कौन है ‘रामायण’ की ‘कैकेयी’ की रियल बेटी? जो मां नहीं पिता के नक्शेकदम पर चल निकली, दुनिया में फैला रही पताका

कौन है ‘रामायण’ की ‘कैकेयी’ की रियल बेटी? जो मां नहीं पिता के नक्शेकदम पर चल निकली, दुनिया में फैला रही पताका


Last Updated:

Who Is Lara Dutta’s Daughter Saira Bhupathi?: ‘रामायण’ में कैकेयी का किरदार निभाने वाली लारा दत्ता की बेटी सायरा भूपति ने टेनिस कोर्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप जीत ली है. जानिए कौन हैं सायरा और कैसे वह पिता महेश भूपति के नक्शेकदम पर चलकर टेनिस की दुनिया में अपनी पहचान बना रही हैं.

फिल्म ‘रामायण’ में कैकेयी के रोल को लेकर चर्चा में आईं लारा दत्ता इन दिनों दोहरी खुशी मना रही हैं. एक तरफ उनकी फिल्म की खूब बात हो रही है, तो दूसरी तरफ उनकी बेटी सायरा भूपति ने टेनिस में कमाल करके परिवार का नाम रोशन किया है. सायरा ने यूएई के फुजैराह में हुए एक टेनिस टूर्नामेंट में खिताब जीत लिया है. बेटी की इस कामयाबी से लारा बेहद खुश हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की है.(फोटो साभार-instagram@larabhupathi)

लारा दत्ता ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो यूएई के फुजैराह में हुए टेनिस टूर्नामेंट की हैं. इस कॉम्पिटिशन में सायरा ने शानदार खेल दिखाया और चैंपियनशिप अपने नाम कर ली. तस्वीरों में सायरा टेनिस कोर्ट पर नजर आ रही हैं. एक तस्वीर में वह अपनी ट्रॉफी और इनामी चेक के साथ दो ऑफिशियल्स के पास खड़ी दिखाई दे रही हैं. बेटी की इस अचीवमेंट ने लारा को गर्व से भर दिया है.(फोटो साभार-instagram@larabhupathi)

लारा दत्ता ने टूर्नामेंट से जुड़ी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. इनमें एक तस्वीर ऐसी भी है, जिसमें वह अपनी बेटी सायरा के साथ लिफ्ट में मिरर सेल्फी लेती नजर आ रही हैं. हालांकि, एक्ट्रेस ने सभी तस्वीरों में बेटी का चेहरा इमोजी से छिपा दिया है. लारा ने सायरा की जीत की खुशी तो फैंस के साथ शेयर की, लेकिन उनकी प्राइवेट लाइफ का भी पूरा ख्याल रखा.(फोटो साभार-instagram@larabhupathi)

Add News18 as
Preferred Source on Google

सायरा के टेनिस खेलने और इस गेम में चैंपियनशिप जीतने की वजह से उनके पिता महेश भूपति का जिक्र भी जरूरी है. महेश भारत के सबसे सफल टेनिस प्लेयर्स में शामिल रहे हैं. उन्होंने मेंस डबल्स और मिक्स्ड डबल्स में कुल 12 ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम किए हैं. वह मेंस डबल्स में ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी भी बने थे. ऐसे में सायरा का टेनिस की दुनिया में आगे बढ़ना उनके पिता की लेगेसी से जुड़ा हुआ है.(फोटो साभार-instagram@mbhupathi)

लारा दत्ता और महेश भूपति की शादी फरवरी 2011 में हुई थी. दोनों ने पहले मुंबई में कोर्ट मैरिज की थी. इसके बाद गोवा में क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की. जनवरी 2012 में उनके घर बेटी सायरा का जन्म हुआ. अब सायरा भी अपने पिता की तरह टेनिस में इंटरेस्ट दिखा रही हैं और उनकी इस जीत ने फैमिली को जश्न मनाने का मौका दे दिया है.(फोटो साभार-instagram@mbhupathi)

एक तरफ लारा दत्ता की बेटी टेनिस कोर्ट में अपना टैलेंट दिखा रही हैं, तो दूसरी तरफ लारा खुद अपनी फिल्म को लेकर चर्चा में हैं. वह डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में रानी कैकेयी का रोल निभा रही हैं. यह वही कैरेक्टर है, जिसके फैसले की वजह से भगवान राम को 14 साल का वनवास मिला था. फिल्म में इस रोल को लेकर लारा ने हाल ही में अपनी बात भी रखी है.(फोटो साभार-instagram@larabhupathi)

SCREEN को दिए एक इंटरव्यू में लारा दत्ता ने कैकेयी के किरदार का बचाव किया था. उन्होंने कहा था कि कैकेयी एक मां के प्यार और अपने बेटे के प्रति जिम्मेदारी के बीच फंसी हुई थीं. लारा के मुताबिक, अयोध्या जैसे बड़े राज्य में पॉलिटिक्स और सत्ता के कई समीकरण थे. ऐसे में कैकेयी को लगा कि अगर वह अपने बेटे के अधिकार के लिए नहीं लड़ेंगी, तो उसे जन्म से मिला उसका हक नहीं मिल पाएगा. लारा ने यह भी कहा कि कैकेयी को हमेशा विलेन के रूप में दिखाया गया, जबकि उनका कैरेक्टर काफी कॉम्प्लेक्स है.(फोटो साभार-instagram@larabhupathi)

नितेश तिवारी के डायरेक्शन और नमित मल्होत्रा के प्रोडक्शन में बन रही ‘रामायण’ दो पार्ट्स में तैयार की गई है. फिल्म के पहले पार्ट में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के रोल में नजर आ रहे हैं. इस फिल्म में लारा दत्ता रानी कैकेयी का किरदार निभा रही हैं. एक ओर लारा बड़े पर्दे पर कैकेयी के रूप में नजर आएंगी, तो दूसरी ओर उनकी बेटी सायरा टेनिस कोर्ट में अपने पिता की राह पर आगे बढ़ती दिख रही हैं.(फोटो साभार-instagram@larabhupathi)

फिल्म ‘रामायण’ में कैकेयी के रोल को लेकर चर्चा में आईं लारा दत्ता इन दिनों दोहरी खुशी मना रही हैं. एक तरफ उनकी फिल्म की खूब बात हो रही है, तो दूसरी तरफ उनकी बेटी सायरा भूपति ने टेनिस में कमाल करके परिवार का नाम रोशन किया है. सायरा ने यूएई के फुजैराह में हुए एक टेनिस टूर्नामेंट में खिताब जीत लिया है. बेटी की इस कामयाबी से लारा बेहद खुश हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की है.(फोटो साभार-instagram@larabhupathi)

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link