आंतें कमजोर हो तो न खाएं ये 5 फूड, वरना पेट में मच जाएगा बवंडर

आंतें कमजोर हो तो न खाएं ये 5 फूड, वरना पेट में मच जाएगा बवंडर


Last Updated:

5 Worst Food for Weak Intestine: कोई भी फूड चाहे कितना भी गुणी क्यों न हो लेकिन जरूरी नहीं है कि सबके लिए यह फूड सुटेबल हो. दरअसल, हर इंसान के शरीर को अलग-अलग चीजों को ग्रहण करने की क्षमता होती है. इसलिए कुछ लोगों को जो फूड बहुत अनुकूल होगा वही दूसरों के लिए सेहत बिगाड़ने वाला साबित हो सकता है. यहां 5 ऐसे फूड के बारे में जानकारी दी जा रही है.

Zoom

कमजोर पाचन तंत्र के लिए मुश्किल होंगे ये फूड. Photo: Canva

5 worst foods for gut health:  हमारे शरीर का इंजन भोजन से चलता है. हेल्दी सेहत के लिए हेल्दी भोजन का होना बहुत जरूरी है लेकिन आजकल हमारा खान-पान अत्यधिक खराब हो गया है. हम ऐसी चीजों को खाने लगे हैं जो हमारे शरीर को बहुत नुकसान पहुंचाता है. इसका पता तुरंत नहीं चलता लेकिन धीरे-धीरे यह शरीर को खोखला करता रहता है. हेल्थलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 30 प्रतिशत लोगों को किसी न किसी रूप में ब्लॉटिंग यानी पेट फूलने की समस्या या अपच के दौर से गुजरना पड़ता है. ये परेशानी उन लोगों को ज्यादा होती है जिनकी आंतें कमजोर है. आजकल लोग ऐसी-ऐसी अनहेल्दी फूड खाते हैं जो तत्काल तो बहुत स्वादिष्ट लगता है लेकिन ये फूड पेट में एसिडिटी और गैस को और अधिक बढ़ा देते हैं. आंतों की सेहत का सीधा संबंध हमारे मस्तिष्क से जुड़ा हुआ है. ऐसे में यदि आपकी आंतें कमजोर हैं ये 5 अच्छी चीजें भी आपके पेट की सेहत को बर्बाद कर सकती है.

कमजोर आंत वाले न खाएं ये 5 फूड

  1. बींस : बींस को पोषण और प्रोटीन का पावरहाउस माना जाता है. आम आदमी के लिए यह बहुत फायदेमंद है लेकिन जिन लोगों की आंतें कमजोर होती हैं या जिनका पाचन तंत्र कमजोर है, उनके लिए बींस का सेवन नुकसानदायक साबित हो सकता है. रिसर्च के मुताबिक कुछ विशेष प्रकार की बींस में अल्फा-ग्लैक्टोसाइड नामक जटिल कार्बोहाइड्रैट पाई जाती है, जिसे आंतों में मौजूद बैक्टीरिया आसानी से पचा नहीं पाते हैं. जब यह शुगर आंतों के बैक्टीरिया की मदद से फर्मेट होने लगती है तो इसके बायप्रोडक्ट के रूप में अत्यधिक मात्रा में गैस बनती है, जिससे पेट में आफारा हो जाता है और पेट दर्द की शिकायत हो सकती है.
  2. ब्रोकली और क्रूसिफेरस सब्जियां: ब्रोकली, फूलगोभी औरपत्तागोभी जैसी सब्जियां विटामिन और फाइबर्स से भरपूर होती हैं, लेकिन कमजोर पाचन तंत्र वाले लोगों के लिए ये मुसीबत का सबब बन सकती हैं. इन सब्जियों में भी अल्फा-ग्लैक्टोसाइड कंपाउड और कम्पलेक्स कार्बोहाइड्रेट्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं. इन्हें पचाने में कमजोर आंतों को काफी संघर्ष करना पड़ता है. जब ये फूड आंतों में पहुंचता है, तो फर्मेंटेशन की प्रक्रिया के कारण भारी मात्रा में गैस रिलीज होती है. इस कारण पेट फूलने और अफारा आने की समस्या हो जाती है. हालांकि, जिन लोगों का पाचन तंत्र पूरी तरह मजबूत होता है, वे इन्हें आसानी से पचा लेते हैं.
  3. मसूर और अन्य भारी दालें: दालों को हमारे दैनिक आहार में प्रोटीन का मुख्य खजाना माना जाता है. भारत के कई भागों में दाल हमारे दैनिक जीवन का अनिवार्य हिस्सा हैं. इसके बावजूद, कमजोर आंतों और सुस्त पाचन वाले व्यक्तियों के लिए कुछ खास दालें जैसे कि मसूर या छिलके वाली भारी दालें इंडाइजेशन और गैस की समस्या को तेजी से बढ़ा सकती हैं. इन दालों में डाइटरी फाइबर और खास प्रकार के कार्बोहाइड्रेट्स बहुत अधिक मात्रा में पाए जाते हैं. इन्हें तोड़ने और पचाने में आंतों को लंबा समय लगता है. पाचन में अत्यधिक समय लगने के कारण आंतों में लंबे समय तक बैक्टीरियल फर्मेंटेशन होता रहता है जिससे लगातार गैस रिलीज होने की समस्या बनी रहती है.
  4. गेहूं की रोटी और ग्लूटेन युक्त डाइट: भारत के अधिकांश हिस्सों में गेहूं की रोटी को मुख्य भोजन के रूप में खाया जाता है. लेकिन गेहूं में ग्लूटेन नामक प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है. ग्लूटेन कमजोर आंत वालों के लिए ठीक नहीं है. जिन लोगों को सिलिएक बीमारी या नॉन-सिलिएक ग्लूटेन सेंसिटिविटी होती है, उनकी आंतें ग्लूटेन को सहन नहीं कर पाती हैं. ऐसे लोगों के लिए गेहूं का सेवन आंत की अंदरुनी परत को नुकसान पहुंचा सकता है. इस कारण पेट दर्द, गैस, सूजन और बार-बार ब्लॉटिंग की समस्याएं होने लगती हैं.
  5. सॉफ्ट ड्रिंक्स और कार्बोनेटेड पेय पदार्थ: अधिकांश लोगों को लगता है कि कोल्ड ड्रिंक्स पिएंगे तो इससे गैसें रिलीज होगी और खाना जल्दी पच जाएगा. लेकिन यह पूरी तरह से गलत है. वास्तविकता यह है कि कार्बोनेटेड ड्रिंक्स में पहले से ही भारी मात्रा में कार्बन डाइऑक्साइड गैस घुली होती है, जो पेट में पहुंचते ही गैस की समस्या को कई गुना बढ़ा देती है. कमजोर आंतों वाले लोगों के लिए ये पेय पदार्थ ब्लॉटिंग, पेट में भारीपन और एसिडिटी का एक प्रमुख कारण बन जाते हैं, जिससे पाचन तंत्र पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है.



Source link