‘जिगरा’ फ्लॉप, ‘अल्फा’ फ्लॉप… लेकिन आलिया भट्ट करती रहेंगी ऐसी फिल्में, बोलीं-‘मर्दों से भी पूछो, क्यों डूबी फिल्म’

‘जिगरा’ फ्लॉप, ‘अल्फा’ फ्लॉप… लेकिन आलिया भट्ट करती रहेंगी ऐसी फिल्में, बोलीं-‘मर्दों से भी पूछो, क्यों डूबी फिल्म’


Last Updated:

आलिया भट आज इडंस्ट्री में हिट की गारंटी बन गई हैं. लेकिन बीते कुछ समय से बॉक्स ऑफिस पर उनकी फिल्में लगातार फ्लॉप होती जा रही है. इसके बाद भी उनका हौसला टूटा नहीं है. ‘जिगरा’ और ‘अल्फा’ जैसी फिल्मों को उम्मीद के मुताबिक रिस्पॉन्स नहीं मिला, बावजूद इसके एक्ट्रेस महिला प्रधान कहानियों से दूरी बनाने के मूड में बिल्कुल नहीं हैं. अपने हालिया इंटरव्यू में आलिया ने अपनी फिल्मों के फ्लॉप होने पर खुलकर बात की और पुरुष प्रधान फिल्मों से कंपेयर करते हुए ऐसा जवाब दिया, जिसने सबका ध्यान खींच लिया है.

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इडंस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं. इन दिनों अपनी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर चर्चा में हैं. बीते कुछ समय से उनके हाथ कोई बड़ी हिट नहीं लगी है. ‘जिगरा’ और ‘अल्फा’ जैसी फिल्मों को उम्मीद के मुताबिक कामयाबी नहीं मिली, लेकिन इसका असर उनके फैसले को बदल नहीं पाया. आलिया का कहना है कि इनके फ्लॉप होने के बाद भी वह महिला प्रधान फिल्में करना बंद नहीं करेंगी.

आलिया भट्ट ने अपने करियर में हर तरह के रोल निभाए हैं. उनके कुछ किरदार तो लोगों के जहन में बस गए हैं. लेकिन उनकी कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी. अब एक्ट्रेस ने साफ कर दिया है कि वह महिला प्रधान फिल्में करना बंद नहीं करेंगी.

आलिया भट्ट ने हाल ही में TIME 100 Next India के लिए दिए इंटरव्यू में अपनी फिल्मों के फ्लॉप होने पर बात की. उन्होंने कहा कि जब पुरुष प्रधान फिल्म फ्लॉप होती है, तो कोई यह नहीं कहता कि ऐसी फिल्में बनाना बंद कर देना चाहिए. फिर महिला प्रधान फिल्मों के साथ ऐसा क्यों अपनाया जाए? वह आगे भी इस तरह की फिल्में और कहानी का हिस्सा बनती रहेंगी.

Add News18 as
Preferred Source on Google

आलिया का मानना है कि जब भी कोई एक्टर कुछ नया करने की कोशिश करता है, या कुछ एक्सपेरिमेंट करने की कोशिश करता है तो उसके असफल होने का खतरा भी रहता है. लेकिन फिल्म हिट और फ्लॉप होने की संभावना भी होती है. इसलिए वह सिर्फ बॉक्स ऑफिस के डर से अपने फैसले नहीं बदलना चाहतीं.

आलिया ने ‘अल्फा’ को चुनने की वजह बताते हुए कहा था कि भारतीय सिनेमा में महिला एक्शन किरदारों पर केंद्रित कहानियां बहुत कम बनी हैं. वह इस जॉनर में कुछ नया करना चाहती थीं. उनका मानना है कि कहानी दमदार हो, तो दर्शकों को इस बात से फर्क नहीं पड़ना चाहिए कि फिल्म का लीड रोल महिला है या पुरुष.

आलिया भट्ट ने अपने करियर में ‘राजी’ और ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ जैसी फिल्मों से ये साबित किया है कि वह अकेले अपने दम पर फिल्में हिट करान की क्षमता रखती हैं. इन फिल्मों में उनके किरदारों को दर्शकों का खूब प्यार मिला. हालांकि, हर फिल्म को सफलता नहीं मिलती और आलिया भी इस बात को अच्छी तरह समझती हैं.

इस दौरान उन्होंने साल 2022 में आई फिल्म ‘कलंक’ के फ्लॉप होने पर भी चर्चा की. उन्होंने माना था कि फिल्म को लेकर दर्शकों की उम्मीदें काफी ज्यादा थीं, लेकिन वह फिल्म फैंस का दिल जीतने में नाकामायब रही. आलिया के मुताबिक, अगर दर्शकों को फिल्म पसंद नहीं आती, तो हर आर्टिस्ट को समझना चाहिए कि आखिर कहां कमी रह गई.

आलिया भट्ट की माने तो असफलता जिंदगी और करियर का हिस्सा है. उन्होंने पहले भी कहा था कि फ्लॉप होने का डर हमेशा रहता है, लेकिन गिरकर दोबारा उठना भी बहुत जरूरी है. वह हर फिल्म के बाद अपनी गलतियों को समझने और उनसे सीखने की कोशिश करती हैं और इसी तरह वह आगे भी इन उसूलों पर आगे बढ़ती रहेंगी.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link