Ramayana 3rd Thursday Collection: रॉकी भाई को रावण ने दी मात, बॉक्स ऑफिस पर यश की ‘रामायण’ ने तोड़ा ‘KGF 2’ का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, कमाई ने रचा इतिहास

Ramayana 3rd Thursday Collection: रॉकी भाई को रावण ने दी मात, बॉक्स ऑफिस पर यश की ‘रामायण’ ने तोड़ा ‘KGF 2’ का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, कमाई ने रचा इतिहास


Last Updated:

Ramayana 3rd Thursday Box Office Collection: नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है. 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को शुरुआत में मिले-जुले रिव्यू मिले थे. लेकिन दर्शकों के जबरदस्त प्यार ने इसे साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बना दिया है. रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर इस फिल्म ने अब कन्नड़ सुपरस्टार यश की ही पिछली सबसे बड़ी हिट ‘KGF: चैप्टर 2’ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. यानी यश ने अपनी ही फिल्म के रिकॉर्ड को मात देते हुए नया रिकॉर्ड बना लिया है.

नई दिल्ली. किसी फिल्म में हीरो बनकर रिकॉर्ड बनाना बड़ी बात है. लेकिन जब कोई कलाकार विलेन बनकर अपनी ही पुरानी फिल्म को पीछे छोड़ दे तो कहानी और दिलचस्प हो जाती है. बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है. एक तरफ पर्दे पर भगवान राम और रावण की टक्कर है तो दूसरी तरफ कमाई के मामले में एक ही कलाकार की दो फिल्मों के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है. दिलचस्प बात यह है कि इस बार बाजी यश के हाथ लगी है. उनकी नई फिल्म ने उनकी ही पुरानी ब्लॉकबस्टर को पीछे छोड़ दिया है.

दरअसल, नितेश तिवारी की ‘रामायण: पार्ट 1’ ने रिलीज के महज 15 दिनों में यश की ‘KGF: चैप्टर 2’ का लाइफटाइम कलेक्शन पार कर लिया है. फिल्म में यश रावण का रोल निभा रहे हैं. वहीं, रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता के किरदार में हैं. सैकनिल्क के मुताबिक, ‘रामायण’ ने भारत में अब तक 863.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. दूसरी तरफ ‘KGF 2’ का लाइफटाइम कलेक्शन 859.70 करोड़ रुपये रहा था. यानी यश की नई फिल्म ने उनकी पुरानी ब्लॉकबस्टर को करीब 4 करोड़ रुपये से पीछे छोड़ दिया है. 

‘रामायण’ की कमाई में हिंदी वर्जन का सबसे बड़ा योगदान है. 15वें दिन फिल्म ने सभी भाषाओं को मिलाकर 19.35 करोड़ रुपये का नेट कारोबार किया. इसमें हिंदी से 14 करोड़ रुपये आए. मलयालम में 1.75 करोड़, तमिल में 1.50 करोड़, कन्नड़ में 1.40 करोड़ और तेलुगु में 70 लाख रुपये की कमाई हुई. इस दिन फिल्म देशभर में 21,437 शोज में दिखाई गई. फाइल फोटो. 

Add News18 as
Preferred Source on Google

सिर्फ भारत ही नहीं, विदेशी बाजारों में भी फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन अब 1,032.15 करोड़ रुपये हो चुका है. वहीं, विदेशी बाजारों में भी इसका प्रदर्शन शानदार रहा है. 15वें दिन ओवरसीज से 5 करोड़ रुपये आए. इसके साथ ही विदेशों में कुल ग्रॉस कमाई 515 करोड़ रुपये हो गई. भारत और विदेशों की कमाई मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1,547.15 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. फाइल फोटो. 

फिल्म की कमाई के आंकड़े बताते हैं कि पहले हफ्ते के बाद भी दर्शकों की दिलचस्पी बनी रही. पहले सात दिनों में ‘रामायण’ ने भारत में 564.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने 48.10 करोड़ रुपये कमाए. इसके बाद शनिवार और रविवार को कमाई में जबरदस्त उछाल आया. इन दो दिनों में फिल्म ने 72.90 करोड़ और 75 करोड़ रुपये का कारोबार किया. फाइल फोटो. 

हालांकि, सोमवार से कमाई में गिरावट शुरू हुई. सोमवार को 32 करोड़, मंगलवार को 28.60 करोड़ और बुधवार को 23.20 करोड़ रुपये आए. गुरुवार को फिल्म का कलेक्शन 19.35 करोड़ रुपये रहा. 15 दिनों में फिल्म के करीब 3.49 करोड़ टिकट बिक चुके हैं. अकेले 15वें दिन 9.28 लाख से ज्यादा टिकटों की बिक्री हुई. फाइल फोटो. 

‘रामायण’ अब तक कई बड़ी फिल्मों को कमाई के मामले में पीछे छोड़ चुकी है. रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ और विक्की कौशल की ‘छावा’ के बाद अब यश की ‘KGF 2’ भी इसकी लिस्ट में शामिल हो गई है. लेकिन फिल्म के सामने अभी कई बड़े लक्ष्य बाकी हैं. ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूजन’, ‘दंगल’, ‘पुष्पा 2: द रूल’ और ‘धुरंधर: द रिवेंज’ जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड पर सबकी नजर रहेगी. खासकर वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में मुकाबला और दिलचस्प होने वाला है. फाइल फोटो. 

फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है. नमित मल्होत्रा और यश इसके निर्माता हैं. रणबीर, साई पल्लवी और यश के अलावा फिल्म में काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय, कुणाल कपूर, अरुण गोविल, इंदिरा कृष्णन और लारा दत्ता भी नजर आए हैं. अनुपम खेर ने जटायु को आवाज दी है. फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर भी दर्शकों में एक्साइटमेंट है. पहले इसे दिवाली 2027 पर रिलीज करने की योजना थी, लेकिन अब इसकी रिलीज 2028 तक टाल दी गई है. ऐसे में पहले पार्ट की रिकॉर्डतोड़ कमाई ने दूसरे पार्ट के लिए उम्मीदें और बढ़ा दी हैं. फाइल फोटो. 

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link