Last Updated:
Shraddha Arya Gaurav Reunite With Dil Ki Bewafaiyan: श्रद्धा आर्या और गौरव खन्ना 13 साल बाद एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं. दोनों एकता कपूर के नए शो ‘दिल की बेवफाइयां’ में स्क्रीन शेयर करेंगे. श्रद्धा ने बताया कैसे शुरू हुई थी उनकी दोस्ती और क्यों खास है यह शो. नीचे जानें पूरी डीटेल.
टीवी की दुनिया में कुछ मुलाकातें ऐसी होती हैं, जो सालों बाद भी याद रह जाती हैं. श्रद्धा आर्या और गौरव खन्ना के साथ भी कुछ ऐसा ही है. दोनों करीब 13 साल पहले एक इवेंट में साथ नजर आए थे. अब इतने साल बाद दोनों एक बार फिर साथ काम करने जा रहे हैं. एकता कपूर के नए शो ‘दिल की बेवफाइयां’ में श्रद्धा और गौरव की जोड़ी दिखाई देगी. खास बात यह है कि दोनों ने एकता कपूर की दिवाली पार्टी में अपनी पुरानी तस्वीरों वाला पोज भी दोहराया था. अब श्रद्धा ने गौरव के साथ अपनी दोस्ती और इस नए शो को लेकर कई दिलचस्प बातें शेयर की हैं.(फोटो साभार-instagram@sarya12)
श्रद्धा आर्या ने आईएएनएस से बातचीत में बताया कि उनकी और गौरव खन्ना की दोस्ती आज की नहीं है. करीब 13-14 साल पहले दोनों ने साथ में एक इवेंट किया था. उस समय की तस्वीरें हाल ही में फिर से सामने आईं. इसके बाद दोनों ने एकता कपूर की दिवाली पार्टी में उन्हीं तस्वीरों वाले पोज को दोबारा रिक्रिएट किया. एकता कपूर ने भी उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं, जिन्हें फैंस ने काफी पसंद किया.(फोटो साभार-instagram@sarya12)
श्रद्धा ने बताया कि कई लोग उनसे पूछते हैं कि क्या वह पहले भी गौरव के साथ काम कर चुकी हैं. दरअसल, दोनों कई साल पहले एक दूसरे चैनल के लिए लुक टेस्ट दे चुके हैं. हालांकि, उस समय बात नहीं बन पाई थी. अब ‘दिल की बेवफाइयां’ के जरिए दोनों को पहली बार साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला है. श्रद्धा का मानना है कि इस शो के लिए दोनों का साथ आना बिल्कुल सही समय पर हुआ है.(फोटो साभार-instagram@sarya12)
Add News18 as
Preferred Source on Google
‘दिल की बेवफाइयां’ की कहानी शादी के कई साल बाद रिश्तों में आने वाले बदलावों पर आधारित है. शो में उन अनकही बातों और अधूरी इच्छाओं को दिखाया जाएगा, जो कई बार एक रिश्ते में दूरियां पैदा कर देती हैं. इसकी कहानी इस सवाल के इर्द-गिर्द घूमती है कि एक ही शादी में एक पार्टनर को सब कुछ काफी क्यों लगता है, जबकि दूसरे के मन में कुछ अधूरा रह जाता है.(फोटो साभार-instagram@sarya12)
श्रद्धा आर्या ने बताया कि इस शो का अंदाज बाकी रोमांटिक कहानियों से अलग है. उनके मुताबिक, टीवी पर पहले भी कई लव स्टोरी दिखाई जा चुकी हैं और वह खुद भी ऐसी कहानियों का हिस्सा रही हैं. लेकिन इस बार प्यार को एक नए नजरिए से दिखाने की कोशिश की जा रही है. शो में कई दिलचस्प मोड़ आएंगे, जो दर्शकों को कहानी से जोड़े रखेंगे. (फोटो साभार-instagram@sarya12)
श्रद्धा ने शो के प्रोमो के बारे में बात करते हुए बताया कि इसमें उनके किरदार को रोजमर्रा के कपड़ों में दिखाया गया है. वह नाइट सूट में नजर आ रही हैं, जबकि गौरव कुर्ता-पायजामा पहने हुए दिखाई देते हैं. श्रद्धा के मुताबिक, असल जिंदगी में लोग घर पर ऐसे ही कपड़े पहनते हैं. टीवी पर अक्सर महिलाओं को सजे-धजे और पुरुषों को सूट में दिखाया जाता है, लेकिन इस शो में आम जिंदगी जैसा अंदाज रखा गया है.(फोटो साभार-instagram@sarya12)
श्रद्धा ने बताया कि जब एकता कपूर ने उन्हें शो की कहानी सुनाई थी, तब उन्होंने कहा था कि वह टीवी पर कुछ नया और अलग दिखाना चाहती हैं. एकता चाहती थीं कि कहानी किसी सपनों की दुनिया जैसी न लगे, बल्कि असल जिंदगी के करीब हो. इसमें रिश्तों के बीच होने वाली छोटी-बड़ी बातें और लोगों की असली भावनाएं दिखाई जाएं.(फोटो साभार-instagram@sarya12)
श्रद्धा ने प्रोमो के कुछ खास सीन का जिक्र करते हुए बताया कि इसमें उनके किरदार को बालों में कलर करते हुए दिखाया गया है, जबकि गौरव के किरदार के बाल सफेद हैं. एक्ट्रेस के मुताबिक, ये छोटी-छोटी बातें कहानी को असल जिंदगी से जोड़ती हैं. शो में प्यार, गुस्सा, हंसी और रोजमर्रा की भावनाओं को बिना किसी बनावट के दिखाने की कोशिश की गई है. अब देखना होगा कि 13 साल पुरानी दोस्ती के बाद श्रद्धा और गौरव की यह नई जोड़ी दर्शकों को कितनी पसंद आती है.(फोटो साभार-instagram@sarya12)