सहवाग होने का आर्यवीर ने भुगता है खामियाजा, वीरू ने बताया बड़ा नाम जुड़ा होने का फायदा-नुकसान दोनों, खुद की पहचान जरूरी

सहवाग होने का आर्यवीर ने भुगता है खामियाजा, वीरू ने बताया बड़ा नाम जुड़ा होने का फायदा-नुकसान दोनों, खुद की पहचान जरूरी


होमखेलक्रिकेट

सहवाग होने का आर्यवीर ने भुगता है खामियाजा, पिता वीरू ने किया खुलासा

Last Updated:

virendra sehwag on aaravir : सीनियर सहवाग ने पीटीआई से कहा कि मैं हमेशा उससे (आर्यवीर से) यही बात करता था कि अगर तुम्हें सम्मान चाहिए तो बड़े रन बनाने होंगे, और उसने इस टूर्नामेंट में यही हासिल किया है. सहवाग ने कहा कि आर्यवीर ने दुनिया के सामने अपनी प्रतिभा साबित कर दी है और अब बात सिर्फ लगातार बड़े रन बनाने की है. जब तक आप किसी खिलाड़ी को खेलते नहीं देखते, आप सिर्फ उसके नाम से जानते हैं.

Zoom

आर्यवीर सहवाग पर उनके पिता और पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली. जब हाथ में बैट हो तो बेखौफ बल्लेबाजी और जब सामने माइक हो तो बेफिक्र अंदाज में अपनी बात कहना वीरेंद्र सहवाग की पहचान रही है इसीलिए वो जब कुछ कहते है तो वो बहुत तेज से वायरल होता है. हाल में आर्यवीर सहवाग के पिता पिता वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि एक प्रसिद्ध सरनेम के साथ मिलने वाली आलोचना को रोका नहीं जा सकता, लेकिन भारत के विजेता अंडर-19 एशिया कप अभियान में बड़े रन बनाकर आर्यवीर ने क्रिकेट जगत का जरूरी सम्मान हासिल कर लिया है.

हाल ही में जूनियर एशिया कप में 361 रन बनाने वाले आर्यवीर को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया, जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल थे. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ बेहद अहम फाइनल मुकाबले में 58 रनों की शानदार पारी खेली. मैं बहुत खुश हूं कि आर्यवीर सहवाग ने भारत के अंडर-19 एशिया कप की जीत में, और खासकर पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में अपना योगदान दिया. उन्होंने सिर्फ रन नहीं बनाए, बल्कि बड़े स्कोर भी बनाए. मैं इस जीत के लिए पूरी टीम को बधाई देना चाहता हूं.

सहवाग होने का फायदा और नुकसान दोनों 

सीनियर सहवाग ने पीटीआई से कहा कि मैं हमेशा उससे (आर्यवीर से) यही बात करता था कि अगर तुम्हें सम्मान चाहिए तो बड़े रन बनाने होंगे, और उसने इस टूर्नामेंट में यही हासिल किया है. सहवाग ने कहा कि आर्यवीर ने दुनिया के सामने अपनी प्रतिभा साबित कर दी है और अब बात सिर्फ लगातार बड़े रन बनाने की है. जब तक आप किसी खिलाड़ी को खेलते नहीं देखते, आप सिर्फ उसके नाम से जानते हैं. फिर जब वह खिलाड़ी प्रदर्शन करता है, तो आप कहते हैं कि उसमें प्रतिभा है. अपने सरनेम की वजह से आर्यवीर को भी काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था. हो सकता है कि भविष्य में भी उसे ऐसा सामना करना पड़े, लेकिन अब सब जानते हैं कि उसमें टैलेंट है और वह प्रदर्शन कर सकता है, इसलिए मेरे हिसाब से आगे चलकर उसे देश का प्यार ही मिलेगा, पूर्व भारतीय ओपनर ने ऐसा कहा. ओमान में रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान पर भारत की एक विकेट से जीत के बाद सहवाग की आर्यवीर के साथ एक प्यारी सी वीडियो कॉल हुई. दबाव से भरे फाइनल मुकाबले में भारत ने मुश्किलों से उबरते हुए 338 रनों का लक्ष्य हासिल किया.

पिता से अलग है आर्यवीर 

मिडिल ऑर्डर से ओपनर बल्लेबाज बने वीरेंद्र सहवाग की गिनती क्रिकेट इतिहास के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में होती है. टेस्ट मैचों में भी उनका स्ट्राइक रेट 80 के ऊपर रहा है.  टेस्ट में सबसे तेज तिहरा शतक सहवाग ने मारा है. वनडे में उनका स्ट्राइक रेट 104.33 का है. जब वह खेलते थे तो 90 का स्ट्राइक रेट भी काफी तेज माना जाता था.  दूसरी तरफ आर्यवीर के खेलने का तरीका बिल्कुल अलग है. वह पिच पर सेट होने में समय लेते हैं.  परिस्थिति को समझते हैं और उसके हिसाब से खेलते हैं. हालांकि उनके पास अपने पिता जैसा ताबड़तोड़ गेम भी है. अंडर-19 एशिया कप में सबसे ज्यादा 16 छक्के आर्यवीर के बैट से ही निकले थे.



Source link