‘कहां गओ चिलम तंबाकू को डब्बा’, कौन हैं बीजेपी विधायक ईश्वर साहू, स्टेज पर जमकर लगाए ठुमके

‘कहां गओ चिलम तंबाकू को डब्बा’, कौन हैं बीजेपी विधायक ईश्वर साहू, स्टेज पर जमकर लगाए ठुमके


Last Updated:

Ishwar Sahu: छत्तीसगढ़ के बीजेपी विधायक ईश्वर साहू इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं, जहां उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस पर कांग्रेस ने हमला बोला है और कहा कि विधायक को समस्याओं से कोई मतलब नहीं है और वह चिलम-तंबाकू में व्यस्त हैं.

Zoom

बीजेपी विधायक ईश्वर साहू ने स्टेज पर लगाए ठुमके

Who Is Ishwar Sahu: राजनीति में कहा जाता है कि यहां कब क्या हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है. आज के बदलते दौर में जब सभी अलग होता है. तुरंत सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है. ऐसे में नेताओं की कोई भी हरकत जनता से छिप नहीं सकती है. अब छत्तीसगढ़ के बीजेपी विधायक ईश्वर साहू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह लड़कियों के साथ ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं. इस पर कांग्रेस लगातार हमलावर है.

कांग्रेस ने पोस्ट किया वीडियो
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बीजेपी विधायक स्टेज पर मौजूद हैं और वहां पर कहां गओ चिलम तंबाकू को डब्बा गाना बज रहा है. विधायक इस दौरान स्टेज पर ठुमके भी लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस पर कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि लगातार बढ़ती महंगाई, गरीबों को चना-गुड़ न मिलना, युवाओं की बेरोजगारी, जैसी समस्याओं से जनता परेशान है. लेकिन विधायक जी को इन जनसमस्याओं से कोई मतलब नहीं, उन्हें तो बस चिलम और तंबाकू के डिब्बे से ही मतलब है.

ईश्वर साहू चुनाव लड़ने से पहले रिक्शा चलाते थे और मजदूरी करते थे. अभी वह छत्तीसगढ़ की साजा विधानसभा से विधायक हैं और उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेता रवींद्र चौबे को हराकर यह सीट हासिल की थी.

दंगों में ईश्वर साहू ने खोया बेटा
8 अप्रैल को 2023 में साजा विधानसभा क्षेत्र के बिरनपुर इलाके में सांप्रदायिक दंगे भड़ गए थे. इसमें ईश्वर साहू के बेटे भुवनेश्वर साहू की मौत हो गई थी. भुवनेश्वर की हत्या के बाद माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया था. बीजेपी के नेतृत्व में हिंदूवादी संगठनों ने 10 अप्रैल को प्रदेश बंद का आह्वान किया था. कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भाजपा ने चुनाव में ईश्वर साहू की 11 लाख रुपए देकर मदद की थी.

ईश्वर साहू ने रविंद्र चौबे को दी थी शिकस्त
इसके बाद जब प्रदेश में चुनाव हुए, तो बीजेपी ने ईश्वर साहू को साजा विधानसभा से अपना उम्मीदवार बनाया. जबकि वहां कांग्रेस के कद्दावर नेता रविंद्र चौबे का दबदबा रहा था और वह यहां से 7 बार विधायक रह चुके थे. ऐसे में ईश्वर का जीतना बहुत ही मुश्किल लग रहा था, लेकिन जब चुनाव के नतीजे आए, तो ईश्वर ने रविंद्र चौबे को पांच हजार से ज्यादा वोटों से हरा दिया. जबकि रविंद्र पूर्व मंत्री भी रह चुके थे. ऐसे में उनकी हार ने सभी को चौंकाया.



Source link