सावधान! रांची, खूंटी… झारखंड के 11 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, गरज-चमक के साथ गिरेंगे ओले? अब पड़ेगी कड़ाके की सर्दी

सावधान! रांची, खूंटी… झारखंड के 11 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, गरज-चमक के साथ गिरेंगे ओले? अब पड़ेगी कड़ाके की सर्दी


रांची: झारखंड में आज मौसम का मिजाज बदलने वाला है. बंगाल की खाड़ी में बने मौसमी सिस्टम के प्रभाव से आज झारखंड के कई जिलों में बारिश की संभावना है. रांची मौसम विभाग ने 20 नवंबर को झारखंड के  कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश, गरज-चमक और वज्रपात को लेकर चेतावनी दी है. जहां बारिश के कारण दिन के तापमान में गिरावट आ सकती है. वहीं, सुबह और रात के समय ठंड का एहसास बढ़ जाएगा.  वहीं, झारखंड में अब महीने के तीसरे सप्ताह से सुबह और रात के समय ठंड ज्यादा बढ़ने की संभावना है. आज रांची, खूंटी, लोहरदगा समेत 11 जिलों में बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा  गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, रामगढ़ में कोहरा पड़ने का अलर्ट जारी है. आइए जानते हैं आज झारखंड के मौसम का पूरा हाल.

झारखंड के इन 11 जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम केंद्र रांची के पूर्वानुमान के अनुसार आज झारखंड के 11 जिलों में भारी बारिश की संभावना है. आज रांची, खूंटी, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, रामगढ़, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो और धनबाद में बारिश की संभावना है. इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और वज्रपात की आशंका है. वहीं, कुछ जिलों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं.

जानें झारखंड का अधिकतम और न्यूनतम तापमान

आज झारखंड में बादल और बारिश के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा. आज रांची में अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. वहीं. झारखंड के अलग-अलग शहरों में तापमान अलग-अलग रह सकता है. आज कई इलाकों में अधिकतम तापमान 22 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

जानें झारखंड के इन शहरों का तापमान

वैसे तो झारखंड में तापमान में डेली गिरावट जारी है. ऐसे में आज रांची का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 24°C-17°C, पलामू का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 26°C-17°C, जमशेदपुर का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 22.8°C-19.9°C, बोकारो का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 24°C-19°C और धनबाद का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 24°C-17.6°C रहने वाला है.

झारखंड इन जिलों में आज पड़ेगा कोहरा

आड रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, रामगढ़ और हजारीबाग में सुबह की दृश्यता बेहद की कम रहने वाली है. आज इन जिलों में सुबह कोहरा दिखाई देगा. ऐसे में वाहन चालको को सावधान पूर्वक गाड़ी चलाने की सलाह दी गई है.

झारखंड के इन जिलों का मौसम रहेगा शुष्क

आज झारखंड के कई जिलों का मौसम शुष्क रहने वाला है. इन जिलों में गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ शामिल हैं. ऐसे में कहा जा सकता है कि धीरे-धीरे झारखंड का मौसम शुष्क होता चला जा रहा है.

झारखंड के इन शहरों का AQI है सबसे खराब

20 नवंबर की उपलब्ध AQI रिपोर्ट में कई शहरों की हवा चिंताजनक स्थिति में है. इन जिलं में जमशेदपुर का AQI 249, धनबाद का AQI 215, रांची का AQI 172 रहने वाला है. ऐसे में कहा जा सकता है कि झारखंड में अब धीरे-धीरे AQI  खराब स्थिति में पहुंच रहा है.

झारखंड के इन 5 जिलों में चल सकती हैं जहरीली हवाएं

झारखंड में धीरे-धीरे कोहरे के साथ मौसम में बड़ा बदलाव भी होने लगा है. जहां प्रदूषण के लिहाज से झारखंड के इन पांच शहरों के लोगों को विशेष ध्यान देने की जरूरत है. जमशेदपुर, धनबाद, रांची, बोकारो और चक्रधरपुर में सबसे ज्यादा तापमान रहने वाला है. हालांकि जहरीली हवा चलने का अलर्ट नहीं है. इन जिलों में प्रदूषण सांस संबंधी परेशानी बढ़ा सकते हैं. बच्चों और बुजुर्गों को प्रदूषित हवा में लंबे समय तक रहने से बचना चाहिए.

जानें झारखंड में कब से शुरू होगी कड़ाके की ठंड

झारखंड में ठंड बढ़ने का सिलसिला शुरू हो चुका है. रांची में 19 नवंबर को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. वहीं, मौसम विभाग के अनुसार, 20 और 21 नवंबर को बारिश के कारण तापमान में बदलाव हो सकता है. 22 और 23 नवंबर से मौसम में सुधार होने तथा आसमान साफ होने की संभावना है.

हालांकि इसके बाद रात के तापमान में फिर गिरावट आ सकती है. नवंबर के अंतिम सप्ताह और दिसंबर की शुरुआत में झारखंड के रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, हजारीबाग और पलामू जैसे इलाकों में ठंड अधिक महसूस होने की संभावना है. हालांकि कड़ाके की ठंड शुरू होने की निश्चित तारीख घोषित नहीं है.



Source link