IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग मामला: लालू, राबड़ी और तेजस्वी के खिलाफ आरोप तय करने की सुनवाई टली

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग मामला: लालू, राबड़ी और तेजस्वी के खिलाफ आरोप तय करने की सुनवाई टली


होमताजा खबरदेश

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग मामला: लालू, राबड़ी और तेजस्वी पर आरोप की सुनवाई टली

Last Updated:

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव के खिलाफ आरोप तय करने की सुनवाई 4 दिसंबर तक टल गई है. द‍िल्‍ली के राउज एवेन्‍यू कोर्ट में ये सभी आरोपी वीड‍ियो कॉन्‍फ्रेंस‍िंग के माध्‍यम से पेश हुए थे.

Zoom

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग मामला: लालू, राबड़ी और तेजस्वी के खिलाफ आरोप तय करने की सुनवाई टली.

गुरुवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में औपचारिक रूप से आरोप तय करने की सुनवाई टल गई है. इस मामले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और पुत्र तेजस्वी यादव आरोपी हैं.

राउज एवेन्यू कोर्ट में गुरुवार को लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश हुए. सुनवाई के दौरान राउज एवन्यू कोर्ट ने कहा कि मामले में कुछ आरोपियों द्वारा दिल्ली हाईकोर्ट में चार्ज फ्रेम करने के आदेश को चुनौती दी गई है, जिस पर सुनवाई दिल्ली हाईकोर्ट में होनी है. ऐसे में राउज एवेन्यू कोर्ट में मामले की अगली सुनवाई अब 4 दिसंबर को होगी.

बता दें कि इस साल सितंबर में राउज एवेन्यू कोर्ट के विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए. अदालत ने माना कि उनके खिलाफ ‘प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट’ के प्रावधानों के तहत प्रथम दृष्टया मामला बनता है. अदालत ने इस मामले में सात आरोपियों को आरोपमुक्त भी कर दिया है.

ईडी के अनुसार, आरोपी 2004 से 2009 के बीच लालू प्रसाद यादव के रेल मंत्री रहने के दौरान, इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन के होटलों के संचालन के लिए ठेके देने में हुई कथित अनियमितताओं से प्राप्त अवैध धन को ठिकाने लगाने में शामिल थे.

केंद्रीय जांच एजेंसी का आरोप है कि होटल के रखरखाव के ठेके राजद प्रमुख के करीबी सहयोगियों से जुड़ी एक निजी कंपनी को दिए गए, जिसमें तय नियमों का पालन नहीं किया गया. इसके बदले में, उनके परिवार के सदस्यों और सहयोगियों से जुड़ी एक ‘बेनामी’ कंपनी के जरिए तीन एकड़ की बेशकीमती जमीन हासिल की गई.

यह मनी लॉन्ड्रिंग का मामला, कथित आईआरसीटीसी होटल घोटाले के संबंध में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दर्ज किए गए एक मूल अपराध (प्रेडिकेट ऑफेंस) से जुड़ा है.

लालू प्रसाद यादव ने इन आरोपों का लगातार खंडन किया है और उनका कहना है कि आईआरसीटीसी होटलों के लिए टेंडर निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से दिए गए थे.



Source link