NZ vs IND: डर लग रहा था…. पहले ही ओवर में डंडा उड़ा गए थे जसप्रीत बुमराह, मैच के बाद हेनरी निकोल्स ने क्या बताया

NZ vs IND: डर लग रहा था…. पहले ही ओवर में डंडा उड़ा गए थे जसप्रीत बुमराह, मैच के बाद हेनरी निकोल्स ने क्या बताया


होमखेलक्रिकेट

डर लग रहा था…पहले ही ओवर में डंडा उड़ा गए थे बुमराह, निकोल्स ने क्या बताया

Last Updated:

NZ vs IND 1st test: न्यूजीलैंड के बल्लेबाज हेनरी निकोल्स ने बृहस्पतिवार को यहां पहले क्रिकेट टेस्ट के शुरुआती दिन संघर्षपूर्ण शतक जड़ने के बाद कहा कि जसप्रीत बुमराह की गेंद को दोनों तरफ स्विंग कराने की क्षमता ने मेजबान टीम के बल्लेबाजों को लगातार असमंजस और दबाव में रखा.

Zoom

जसप्रीत बुमराह ने न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब कर दी थी.

वेलिंगटन: न्यूजीलैंड के खिलाफ आज से शुरू हुए पहले टेस्ट में जसप्रीत बुमराह ने कीवियों की जमकर खबर ली. भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआती पांच विकेट जल्दी झटककर मेजबान टीम को भारी दबाव में डाल दिया था. पहले ओवर से विकेट गंवाने के बाद न्यूजीलैंड लगातार झटके खाता रहा. 70 रन पर टीम ने अपने पांच विकेट गंवा दिए थे, लेकिन दिन का खेल खत्म होते-होते हेनरी निकोल्स के नाबाद 113 रन के बूते न्यूजीलैंड 243 रन तक पहुंच गया.

स्टंप्स के बाद पत्रकारों से बातचीत करने पहुंचे हेनरी निकोल्स ने जसप्रीत बुमराह की जमकर तारीफ की, जिन्होंने 52 रन देकर तीन विकेट लिए और पहले ही ओवर में टॉम लाथम को क्लीन बोल्ड कर दिया. बुमराह ने अपनी अनूठी गेंदबाजी शैली और गेंद को दोनों ओर स्विंग कराने की क्षमता से न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा ली. निकोल्स ने कहा:

बुमराह गेंद को दोनों तरफ स्विंग करा रहे थे और बल्लेबाजों पर लगातार काफी दबाव बना रहे थे. यह शानदार चुनौती है. उनकी गेंदबाजी का अंदाज निश्चित रूप से अनूठा है. सौभाग्य से मैंने उनका कई बार सामना किया है जिससे आपको थोड़ा फायदा मिलता है, लेकिन वह निश्चित रूप से तीनों प्रारूपों के बेहतरीन गेंदबाज हैं.

दूसरे दिन भी चैलेंज मिलेगा: निकोल्स
निकोल्स विशेष रूप से बुमराह की दोनों तरफ गेंद को स्विंग कराने की क्षमता से प्रभावित हैं. उन्होंने कहा, ‘आज जिस तरह से उन्होंने गेंद को दोनों तरफ स्विंग कराया, वह अविश्वसनीय गेंदबाजी थी. मुझे यकीन है कि कल सुबह भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा और एक बार फिर कड़ी चुनौती होगी.

हेनरी न‍िकोल्‍स ने एक साथ बनाए छह र‍िकॉर्ड.

ग्लेन फिलिप्स भी शतक के करीब
हेनरी निकोल्स को ग्लेन फिलिप्स के रूप में उम्दा जोड़ीदार मिला. दोनों ने छठे विकेट के लिए नाबाद 173 रन की साझेदारी करके न्यूजीलैंड की पारी को संभाला. दिन का खेल समाप्त होने तक फिलिप्स 94 रन बनाकर खेल रहे थे. न्यूजीलैंड के मुश्किल स्थिति से उबरने के बाद निकोल्स ने कहा कि अब प्राथमिकता साझेदारी को आगे बढ़ाने और पहली पारी में अधिक से अधिक रन जोड़ने की होगी.



Source link