Last Updated:
Jamshedpur News: जमशेदपुर में आज सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया. एक खड़े ट्रक में तेज रफ्तार कार जा घुसी. टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. कार सवार 4 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री की बेटी भी शामिल हैं. मुख्यमंत्री समेत कई नेताओं ने घटना पर दुख जताया.
जमशेदपुर में सड़क हादसे में मंत्री की बेटी की मौत.
जमशेदपुरः झारखंड के जमशेदपुर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. सोनारी थाना क्षेत्र के दोमुहानी मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी. हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई. मृतकों में झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी भी शामिल हैं. हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार लोग उसके अंदर फंस गए. कार को काटकर लोगों को बाहर निकालने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल किया गया. काफी मशक्कत के बाद चारों को कार से बाहर निकाला गया.
घटना सोनारी थाना क्षेत्र के दोमुहानी मरीन ड्राइव की है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी. इसी दौरान सड़क पर खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी. टक्कर के बाद कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे में कार सवार चारों लोगों की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव का काम शुरू कराया. स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की मदद की. गैस कटर से कार को काटकर शवों को बाहर निकाला गया. इसके बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की.
जमशेदपुर में एनएच हाईवे पर हुए सड़क हादसे में राज्य सरकार में साथी मंत्री एवं बहन श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह जी की बेटी एवं अन्य लोगों के निधन की बेहद दुखद और हृदयविदारक खबर से मन अत्यंत व्यथित है।
अपनी संतान को खोने का दुःख किसी भी माता-पिता और परिवार के लिए शब्दों से परे और…