान तरीके से प्रयोग कर सकते हैं. आंवले को जरूर अपने डाइट में शामिल करिए. ताकि, आपको पूरी तरीके से उसका लाभ मिल सके.



Source link