Trump-Putin-Jinping Meet: घंटेभर में ही खत्म हुई ट्रंप-पुतिन की बात अब जिनपिंग से होगी मुलाकात

Trump-Putin-Jinping Meet: घंटेभर में ही खत्म हुई ट्रंप-पुतिन की बात अब जिनपिंग से होगी मुलाकात


होमदुनियाचीन

घंटेभर में ही खत्म हुई ट्रंप-पुतिन की बात, अब जिनपिंग से होगी मुलाकात

Last Updated:

Apec summit 2026 Trump-Putin-Jinping: चीन का शेनझेंग शहर इस वक्त दुनिया की डिप्लोमेसी का सबसे बड़ा केंद्र बना हुआ है. क्वाड की बैठक के बाद ट्रंप एपेक की बैठक में हिस्सा लेने के लिए चीन पहुंचे हैं. यहां पर उनका …और पढ़ें

Zoom

शी-पुतिन-ट्रंप की मुलाकात पर नजर. (क्रेडिट- रॉयटर्स)

TRUMP-JINPING-PUTIN Meeting: चीन के टेक शहर शेनझेंग में एशिया-पैसिफिक इकोनॉमिक कोऑपरेशन की 33वीं नेताओं की बैठक शुरू हो चुकी है. दुनिया भर के नेता यहां जुटे हुए हैं. 18 नवंबर को शाम में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने स्वागत गाला का आयोजन किया था. अब मुख्य फोकस व्यापार, वैश्विक आर्थिक चुनौतियों और महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठकों पर है. इसके अलावा आज की सबसे बड़ी चर्चा शी जिनपिंग, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की त्रिपक्षीय मुलाकात को लेकर है. तीनों नेता शिखर सम्मेलन के साइडलाइंस पर मिलने वाले हैं. व्यापार और टैरिफ के मुद्दे भी एजेंडे में हैं और वे वैश्विक व्यापार, सप्लाई चेन सुरक्षा, आर्थिक सहयोग और ज्वाइंट एपेक डेक्लेरेशन पर भी बात करेंगे. शेनझेंग तकनीकी हब होने के चलते एआई, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्निक रेगुलेशन पर भी चर्चा होगी.

November 19, 202611:11 IST

Trump-Putin-Jinping Meeting: एक घंटे से भी कम चली ट्रंप-पुतिन की मुलाकात, अब जिनपिंग से करेंगे बातचीत

APEC Summit LIVE: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच हुई बैठक एक घंटे से भी कम समय में खत्म हो गई. व्हाइट हाउस के मीडिया पूल ने इसकी जानकारी दी है. बैठक खत्म होने के बाद ट्रंप का काफिला चीन के शेनझेन स्थित किलिन विला के लिए रवाना हो गया है. यहां ट्रंप की चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक होनी है. इसी रिसॉर्ट में ट्रंप, शी जिनपिंग और पुतिन के बीच प्रस्तावित तीन देशों की संयुक्त बैठक भी हो सकती है.

November 19, 202611:00 IST

APEC Summit LIVE: बंद कमरे में ट्रंप-पुतिन की बातचीत जारी

Trump-Putin Meeting: चीन के शेनझेन में APEC सम्मेलन के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की द्विपक्षीय बैठक बंद कमरे में जारी है. कैमरों के सामने ट्रंप ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच बातचीत शानदार रहेगी. उन्होंने यह भी संकेत दिया कि बाद में दोनों की एक और बैठक हो सकती है. इसके बाद ट्रंप और पुतिन ने दोबारा हाथ मिलाया और बातचीत के लिए बैठ गए. मीडिया कवरेज समाप्त होने के बाद चर्चा बंद कमरे में जारी है.

 



Source link