CISF Viral Video: बिना टिकट एयरपोर्ट में जबरन घुसने की कोशिश, देखिए कैसे CISF के मुस्तैद जवानों ने सिखाया सबक

CISF Viral Video: बिना टिकट एयरपोर्ट में जबरन घुसने की कोशिश, देखिए कैसे CISF के मुस्तैद जवानों ने सिखाया सबक


होमताजा खबरDelhi

एयरपोर्ट में जबरन घुस रहा था शख्स, CISF के मुस्तैद जवानों ने ऐसे दबोचा

Agency:एजेंसियां

Last Updated:

दिल्ली एयरपोर्ट पर बिना टिकट और वैध यात्रा दस्तावेजों के जबरन घुसने की कोशिश का वीडियो वायरल है. CISF के मुताबिक हरियाणा का एक शख्स बुधवार दोपहर टर्मिनल-3 के डिपार्चर गेट पर सुरक्षा कर्मियों को धक्का देकर अंदर भागने लगा. लेकिन मुस्तैद जवानों ने क्विक रिस्पॉन्स टीम की मदद से उसे कुछ ही सेकंड में दबोच लिया. CISF ने 25 सेकंड का वीडियो एक्स पर शेयर किया है. शख्स के बैग से पहचान पत्र और शैक्षणिक प्रमाणपत्र मिले हैं. उसे पूछताछ के लिए दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया है. पुलिस अब उससे घुसने की कोशिश की वजह जान रही है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 में बिना वैध दस्तावेजों के जबरन घुसने की कोशिश. (फोटो X/@CISFHQrs)

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश का एक वीडियो सामने आया है. इसमें एक शख्स बिना वैध यात्रा दस्तावेजों के टर्मिनल-3 में जबरन घुसता दिखाई देता है. गेट पर तैनात CISF के जवान उसे रोकने की कोशिश करते हैं लेकिन वह धक्का देकर आगे निकल जाता है. इसके बाद जवान भी उसके पीछे दौड़ पड़ते हैं. कुछ ही सेकंड में क्विक रिस्पॉन्स टीम यानी QRT की मदद से उसे दबोच लिया जाता है. CISF ने इस पूरी कार्रवाई का 25 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है. वीडियो में जवानों की मुस्तैदी साफ नजर आती है. एयरपोर्ट जैसे बेहद संवेदनशील स्थान पर बिना टिकट या वैध यात्रा दस्तावेज के इस तरह घुसने की कोशिश ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं.

CISF के मुताबिक यह घटना बुधवार 19 नवंबर को दोपहर करीब 3 बजे टर्मिनल-3 के डिपार्चर गेट पर हुई. पकड़ा गया शख्स हरियाणा का रहने वाला बताया गया है. उसके बैग की तलाशी में कुछ पहचान पत्र और शैक्षणिक प्रमाणपत्र भी मिले हैं. शुरुआती कार्रवाई के बाद उसे पूछताछ के लिए दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया. सुरक्षा बल का कहना है कि जवानों और QRT के बीच समय रहते तालमेल होने से अनधिकृत प्रवेश की कोशिश नाकाम कर दी गई. फिलहाल इस व्यक्ति के एयरपोर्ट में घुसने की कोशिश के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. CISF ने इस घटना का वीडियो जारी करते हुए अपने जवानों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई की जानकारी दी है.



Source link