अब गांव की सड़क पर भी देना होगा टोल टैक्स, देखें बेगूसराय का नया अपडेट

अब गांव की सड़क पर भी देना होगा टोल टैक्स, देखें बेगूसराय का नया अपडेट


Last Updated:

बिहार के बेगूसराय में NH पर पहले से तीन टोल प्लाजा हैं. अब बेगूसराय-रोसड़ा को जोड़ने वाली SH-55 पर भी टोल टैक्स वसूली की तैयारी शुरू हो गई है. इसे लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी भी है. स्थानीय राहगीरों का कहना है कि सरकार अपनी मर्जी से टोल टैक्स लगाने की तैयारी कर रही है. गांव के लोगों को रोजमर्रा के काम से इसी सड़क से आना-जाना पड़ता है. ऐसे में लोगों को टोल का बोझ झेलना पड़ेगा.

ख़बरें फटाफट

बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय में अब नेशनल हाईवे (NH) के बाद स्टेट हाईवे (SH) पर भी सफर करना महंगा होने वाला है. बताया गया जिले के NH पर पहले से तीन टोल प्लाजा संचालित हैं. अब बेगूसराय से रोसड़ा को जोड़ने वाली स्टेट हाईवे-55 पर भी टोल टैक्स वसूली की तैयारी शुरू हो गई है. सड़क पर टोल प्लाजा का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है. संभावना है कि नए साल यानी जनवरी 2027 से यहां व्यावसायिक वाहनों से टोल टैक्स की वसूली शुरू हो जाएगी. हालांकि, स्थानीय लोगों में इस नई व्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी दिख रही है. लोगों का आरोप है कि पूरे जिले में SH 55 जाम अतिक्रमण की वजह रोज इन सड़कों पर हादसा हो रहा है और एक्सीडेंट में लोगों की मौत हो रही है.

कहां बन रहा है टोल प्लाजा?
लोकल 18 पर जानकारी मिली बेगूसराय-रोसड़ा मुख्य मार्ग SH-55 पर मोहनपुर गांव से उतर आठवां ढाला के निकट जिओ पेट्रोल पंप के समीप टोल प्लाजा का निर्माण कराया जा रहा है. करीब 58 किलोमीटर लंबी यह सड़क बेगूसराय को रोसड़ा, समस्तीपुर और दरभंगा होते हुए नेपाल से जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्गों में शामिल है. इस सड़क से प्रतिदिन सैकड़ों छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है. खासकर व्यावसायिक वाहनों के लिए यह सड़क काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है. जिला मुख्यालय से 13 किमी की दूरी तय करने के बाद टोल देना होगा.

टोल प्लाजा निर्माण पर स्थानीय लोगों ने उठाए सवाल
आरसीडी सूत्रों के मुताबिक टोल प्लाजा का निर्माण कार्य दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. इसके बाद जनवरी 2027 से निर्धारित दरों के अनुसार व्यावसायिक वाहनों से टोल टैक्स की वसूली शुरू होने की संभावना है. हालांकि, जिला प्रशासन के द्वारा स्पष्ट रूप से कोई जानकारी नहीं दी गई है. SH-55 पर टोल प्लाजा निर्माण को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और राहगीरों में नाराजगी देखने को मिल रही है.

जनप्रतिनिधि बमबम सिंह ने कहा कि इस स्थान पर टोल प्लाजा का निर्माण नहीं होना चाहिए. उन्होंने बताया कि SH-55 का निर्माण वर्ष 2005 से 2007 के बीच कराया गया था. पिछले 19 वर्षों में इस सड़क का डबल लेन निर्माण तो हुआ, लेकिन वाहनों का दबाव लगातार बढ़ा है. सड़क पर बढ़ते ट्रैफिक के हिसाब से सुविधाएं उपलब्ध नही हैं. उन्होंने कहा कि सड़क पर जाम और अतिक्रमण की समस्या बनी रहती है. इसके कारण आए दिन हादसे होते हैं. ऐसे में पहले सड़क की स्थिति और सुविधाओं को बेहतर बनाने की जरूरत है.

स्थानीय राहगीरों का कहना है कि सरकार अपनी मर्जी से टोल टैक्स लगाने की तैयारी कर रही है. ग्रामीण इलाकों की सड़कों पर टोल टैक्स की व्यवस्था नहीं होनी चाहिए. गांव के लोगों को रोजमर्रा के काम से इसी सड़क से आना-जाना पड़ता है. ऐसे में ग्रामीणों से टोल टैक्स वसूली करना उनके लिए परेशानी का कारण बन सकता है. स्थानीय ग्रामीण ज्योति भारती ने कहा कि बेगूसराय जिले में पहले से ही NH पर तीन टोल प्लाजा हैं. अब स्टेट हाईवे पर भी टोल प्लाजा बनाया जा रहा है. इससे आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ने की आशंका है.

जनवरी 2027 से शुरू हो सकती है वसूली
फिलहाल SH-55 पर टोल प्लाजा का निर्माण कार्य जारी है. विभागीय सूत्रों के मुताबिक दिसंबर 2026 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य है. इसके बाद जनवरी 2027 से व्यावसायिक वाहनों से टोल टैक्स वसूली शुरू होने की संभावना है. हालांकि, टोल की निर्धारित दरों और अन्य वाहनों पर लागू होने वाले नियमों की विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है.



Source link