Last Updated:
कुछ लोग गाय पालने के शौकीन होते हैं. उन्हीं में से एक हैं, बिहार के जहानाबाद जिला के रहने वाले सुधीर कुमार. बहुत पहले से ही वह गो पालन के शौकीन रहे हैं. ऐसे में कई तरह की उन्नत नस्ल उनके दरवाजे पर पहुंची हैं.
जहानाबाद: हमारे देश में खेती के साथ पशुपालन सदियों से होता आ रहा है. ये ग्रामीण आजीविका का प्रमुख स्रोत माना जाता है. बदलते दौर के साथ पशुपालन का तरीका भी बदला है. आज बड़े स्तर पर गाय पालने की परंपरा शुरू हो चुकी है, जिससे पशुपालक की कमाई अच्छी हो सके. कई पशु को व्यवसाय के तौर-तरीकों से पालना पसंद करते हैं तो वही कुछ लोग ऐसे होते हैं जो घर में पशुओं को शौक से रखते हैं. कुछ लोग गाय पालने के शौकीन होते हैं. उन्हीं में से एक हैं, बिहार के जहानाबाद जिला के रहने वाले सुधीर कुमार. बहुत पहले से ही वह गो पालन के शौकीन रहे हैं. ऐसे में कई तरह की उन्नत नस्ल उनके दरवाजे पर पहुंची हैं.
मौजूदा समय में उन्होंने, गुजरात से गाय की सबसे उन्नत नस्ल गिर को अपने घर लाया है. 2 वर्ष से अपने पैतृक आवास घोसी प्रखंड स्थित अलीगंज में इस नस्ल की गाय पाल रखे हैं. उन्होंने इस गाय को डेढ़ लाख रुपए में गुजरात से खरीद कर लाया था. सुधीर का कहना है कि जिस वक्त गुजरात से गाय लाया उस समय यह करीब 6 महीने की थी. हालांकि, अब 3 साल की हो चुकी है और एक बच्चा भी है. गीर गाय की खासियत के बारे में हमने यूट्यूब पर देखा था और उस समय ही यह सोच लिया था कि इस बार घर पर इसी नस्ल की गाय रखेंगे. आज हमारे दरवाजे पर कोई भी आता है तो इस गाय को देखकर एक बार जरूर चौंक जाता है.
डेढ़ लाख में खरीदी है गाय, ₹150 किलो बिकता दूध
सुधीर कुमार ने कहा, “इस गाय की खासियत जान आप भी हैरान हो जाएंगे. इसका हर एक पार्ट काम का है. गोबर दूध और मूत्र हर एक चीज बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है. ज्योतिष के दृष्टिकोण से भी इस गाय के बारे में हमने सुना, की काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होता है. इस नस्ल की गाय के दूध में ओमेगा 3 की मात्रा होती है, जिसके चलते गाय की दूध काफी महंगा मिलता है. एक लीटर की कीमत 120 रुपये तक मिलती है. वहीं, कहीं कहीं तो 150 रुपए तक बिकता है. और तो और गोबर भी काफी महंगा बिक जाता है. क्योंकि अगर इस गाय का गोबर खेत में पड़ गया तो मिट्टी की उर्वरा काफी अधिक बढ़ती है.”
14 लीटर तक करती है दूध
वो इस गाय की दूध की क्षमता पर कहते हैं, इस नस्ल की गाय की दूध देने की क्षमता फ्रीजियन नस्ल की तरह नहीं होती है, लेकिन इसका दूध बहुत महत्वपूर्ण होता है. गाय एक दिन में 14 लीटर तक दूध देती है. अभी गांव में इस नस्ल की अहमियत लोग नहीं जानते हैं. यही कारण है इस दूध की कीमत भी आम गाय की तरह ही लगा देते हैं. गाय का दूध एक क्रीम की तरह होता है. इसके बारे में हमारे यहां के पुराने लोग कहते हैं कि जिसका माथा उभरा हुआ है उसकी पूजा की जाती है. ऐसे में यह नस्ल धार्मिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है. इन्हीं सभी कारणों को देखकर हमने यह गाय को गुजरात से खरीदकर ले आया.