Last Updated:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को राघोपुर बिदुपुर सेतु का उद्घाटन करेंगे, जिसका नाम नीतीश सेतु किया गया है. गंगा नदी पर बना यह 19.36 किलोमीटर लंबा पुल आधुनिक इंजीनियरिंग की मिसाल है. नीतीश सेतु की सबसे बड़ी तकनीकी खासियत इसकी एक्स्ट्राडोज्ड केबल-स्टेड डिजाइन है. इस पुल पर नीतीश सेतु बड़े अक्षरों में लिखा गया है.
राघोपुर बिदुपुर सेतु का नाम नीतीश सेतु रखे जाने के फैसले के बाद 21 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे. इस सेतु पर बड़े साइज के बोर्ड में नीतीश सेतु लिखा गया है. यह काले रंग के बोर्ड पर सेतु के शुरू में लगाया गया है.
गंगा नदी पर बना नीतीश सेतु सिर्फ बिहार को उत्तर और दक्षिण हिस्सों में जोड़ने वाला एक पुल नहीं है, बल्कि आधुनिक इंजीनियरिंग की बड़ी मिसाल भी है. करीब 19.36 किलोमीटर लंबी इस परियोजना में 9.76 किलोमीटर का मुख्य पुल शामिल है. इसे बनाने में 4,444 मीट्रिक टन एक्स्ट्राडोज्ड केबल का इस्तेमाल किया गया है.
पुल के ऊपरी ढांचे को तैयार करने के लिए 150 मीट्रिक टन वजन वाले 2,968 प्रीकास्ट सेगमेंट लगाए गए हैं. नीतीश सेतु के निर्माण में 4,444 मीट्रिक टन एक्स्ट्राडोज्ड केबल का इस्तेमाल हुआ है. नीतीश सेतु की सबसे बड़ी तकनीकी खासियत इसकी एक्स्ट्राडोज्ड केबल-स्टेड डिजाइन है. सामान्य पुलों में सड़क का भार मुख्य रूप से बीम और खंभों के जरिए जमीन तक पहुंचता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
एक्स्ट्राडोज्ड तकनीक में केबल और मजबूत कंक्रीट ढांचे दोनों मिलकर पुल का भार संभालते हैं. इस तकनीक में पुल के ऊपर बने पाइलन जैसे हिस्सों से विशेष केबल जोड़ी जाती हैं. ये केबल पुल के डेक को सहारा देती हैं और उसके भार को अलग-अलग हिस्सों में बांटने में मदद करती हैं. इससे लंबे स्पैन वाला मजबूत पुल तैयार करना संभव होता है. यही खूबियां इस पुल को खास बनाती हैं.
गंगा पर पुल बनाने के दौरान सिर्फ सड़क निर्माण की चुनौती नहीं थी, बल्कि नदी में जहाजों और स्टीमर की आवाजाही को भी ध्यान में रखना था. इसी वजह से पुल के खंभों के बीच 150 मीटर तक की खुली दूरी रखी गई है. इसका मकसद यह है कि राष्ट्रीय जलमार्ग-1 यानी प्रयागराज से हल्दिया तक के जलमार्ग पर चलने वाले जहाजों और स्टीमर को गुजरने में परेशानी न हो. पुल का डिजाइन इस तरह तैयार किया गया है कि ऊपर सड़क यातायात चलता रहे और नीचे नदी में जल परिवहन भी जारी रहे. यह पुल सड़क और जल परिवहन दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. बिहार के लिए यह महत्वपूर्ण भी है क्योंकि गंगा जलमार्ग के जरिए माल ढुलाई की संभावनाएं लगातार बढ़ रही हैं.
आपको बता दें कि कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल के नामकरण को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी एक बड़ा दावा भी किया है. तेजस्वी के मुताबिक, पहले इस पुल का नाम अक्षयवट राय के नाम पर रखने की बात हुई थी और तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी इसके लिए सहमति दी थी. अब पुल का नाम नीतीश सेतु रखे जाने पर तेजस्वी ने सम्राट चौधरी सरकार को भी घेरा है.