anant singh daughter shivangi singh wedding jaipur palace stage nadawa photos

anant singh daughter shivangi singh wedding jaipur palace stage nadawa photos


होमफोटोबिहारपटना

अनंत सिंह की बेटी की शादी में बनेगा जयपुर जैसा राजमहल, 30 फीट ऊपर होगी जयमाला

Last Updated:

Anant Singh Daughter Wedding: बिहार के मोकामा में विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी के लिए जयपुर के राजमहल की थीम पर भव्य मंच तैयार किया जा रहा है. 500 से ज्यादा कारीगर दिन-रात जुटे हैं.

बिहार में आपने शादी के कई मंच देखे होंगे. कहीं बांस और लकड़ी से बना स्टेज, तो कहीं फूलों से सजा खूबसूरत मंच. लेकिन मोकामा के नदावा गांव में इन दिनों जो तैयार हो रहा है, वह सामान्य शादी का मंच नहीं, बल्कि किसी राजा-महाराजा के महल जैसा नजर आ रहा है. विधायक अनंत सिंह बेटी शिवांगी सिंह की शादी को यादगार बनाने के लिए जयपुर के राजमहल की थीम पर भव्य मंच तैयार कराने का फैसला किया है. इसके लिए पिछले 20 दिनों से 500 से ज्यादा कारीगर दिन-रात जुटे हुए हैं.

नदावा गांव में शादी की तैयारियों के बीच सबसे ज्यादा चर्चा इसी मंच की हो रही है. इसे जयपुर के राजमहल जैसा रूप दिया जा रहा है. गुलाबी और सफेद रंग की दीवारें, बड़े-बड़े गुंबद, मेहराब और झरोखे इसकी खूबसूरती बढ़ा रहे हैं. आयोजन की तैयारी ऐसी है कि मेहमानों को मंच देखकर राजस्थान के महलों का एहसास हो. शादी का मंच कैसा हो, इसे लेकर शुरुआत में तीन थीम पर विचार किया गया था. पहला विकल्प ताजमहल की तरह सफेद संगमरमर वाला मंच, दूसरा लाल किले की तरह लाल पत्थरों वाला किला और तीसरा जयपुर के गुलाबी राजमहल की थीम थी. आखिरकार अनंत सिंह ने जयपुर की थीम पसंद की. इसके बाद नदावा में राजमहल जैसा मंच बनाने का काम शुरू हुआ.

इस मंच का आकार भी इसे खास बना रहा है. इवेंट प्रोपराइटर प्रदीप जायसवाल के मुताबिक, मंच करीब 100 फीट चौड़ा, 35 फीट लंबा और 30 फीट ऊंचा बनाया जा रहा है. यानी इसकी ऊंचाई लगभग तीन मंजिला मकान के बराबर होगी. इसे इतना ऊंचा रखने की योजना है कि करीब 10 बीघा में फैले पंडाल के आखिरी हिस्से में बैठे मेहमान भी जयमाला देख सकें.

Add News18 as
Preferred Source on Google

आमतौर पर शादी के मंच लकड़ी, लोहे और दूसरी अस्थायी सामग्री से बनाए जाते हैं. लेकिन नदावा में ऐसा नहीं हो रहा. यहां पहले बुलडोजर से जमीन समतल की गई, फिर ईंटों से दीवारें खड़ी की गईं. इसके बाद उन पर गुलाबी और सफेद रंग की पुताई की जा रही है. मेहराब, गुंबद और झरोखों के जरिए इसे महल का स्वरूप दिया जा रहा है.

इस भव्य मंच को तैयार करने के लिए अलग-अलग राज्यों से टीमें बुलाई गई हैं. उत्तर प्रदेश के मऊ से टेंट, पंडाल और मंच बनाने वाले लोग पहुंचे हैं. बंगाल की टीम लाइटिंग का काम संभाल रही है. मुरादाबाद के कारीगर पेंटिंग और सजावट कर रहे हैं, जबकि जयपुर से आए कारीगर डिजाइन को राजमहल जैसा रूप देने में जुटे हैं. कुल 500 से ज्यादा कारीगर इस काम में लगे हैं.

मंच की सजावट में फूलों का भी खास इंतजाम किया जा रहा है. इसके लिए चीन और बेंगलुरु से महंगे फूल मंगाए जा रहे हैं. गुलाबी, सफेद, लाल और पीले रंग के फूलों से मंच को सजाने की तैयारी है. योजना के मुताबिक, मंच के ऊपर फूलों की सजावट होगी और मेहराबों पर फूलों की झालरें लगाई जाएंगी. मंच को आकर्षक बनाने के लिए बंगाल की लाइटिंग टीम विशेष इंतजाम कर रही है. मंच के चारों तरफ रोशनी की व्यवस्था की जा रही है, ताकि रात में पूरा राजमहल सुनहरी चमक से जगमगाए. गांव में रात के समय भी काम जारी रहता है. रोशनी में कारीगर मंच को अंतिम रूप देने में जुटे रहते हैं.

शादी में मेहमानों की बड़ी संख्या को देखते हुए मंच के सामने खाने की व्यवस्था की जा रही है. इसके अलावा बड़ी-बड़ी LED स्क्रीन भी लगाई जा रही हैं. इससे जो मेहमान मंच के पास नहीं पहुंच पाएंगे, वे स्क्रीन पर दूल्हा ऋषिकेश और दुल्हन शिवांगी की जयमाला देख सकेंगे. इवेंट प्रोपराइटर प्रदीप जायसवाल ने बताया कि ताजमहल या लाल किले की थीम की चर्चा सही नहीं है. यहां सिर्फ जयपुर के राजमहल की थीम पर काम हो रहा है. उनके मुताबिक, मंच 22 नवंबर तक तैयार करने का लक्ष्य है.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link