वाराणसी में 2 हिस्सों में बंटी गंगा, बना 7.5 Km लंबा ‘एक्सप्रेसवे’, नदी के बीच रेड लाइट से ट्रैफिक मैनेजमेंट

वाराणसी में 2 हिस्सों में बंटी गंगा, बना 7.5 Km लंबा ‘एक्सप्रेसवे’, नदी के बीच रेड लाइट से ट्रैफिक मैनेजमेंट


Last Updated:

Varanasi News: इतिहास में पहली बार सड़कों के ट्रैफिक सिस्टम की तर्ज पर गंगा की लहरों के बीचों-बीच साढ़े सात किलोमीटर लंबा ‘टू-वे लेन सिस्टम’ तैयार करने जा रही है. इसके अंतर्गत नदी हो दो हिस्सों में बांटा जाएगा, जो कि नावों के संचालन में बड़ी भूमिका निभाएगी.

Zoom

गंगा की लहरों पर ट्रैफिक सिस्टम

रवि पांडेय, वाराणसी: बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी की विश्व प्रसिद्ध देव दीपावली को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए काशी पुलिस की तरफ से इतिहास में पहली बार सड़कों के ट्रैफिक सिस्टम की तर्ज पर गंगा की लहरों के बीचों-बीच साढ़े सात किलोमीटर लंबा ‘टू-वे लेन सिस्टम’ तैयार करने जा रही है. इसके अंतर्गत नदी हो दो हिस्सों में बांटा जाएगा, जो कि नावों के संचालन में बड़ी भूमिका निभाएगी.

वाराणसी के देव दीपावली पर्व पर आयोजन के दौरान लाखों की संख्या श्रद्धालु आते हैं. इनमें हजारों की तादाद में लोग गंगा की लहरों में चलने वाली नावों पर बैठकर घाटों की खूबसूरती और गंगा आरती को देखते हैं. ऐसे में श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए आसपास के जिलों के नाविक भी बनारस में आकर अपने नावों को संचालित करते हैं.

इसके कारण गंगा नदी में नावों के संचालन में परेशानी होती है. इसके साथ ही दुर्घटना का डर भी लगा रहता है लेकिन इस बार देव दीपावली को गंगा नदी में रूट डायवर्जन जैसा नजारा दिखेगा. गंगा में टू-वे-लेन सिस्टम लागू किया जाएगा. इस नियम के तहत वाटर पेंडुलम और फ्लोटिंग जेट्टी की मदद से नदी को दो हिस्सों में बांटा जाएगा.

इस सिस्टम के तहत जगह-जगह पर यू-टर्न भी बनाए जाएंगे. इससे ऐसी व्यवस्था बनाई जाएगी कि नमो घाट से अस्सी घाट तक जाने वाली और रेतीले तट से लौटने वाली नावों की आपस में टक्कर ना हो. इसके अलावा सभी नाविकों के लिए 100 प्रतिशत लाइफ जैकेट अनिवार्य करने के साथ ही नाबालिगों के नाव चलाने पर सख्त रोक लगाई गई है, ताकि लाखों श्रद्धालु बिना किसी जाम या खतरे के इस दिव्य उत्सव का आनंद ले सकें.

काशी के एडीसीपी वैभव बांगर ने इस बारे में बताया कि ड्रोन की निगरानी के साथ ही साथ सुरक्षा के लिए NDRF की 9 टीमें, फ्लड पीएसी की 2 कंपनियां, जल पुलिस, एक ‘वाटर एम्बुलेंस’ और ‘फ्लोटिंग वाटर रेस्क्यू स्टेशन’ भी तैनात किए जा रहे हैं.



Source link