Last Updated:
Jaipur Deputy Mayor Saroj Kanwar Daughter Soumya Wins Sarpnach Election: टोंक जिले की गेदिया ग्राम पंचायत से MBA शिक्षित सौम्या सिंह गेदिया ने 574 मतों के अंतर से सरपंच पद का चुनाव जीत लिया है. सौम्या की मां सरोज कंवर जयपुर की उप महापौर यानी डिप्टी मेयर हैं, जबकि सास शारदा कंवर टोडारायसिंह पंचायत समिति की पूर्व प्रधान और ससुर रणजीत सिंह गेदिया मालपुरा कृषि उपज मंडी के पूर्व चेयरमैन रह चुके हैं. कॉर्पोरेट करियर के बजाय ग्रामीण राजनीति चुनने वाली सौम्या ने शिक्षा, स्वच्छता और महिला सशक्तिकरण को अपनी प्रमुख प्राथमिकता बताया है.
Gediya Sarpanch Election: 574 वोटों से जीतीं MBA सौम्या अजीत सिंह, मां सरोज कंवर जयपुर की डिप्टी मेयर
Tonk: राजस्थान के पंचायत चुनाव में टोंक जिले की गेदिया ग्राम पंचायत से MBA शिक्षित सौम्या सिंह गेदिया (सौम्या अजीत सिंह) ने सरपंच पद पर शानदार जीत दर्ज कर गांव की कमान संभाल ली है. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 574 मतों के बड़े अंतर से हराया. परिवार की बहू की इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही गेदिया ग्राम पंचायत में राजनीतिक परिवार की नई पीढ़ी की एंट्री चर्चा का विषय बन गई है. उनके पिता रणजीत सिंह सोडाला ने सोशल मीडिया के जरिए इस जीत पर बधाई देते हुए इसे क्षेत्र की जनता के स्नेह, आशीर्वाद और विश्वास का प्रतीक बताया और उम्मीद जताई कि वे पूरी निष्ठा के साथ ग्राम पंचायत के विकास व जनकल्याण के लिए कार्य करेंगी.
सौम्या सिंह गेदिया का मायका और ससुराल दोनों ही पक्ष पहले से राजनीति में सक्रिय रहे हैं. उनकी मां सरोज कंवर वर्तमान में जयपुर नगर निगम की उप महापौर यानी डिप्टी मेयर हैं, जो करीब दो महीने पहले इस पद पर चुनी गई थीं. वहीं ससुराल पक्ष की बात करें तो उनकी सास शारदा कंवर टोडारायसिंह पंचायत समिति की पूर्व प्रधान रह चुकी हैं. इसके अलावा उनके ससुर रणजीत सिंह गेदिया मालपुरा कृषि उपज मंडी के पूर्व चेयरमैन रह चुके हैं. मां के डिप्टी मेयर चुनाव के दौरान सौम्या ने प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाकर चुनावी रणनीति, जनसंपर्क और जमीनी प्रबंधन को करीब से समझा था, जिससे उन्हें राजनीति में उतरने की प्रेरणा मिली.
कॉर्पोरेट करियर छोड़ गांव की जमीनी राजनीति में उतरीं MBA सौम्या
सौम्या सिंह ने MBA की पढ़ाई पूरी की है और उनके सामने कॉर्पोरेट क्षेत्र में करियर बनाने के कई विकल्प मौजूद थे. इसके बावजूद उन्होंने कॉर्पोरेट दुनिया से अलग गांव की जमीनी राजनीति और जनसेवा का रास्ता चुना. सौम्या के पिता रणजीत सिंह सोडाला वरिष्ठ राजनीतिक पृष्ठभूमि से जुड़े हैं, जबकि परिवार में अजीत सिंह ने भी जयपुर नगर निगम के वार्ड 23 से पार्षद का चुनाव लड़ा था. अब बहू के रूप में सौम्या सिंह गेदिया ने पंचायत चुनाव जीतकर राजनीति में अपनी नई पारी की शुरुआत की है.
शिक्षा, स्वच्छता और महिला सशक्तिकरण प्राथमिकता
सरपंच निर्वाचित होने के बाद सौम्या सिंह ने गेदिया ग्राम पंचायत के मतदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि यह जीत गांव की जनता के विश्वास की जीत है. उन्होंने बताया कि वे अपनी शैक्षणिक योग्यता और परिवार से मिली राजनीतिक समझ का उपयोग गांव के सर्वांगीण विकास में करेंगी. उनकी प्राथमिकताओं में शिक्षा व्यवस्था में सुधार, स्वच्छता और महिला सशक्तिकरण शामिल हैं. ग्रामीणों को उम्मीद है कि नए नेतृत्व के साथ गेदिया ग्राम पंचायत में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी.
शहरी और ग्रामीण राजनीति में परिवार की धमक
इस चुनाव परिणाम के साथ एक ही परिवार की शहरी और ग्रामीण दोनों स्तरों पर सक्रिय मौजूदगी चर्चा का विषय बन गई है. एक ओर जहां मां सरोज कंवर जयपुर नगर निगम में उप महापौर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं, वहीं सास शारदा कंवर पूर्व प्रधान और ससुर रणजीत सिंह गेदिया मंडी के पूर्व चेयरमैन रह चुके हैं. अब सौम्या सिंह गेदिया ने टोंक की गेदिया ग्राम पंचायत की सरपंच बनकर ग्रामीण नेतृत्व की कमान संभाली है, जिससे ग्रामीणों को विकास कार्यों में नई गति मिलने की उम्मीद है.