तुषार-आयुष्मान के बाद सैफ अली खान को मिली धमकी, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी जीशान अख्तर का आया नाम

तुषार-आयुष्मान के बाद सैफ अली खान को मिली धमकी, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी जीशान अख्तर का आया नाम


Last Updated:

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान को बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के वांटेड आरोपी जीशान अख्तर के नाम पर धमकी मिलने की खबर है. मुंबई पुलिस मामले की जांच में जुटी है. चलिए बताते हैं आखिर इस मामले में क्या अपडेट है.

Zoom

फाइल फोटो

नई दिल्ली. बॉलीवुड सितारों को धमकी मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है. अब अभिनेता सैफ अली खान को भी धमकी मिलने की खबर सामने आई है. सूत्रों के मुताबिक, इस बार धमकी कथित तौर पर बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में वॉन्टेड आरोपी जीशान अख्तर के नाम से दी गई है. मामले की जानकारी सामने आने के बाद मुंबई पुलिस जांच में जुट गई है.

सूत्रों का दावा है कि धमकी देने वाले ने जीशान अख्तर का नाम इस्तेमाल किया है. हालांकि, पुलिस अभी इस बात की जांच कर रही है कि धमकी वास्तव में जीशान अख्तर की ओर से दी गई है या कोई अन्य व्यक्ति उसके नाम का इस्तेमाल कर बॉलीवुड सितारों और सुरक्षा एजेंसियों में दहशत फैलाने की कोशिश कर रहा है.

सैफ से पहले इन सितारों को भी मिली धमकी
इससे पहले अभिनेता तुषार कपूर और आयुष्मान खुराना को भी धमकियां मिलने की खबरें सामने आई थीं. उन मामलों में पुलिस ने बेंगलुरु के 30 वर्षीय IIT ग्रेजुएट वैभव मिश्रा को गिरफ्तार किया था. जांच में सामने आया था कि उसका किसी गैंग से संबंध नहीं था और वह कथित तौर पर AI की मदद से धमकी भरे मैसेज और ऑडियो क्लिप तैयार कर रहा था.

पुलिस जांच
सैफ अली खान को मिली कथित धमकी के मामले में पुलिस अब धमकी के स्रोत, उसमें इस्तेमाल किए गए नाम और इसकी वास्तविकता की जांच कर रही है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि इस धमकी के पीछे कोई संगठित गिरोह है या किसी ने फर्जी पहचान का इस्तेमाल कर डर फैलाने की कोशिश की है.



Source link